एक्सप्लोरर

Australia Open: रोहन बोपन्ना मिश्रित युगल के पहले ही दौर में बाहर, टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती हुई समाप्त

शीर्ष वरीयता प्राप्त एशले बार्टी, दुनिया के दूसरे नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल और चौथी रैंकिंग वाले डेनिल मेदवेदेव के मैच भी आज होंगे.

ऑस्ट्रेलिया ओपन में भारत के रोहन बोपन्ना मिश्रित युगल वर्ग का अपना पहले दौर का मुकाबला हार गए हैं. इसके साथ ही इस टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गयी है. बोपन्ना और चीन की यिंगिइंग दुआन की जोड़ी को अमेरिका की बेथानी माटेक सैंड्स और ब्रिटेन के जैमी मर्रेसे के हाथों 4-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा. यह मुकाबला करीब एक घंटे तक चला. इस से पहले बोपन्ना पुरुष युगल में भी पहले दौर में ही बाहर हो गए थे. जहां उनकी और जापान के बेन मैकलाचलान की जोड़ी को कोरिया के वाइल्ड कार्डधारी जि युंग नैम और मिन क्यु सोंग ने 6-4, 7-6 से हराया था.

दिविज शरण और अंकिता रैना पहले ही हो चुके हैं बाहर 

पुरुषों के युगल मुकाबले के पहले दौर में दिविज शरण और स्लोवाकिया के इगोर जेलेने की जोड़ी को जर्मनी के यानिक हांफमैन और केविन के ने पहले दौर में 6-1, 6-4 से हराया. वहीं महिला युगल में अंकिता और रोमानिया की मिहाइला बुजारनेकू की जोड़ी वाइल्ड कार्डधारी ओलिविया गाडेकी और बेलिंडा वुलकॉक से एक घंटे 17 मिनट में 3-6, 0-6 से हार गई. अंकित किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह बनाने वाली तीसरी भारतीय महिला हैं.

आंद्रेय रूब्लेव, सितसिपास और एलिना स्वितोलिना चौथे दौर में 

पांचवी वरीयता प्राप्त सितसिपास ने भी चौथे दौर में प्रवेश कर लिया है. उन्होंने तीसरे दौर में माइकल यमर को सीधे सेटों में 6-4, 6-1, 6-1 से मात दी.  साथ ही टूर्नामेंट में सातवें वरीय आंद्रेय रूब्लेव ने भी अगले दौर में जगह बनायी. उन्होंने फेलिसीयनो लोपेज को सीधे सेटों में 7-5, 6-2, 6-3 से हराया. महिलाओं के एकल वर्ग में दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी एलिना स्वितोलिना ने 26वीं रैंकिंग वाली यूलिया पुतिनत्सेवा को 6-4, 6-0 से हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया.

यह भी पढ़ें

Australian Open: चोट के बावजूद जोकोविच ने जीता तीसरे दौर का मुकाबला, चौथे दौर में खेलने को लेकर संशय

BOXING: एक साल बाद रिंग में वापसी को तैयार मैरीकॉम, स्पेन से शुरू करेंगी टोक्यो ओलम्पिक की तैयारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर किया बड़ा एलान, कहा- अब सब...
दिग्गज खिलाड़ी ने संन्यास पर किया बड़ा एलान, कहा- अब सब...
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ICC कैसे तय करता है बल्लेबाजों की रैंकिंग? वैभव सूर्यवंशी ने मारी 230 स्थान की छलांग
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
ऋषभ पंत की टीम इंडिया में एंट्री, हैरान हुआ यह दिग्गज; कहा- 'मेरी राय में...'
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश
IPL ने तोड़े कमाई के सारे रिकॉर्ड, नेटवर्थ जान आपके उड़ जाएंगे होश

वीडियोज

Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?
New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, हंगामे के बाद ध्वनि मत से मिली मंजूरी
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
बिहार: आंगनबाड़ी में 22 हजार भर्ती, सम्राट कैबिनेट से 24 एजेंडे पास
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
'मैं सही समय...', सदन में भाषण पूरा न होने पर राहुल का रिएक्शन
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
राज्यसभा में वंदे मातरम् बिल के पास होने पर क्या बोले चिराग पासवान? जानें
Embed widget