एक्सप्लोरर

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स अब मेरे दोस्त नहीं: विराट कोहली

ऑस्ट्रेलियन क्रिकेटर्स अब मेरे दोस्त नहीं: विराट कोहली
नई दिल्ली/धर्मशाला: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने मंगलवार को चार टेस्ट मैचों की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी जीतने के बाद कहा कि यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ श्रंखला जीत है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स अब मेरे दोस्त नहीं है. विराट कोहली ने मैच के बाद प्रेस कॉंफ्रेंस में भी कड़ा रूख इख्तियार करते हुए विरोधियों पर जमकर वार किया. विराट कोहली ने कहा कि 'इस पूरी सीरीज के दौरान मैं विरोधियों के लिए सबसे बड़ा दुश्मन था, मुझे उन्होंने अलग से निशाना भी बनाया.' विराट ने कहा, 'मैं सीरीज में बल्ले से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया और अब आलोचकों को मैरे खिलाफ बोलने का पूरा मौका मिला होगा. लेकिन मुझे इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता.' ऑस्ट्रेलियाई पत्रकार ने विराट कोहली से जब पूछा कि क्या स्मिथ और ऑस्ट्रेलियाई टीम अब भी उनके अच्छे दोस्त हैं. इसके जवाबा में विराट ने साफ जवाब देते हुए कहा, 'नहीं, अब ऐसा नहीं है. मैं पहले ऐसा सोचता था लेकिन अब ये पूरी तरह से बदल गया है. कड़ी सीरीज़ को देखते हुए मैंने कहा था कि सीरीज़ में ऐसा चलता है लेकिन मैं गलत साबित हुआ.' इसके बाद विराट ने कहा,'पहले टेस्ट से पहले दिए गए मेरे बयान को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया लेकिन आगे मैं ऐसा कोई बयान नहीं दूंगा.' इसके अलावा विराट ने ऑस्ट्रेलिन मीडिया की भी जमकर क्लास लगाते हुए कहा,' घर में बैठ कर ब्लॉग लिखना या फिर माइक पर बोलना पर बोलना बहुत आसान है. लेकिन फील्ड पर आकर मुकाबला करना बहुत मुश्किल.' विराट कोहली कंधे की चोट के कारण आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में नहीं खेल पाए थे और इस कारण रहाणे को टीम की कमान सौंपी गई. भारत की जीत से खुश कोहली ने कहा, "अविश्वसनीय. यह अब तक की सर्वश्रेष्ठ श्रृंखला जीत है. मुझे लगा कि इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई श्रृंखला रोमांचक थी, लेकिन जिस तरह आस्ट्रेलिया ने हमें कड़ी प्रतिद्वंद्विता दी, वह उनकी ओर से शानदार रही." कोहली ने कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने भी इसका अच्छा जवाब दिया. उन्होंने परिपक्वता का प्रदर्शन किया. रहाणे ने बेहद सही तरीके से टीम का नेतृत्व किया. फिटनेस को देखते हुए टीम में जो बदलाव किए गए थे, उन्होंने अच्छा परिणाम दिया. जिस प्रकार की फिटनेस और शानदार प्रदर्शन तेज गेंदबाजों ने दिखाया है, वह अद्वितीय है." अपनी फिटनेस के बारे में कोहली ने कहा कि उन्हें मैदान पर उतरने के लिए कुछ और सप्ताह का समय लगेगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget