एक्सप्लोरर

AUS vs WI: कोविड पॉजिटिव होने के बाद भी मैच में उतरा यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी, पढ़ें क्या है पूरा मामला

AUS vs WI, 1st ODI: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का आगाज हो चुका है. दोनों टीमों के बीच पहला वनडे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जा रहा है.

AUS vs WI, Josh Inglis: वेस्टइंडीज के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टेस्ट सीरीज 1-1 की बराबरी पर समाप्त होने के बाद अब दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू हो गई है. आज दोनों टीमों के बीच मेलबर्न के ऐतिहासिक क्रिकेट ग्राउंड पर पहला मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच के ठीक पहले ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोश इंग्लिस के कोविड पॉजिटिव होने की खबर सामने आई. हालांकि वह इसके बाद भी वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में खेलने उतरे हैं.

कोविड पॉजिटिव निकले जोस इंग्लिस
फॉक्स क्रिकेट से मिली जानकारी के अनुसार ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस इंग्लिस मैच के ठीक पहले कोविड पॉजिटिव पाए गए. हालांकि कोविड के संक्रमण होने के बाद भी इंग्लिस पहले वनडे से बाहर नहीं हुए और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में खेलने उतरे हैं. जोस इंग्लिस के देश के लिए खेलने का यह भाव क्रिकेट फैंस को खूब पसंद आ रहा है. वह जोस के इस जज्बे की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जोस इंग्लिस ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज है. उनका बल्ला वर्ल्ड कप के बाद भारत के खिलाफ टी20 और वनडे सीरीज में जमकर चला था. उन्होंने भारत में टी20 सीरीज के दौरान 47 गेंदों पर शतक लगाया था. हालांकि वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले से पहले बिग बैश लीग में पर्थ स्कॉचर्स से खेलने वाले इस खिलाड़ी का बल्ला खामोश ही नजर आया था. ऐसे में वह इंग्लिस वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने खराब फॉर्म को भूलकर बल्ले से बड़ी पारी खेलना चाहेंगे.

कैमरून ग्रीन भी कोविड में खेले थे टेस्ट
जोस इंग्लिस पहले ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं है जो इंटरनेशनल मुकाबले में कोविड पॉजिटिव होने के बाद मैदान पर उतरे हैं. उनसे पहले उनके टीम के साथ खिलाड़ी कैमरून ग्रीन वेस्टइंडीज के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे. हालांकि ग्रीन तब भी टीम में बने रहे थे और वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेला था.

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ टॉस जीतकर किया बैटिंग का फैसला, पाटीदार को मिला डेब्यू का मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
रवींद्र जडेजा ने 350 विकेट लेकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
टेस्ट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
बारिश के कारण समय से पहले खत्म हुआ तीसरे दिन का खेल, भारत के पास 178 रन की बढ़त
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget