एक्सप्लोरर

Asian Games 2018: स्क्वॉश में भारत को बड़ी कामयाबी, दो मेडल हुए पक्के

भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन हरिंदर संधू को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई.

इंडोनेशिया में खेले जा रहे 18वें एशियन गेम्स के मेन्स और वूमेन के स्क्वॉश इवेंट में भारत के लिए दो मेडल पक्के हो गए हैं. भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने मेन्स सिंगल इवेंट के क्वार्टर फाइनल में हमवतन हरिंदर संधू को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई, जबकि दीपिका पल्लीकल ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए स्क्वॉश में महिलाओं के सिंगल इवेंट के सेमीफाइनल में एंट्री की.

दीपिका ने क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दमदार प्रदर्शन करते हुए जापान की मिसाकी कोबायाशी को 3-0 से करारी शिकस्त दी और इस जीत के साथ उन्होंने भारत के लिए कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है. 28 साल की दीपिका ने 2014 में दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इस इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. उन्होंने गुरुवार को हुए अंतिम-16 के मैच में मेजबान देश इंडोनेशिया की येनी सिटि रोहमाह को 3-0 से मात दी थी. बता दें कि दीपिका भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की पत्नी हैं.

घोषाल ने संधू को दी मात

वहीं भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने क्वार्टर फाइनल में हमवतन हरिंदर संधू को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई. घोषाल ने शुक्रवार को हुए इस मुकाबले में एक गेम से पिछड़ने के बाद शानदार वापसी करते हुए 3-1 से मैच को अपने नाम किया. इसी जीत के साथ ही उन्होंने भारत के लिए कम से कम ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर लिया है.

इससे पहले, गुरुवार को सौरभ ने अंतिम-16 के मैच में पाकिस्तान के तैयाब असलम को 3-1 से मात दी थी जबकि संधू ने फिलीपिंस के रोबर्ट एंड्रयू गार्सिया को 3-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
ICC ने पाकिस्तान को दी बड़ी राहत, इस स्टेडियम को मिली क्लीन चिट
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
स्पेन ने रचा इतिहास, क्रिकेट में लगातार सबसे ज्यादा जीत का बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget