एक्सप्लोरर

Asian Games 2018: भारतीय महिला और पुरूष टीम ने तीरंदाजी में जीता सिल्वर

एशियन गेम्स 2018 में भारतीय परूषों और महिलाओं के आर्चरी टीम ने सिल्वर मेडल जीता है. मेन्स आर्चरी में भारतीय पुरुषों की टीम फाइनल मुकाबले में कोरिया से हार गई. वहीं, भारतीय महिला टीम फाइनल मुकाबले में महज दो अंको से गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई.

जकार्ता: एशियन गेम्स 2018 के मेन्स आर्चरी (पुरुष तीरंदाजी) के फाइनल मुकाबले में भारतीय पुरुषों की टीम कोरियाई टीम से हार गई. फाइनल में 229-229 से बराबरी के बाद भारतीय टीम को शूट-ऑफ में मुकाबला गंवाना पड़ा और इस कारण भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. इस हार के कारण भारतीय टीम 2014 में इंचियोन में हुए एशियाई खेलों में इसी प्रतियोगिता में जीते गए अपने गोल्ड मेडल को नहीं बचा सकी. भारत की ओर से रजत चौहान, अमन सैनी और अभिषेक वर्मा ने कोरिया को कड़ी टक्कर दी. दों अंको से चूके गोल्ड इससे पहले आर्चरी में महिलाओं के मुकाबले में भी भारत को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा. फाइनल मुकाबले में भातीय टीम महज दो अंको से गोल्ड मेडल नहीं जीत पाई. भारतीय टीम ने कोरिया के 231 अंको के मुकाबले 228 अंक ही अर्जित कर पाई. महिलाओं के कोरिया को दी कड़ी टक्कर इससे पहले, 2014 में हुए एशियाई खेलों में भारतीय टीम ने महिला कंपाउंड टीम प्रतियोगिता में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था. मुस्कान किरार, मधुमिता कुमारी और ज्योति सुरेखा वेन्नम की अगुआई वाली भारतीय टीम ने कोरिया को अच्छी टक्कर दी. पहले सेट में उन्होंने कोरियाई महिला तीरंदाजों के खिलाफ 59-57 से बढ़त हासिल की. चौथे सेट में फिसलीं भारतीय महिलाएं इसके बाद, दक्षिण कोरिया की टीम ने दूसरे सेट में वापसी की और 58-56 से बढ़त लेकर कुल स्कोर बराबर कर लिया. तीसरे सेट में दोनों टीमों ने 58-58 से बराबरी का स्कोर खेला और ऐसे में दोनों का कुल स्कोर 173-173 से बराबर था. चौथे सेट में भारतीय महिलाएं फिसल गईं और उन्हें 55-58 से पीछे होना पड़ा. ऐसे में कुल स्कोर से 231-228 से हारकर भारतीय टीम ने रजत पदक जीता. Asian Games 2018: महिला तीरंदाजी में भारतीय टीम को मिला सिल्वर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल
5 टेस्ट खेलने भारत आएगी ऑस्ट्रेलियाई टीम, नोट कर लीजिए पूरा शेड्यूल

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
Embed widget