एक्सप्लोरर

एशियन गेम्स 2018, Day 8: एथलेटिक्स में हिमा दास- मोहम्मद अनस को सिल्वर, भारत की झोली में आए कुल 7 मेडल

एथलेटिक्स में भी भारत के नाम दो सिल्वर मेडल रहे. पहला मेडल जहां महिलाओं के 400 मीटर फाइनल में हिमा दास ने जीता तो वहीं दूसरा सिल्वर मोहम्मद अनस के नाम रहा.

जकार्ता: भारत के लिए 8वां दिन काफी शानदार रहा जहां सबसे पहले भारत को घुड़सवारी में 2 सिल्वर मेडल मिले. पहला सिल्वर मेडल फवाद मिर्जा ने एकल में जीता, जबकि दूसरे सिल्वर टीम गेम में भारत के नाम रहा. वहीं एथलेटिक्स में भी भारत के नाम दो सिल्वर मेडल रहे. पहला मेडल जहां महिलाओं के 400 मीटर फाइनल में हिमा दास ने जीता तो वहीं दूसरा सिल्वर मोहम्मद अनस के नाम रहा. इसके अलावा बैडमिंटन में भी पीवी सिंधु और सायना नेहवाल ने सेमीफाइनल में जगह बना लिया है. वही आज के दिन कुल मिलाकर भारत की झोली में 7 मेडल आ गए हैं.

घुड़सवारी

भारत को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को आठवें दिन घुड़सवारी स्पर्धा में दो सिल्वर मेडल हासिल हुए हैं. भारत को घुड़सवारी की एकल स्पर्धा में पहला सिल्वर मेडल फवाद मिर्जा ने दिलाया, वहीं दूसरा सिल्वर टीम स्पर्धा में हासिल हुआ है.

एशियन गेम्स 2018, Day 8: एथलेटिक्स में हिमा दास- मोहम्मद अनस को सिल्वर, भारत की झोली में आए कुल 7 मेडल

मिर्जा ने सेनोर मेडिकोट नाम के घोड़े के साथ फाइनल में 26.40 सेकेंड में अपनी स्पर्धा को पूरा कर दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पर कब्जा जमाया. पांच साल की उम्र से घुड़सवारी सीख रहे मिर्जा ने 2014 में हुए एशियाई खेलों में इसी स्पर्धा में 10वां स्थान हासिल किया था. ऐसे में यह एशियाई खेलों का उनका पहला पदक है.

बैडमिंटन में 2 मेडल पक्के

भारत की अग्रणी महिला बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. सायना ने महिला एकल के क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की रत्चानोक इंतानोन को 2-0 से मात दी.

एशियन गेम्स 2018, Day 8: एथलेटिक्स में हिमा दास- मोहम्मद अनस को सिल्वर, भारत की झोली में आए कुल 7 मेडल

वहीं पी.वी. सिंधु ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में रविवार को मुकाबले में जीत हासिल करने के साथ ही महिला एकल वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. सिंधु ने क्वार्टर फाइनल में थाईलैंड की खिलाड़ी नितचाओन जिंदापोल को मात दी. इसके साथ सिंधु ने अपने लिए कम से कम एक पदक पक्का कर लिया है.

400 मीटर के दौड़ में हिमा और अनस के नाम सिल्वर मेडल

एशियन गेम्स 2018, Day 8: एथलेटिक्स में हिमा दास- मोहम्मद अनस को सिल्वर, भारत की झोली में आए कुल 7 मेडल

भारत की हिमा दास ने रविवार को 18वें एशियाई खेलों की महिलाओं की 400 मीटर स्पर्धा का रजत पदक जीत लिया. हिमा ने जीबीके मेन स्टेडियम में रविवार को आयोजित फाइनल में 50.79 सेकेंड के समय के साथ दूसरा स्थान पाया.  तो वहीं मैन्स 400 मीटर के फाइनल में मोहम्मद अनस ने 45.69 सेकंड का समय लेकर भारत को सिल्वर मेडल दिलाया. वहीं राजीव 45.84 सेकंड के साथ चौथे स्थान पर रहे.

दुती चंद ने 100 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता

एशियन गेम्स 2018, Day 8: एथलेटिक्स में हिमा दास- मोहम्मद अनस को सिल्वर, भारत की झोली में आए कुल 7 मेडल

 400 मीटर रेस में पुरुष और महिलाओं के सिल्वर मेडल के बाद अब देश की शान दुती चंद ने 100 मीटर रेस में सिल्वर मेडल जीता. 20 साल बाद भारत को इस इवेंट में कोई मेडल मिला है. सातवें नंबर की लेन से रेस शुरू करने वाली दुती गोल्ड जीतने के बेहद करीब थी लेकिन बहरीन की इडिडोंग ओडियोंग से महज .32 सेकेंड पीछे रह गई. दुती ने जहां 11.32 सेकेंड के समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया. वहीं इडिडोंग ओडियोंग ने 11.30 सेकेंड के समय के साथ गोल्ड मेडल जीता जबकि चीन की वेंगली योई ने 11.33 सेकेंड के साथ ब्रॉन्ज अपने नाम किया. दुती ने सेमीफाइनल में 11.43 सेकेंड के समय लेकर तीसरे स्थान के साथ फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. भारत ने एशियाई खेलों की 100 मीटर महिला दौड़ में पिछली बार 1998 में मेडल जीता था जब रिचा मिस्त्री ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया था. ब्रिज में दो मिले ब्रॉन्ज एशियन गेम्स 2018, Day 8: एथलेटिक्स में हिमा दास- मोहम्मद अनस को सिल्वर, भारत की झोली में आए कुल 7 मेडल एशियन गेम्स में पहली बार शामिल किए गए ताश के खेल ब्रिज में भारतीय टीम सेमीफाइनल में हार गई हालाकि भारत के पुरुष और मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज जीतने में सफल रही. पुरुष टीम को सिंगापुर जबकि मिक्स्ड टीम को थाईलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. छह सदस्यीय पुरुष टीम में जग्गी शिवदसानी, राजेश्वर तिवारी, अजय खरे, राजु तोलानी, देवब्रत मजूमदार और सुमित मुखर्जी शामिल हैं. मिक्स्ड टीम में किरण नाडर, हेमा देवड़ा, हिमानी खंडेलवाल, बचिराजू सत्यनारायण, गोपीनाथ मन्ना और राजीव खंडेलवाल खामिल हैं.

भारत के कुल मेडल

18वें एशियाई गेम्स में भारत अब 9वें स्थान पर है जहां उसके कुल मेडल 36 हो गए हैं. जिसमें 7 गोल्ड, 10 सिल्वर और 19 ब्रॉन्ज शामिल हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget