एक्सप्लोरर

Asian Games 2018, Day 12 : एथलेटिक्स में मेडल की बहार जारी, हॉकी में टीम को हाथ आई निराशा

एथलेटिक्स में खुशी मिलने से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम की मलेशिया के हाथों मिली हार ने देश को निराश कर दिया.

जकार्ता: भारत के लिए यहां जारी 18वें एशियाई खेलों का 12वां दिन गुरुवार एक बार फिर पदकों की बहार लेकर आया, लेकिन मौजूदा विजेता पुरुष हॉकी टीम के सेमीफाइनल में हार से देश को बड़ी निराशा भी हाथ लगी. भारत ने गुरुवार को एथलेटिक्स में दो गोल्ड सहित पांच मेडल अपने नाम किए जिनमें दो ब्रॉन्ज और एक सिल्वर मेडल भी शामिल हैं. 12 दिन खत्म होने के बाद भारत पदक तालिका में कुल 59 पदकों के साथ आठवें स्थान पर है. भारत के हिस्से कुल 13 गोल्ड, 21 सिल्वर और 25 ब्रॉन्ज हैं.

भारतीय पुरूष हॉकी टीम की हार

एथलेटिक्स में खुशी मिलने से पहले भारतीय पुरुष हॉकी टीम की मलेशिया के हाथों मिली हार ने देश को निराश कर दिया. इन दो खेलों के अलावा टेबल टेनिस में भी भारत को सफलता मिली. अचंता शरथ कमल, गणनसेकरन साथियन, मनिका बत्रा ने अपने-अपने मुकाबले जीत प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. वहीं देश की अनुभवी महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी मौमा दास को हार का सामना करना पड़ा.

दिन का पहला गोल्ड जॉनसन ने दिलाया

भारत को दिन का पहला गोल्ड जिनसन जॉनसन ने दिलाया. जिनसन ने पुरुषों की 1500 मीटर स्पर्धा में तीन मिनट 44.72 सेकेंड का समय निकाल कर गोल्ड मेडल हासिल किया. 800 मीटर में भारत के लिए गोल्ड जीतने वाले मनजीत सिंह तीन मिनट 46.57 सेकेंड के साथ चौथे स्थान पर रहे.

रिले में जीता गोल्ड

इसके बाद हिमा दास, पुवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की महिला टीम ने चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा गोल्ड डाला.

भारतीय टीम ने इस स्पर्धा में एकतरफा जीत हासिल की. दूसरे और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमें भारतीय धावकों से काफी पीछे रहीं. शुरुआत असम की 18 साल की हिमा ने की. वह बहुत तेजी से आगे निकलीं और उन्हीं के कारण भारत को बढ़त मिली जिसे बाकी तीन धावकों ने बनाए रखते हुए भारत की झोली में गोल्ड मेडल डाला. भारतीय टीम गेम रिकार्ड से .05 सेकेंड से चूक गई. गेम रिकार्ड तीन मिनट 28.68 सेकेंड का है.

400 मीटर रिले में पुरूषों के हाथ लगा सिल्वर

कुन्हु मोहम्मद, धरुण आयासामी, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की पुरुष टीम ने चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकालकर दूसरा स्थान हासिल कर सिल्वर मेडल पर कब्जा जमाया.

स्पर्धा की शुरुआत कुन्हु ने की थी. वह टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और चौथे से पांचवें तक आ गए थे. उन्होंने बेटन धरुण को दी. धरुण भी ज्यादा आगे नहीं आ पाए. लेकिन, जैसे ही बेटन अनस के हाथ में आई, इस फर्राटा धावक ने बिजली सी तेजी दिखाते हुए तीन धावकों को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल कर लिया. चित्रा उन्नीकृष्णनन ने 1500 मीटर स्पर्धा में चार मिनट 12.56 सेकेंड का समय निकाल कर ब्रॉन्ज मेडल जीता. भारत की अनुभवी चक्का फेंक एथलीट सीमा पुनिया ने तीसरे प्रयास में 62.26 मीटर की दूरी तक फेंक कर तीसरा स्थान हासिल किया.

एथलीट की दो और स्पर्धाओं में भारत को हालांकि निराशा हाथ लगी. पुरुषों की 50 किलोमीटर पैदलचाल में संदीप कुमार को अयोग्य घोषित कर दिया गया. 5000 मीटर स्पर्धा में लक्ष्मणन गोविंदन 14 मिनट 17.09 सेकेंड का समय निकाल कर छठे स्थान पर रहे.

हॉकी में मलेशिया ने भारत को हराया

हॉकी में मौजूदा विजेता भारत की पुरुष टीम को मलेशिया ने पेनाल्टी शूटआउट तक गए एक रोमांचक मुकाबले में 7-6 (2-2) से मात दी. भारत को अब ब्रॉन्ज मेडल के लिए शनिवार को मैच खेलना पड़ेगा. इस हार के साथ ही भारत का टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक के लिए सीधा क्वालीफाई करने का सपना हो पूरा नहीं हो सका. निर्धारित समय में भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह और वरुण कुमार जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी और मुहम्मद रहीम ने गोल दागे.

टेबल टेनिस मौमा को चीनी ताइपे की खिलाड़ी जुयु चेन ने 25 मिनट तक चले मुकाबले में 4-0 (11-6, 11-5, 11-6,11-6) से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. वहीं पुरुष एकल में शरथ ने आसिम मोहम्मद कुरैशी को 18 मिनटों के भीतर 4-0 (11-4, 11-8, 11-7, 11-5) से मात देकर प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई. मनिका बत्रा ने महिला एकल वर्ग के मुकाबले में थाईलैंड की नंथाना कोमवोंग को 4-0 से मात दी. मानिका ने 37 वर्षीय कोमवोंग को 11-3, 11-7, 11-3, 11-6 से पराजित किया.

दिन के अंतिम मुकाबले में गणनसेकरन साथियन ने पुरुष एकल वर्ग के राउंड-32 के मुकाबले में इंडोनेशिया के सांतोसो फिकी सुपित को 11-3, 9-11, 14-12, 11-1, 9-11, 11-7 से मात देकर अंतिम-16 में कदम रखा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asian Para Games 2026 Day 2 Live Updates: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
LIVE: पांच मिनट के भीतर 2 मेडल, मनीष और अशोक ने जीता सिल्वर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
एशियन पैरा गेम्स 2026: शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, 19 की उम्र में रचा इतिहास
शीतल देवी ने तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड, सिर्फ 19 की उम्र में रचा इतिहास
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिन्मय सुतार बहुत पीछे, इस बल्लेबाज ने 501 रन ठोक बनाया था वर्ल्ड रिकॉर्ड

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
RSS के स्थापना दिवस पर पीएम मोदी ने दी शुभकामनाएं, कहा- 'आने वाले समय में भी देश...'
Dussehra 2026: दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
दिल्ली-NCR में भीड़ से लेकर ट्रैफिक पर नजर, 13 हजार पुलिसकर्मी अलर्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
Box Office Clash: 23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 'उड़ता तीर' से 'तू है मेरी किरण' तक 8 धांसू फिल्में
23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर महाक्लैश, रिलीज होंगी 8 धांसू फिल्में
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
विराट-गंभीर की दोस्ती करवानी है, BCCI ने इस वजह से प्रज्ञान ओझा को बनाया चीफ सेलेक्टर
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
आज भारत आ रहे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, जयशंकर से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
रेप पीड़िता को 31वें हफ्ते में गर्भपात की इजाजत, दिल्ली HC की अहम टिप्पणी
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
'पापा की परी' का दिवाली स्टंट पड़ा भारी! बांहों में फटा रॉकेट
Embed widget