एक्सप्लोरर

Asia Cup 2025 IND vs UAE: 57 रन पर ढेर हुई यूएई, टीम इंडिया ने 27 गेंदों में दर्ज कर ली जीत, पाकिस्तान को मिली कड़ी चेतावनी

एशिया कप 2025 के पहले मैच में भारत ने यूएई को 57 रन पर ढेर कर 27 गेंदों में मुकाबला जीत लिया.इसके बाद UAE कोच ने कहा की हमारे खिलाड़ी इतने बड़े नामी गेंदबाजों के खिलाफ पहली बार खेले, दबाव झेल नहीं पाए

Asia Cup 2025 IND vs UAE: भारत ने एशिया कप 2025 की शुरुआत ही धमाकेदार अंदाज में की है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने यूएई को पहले ही मैच में करारी शिकस्त देकर बाकी टीमों के लिए सख्त संदेश भेज दिया है. अबुधाबी में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कहर ढाया कि यूएई की पूरी टीम 60 रन भी नहीं बना पाई और महज 57 पर सिमट गई.

यूएई के कोच का बयान

भारत से मिली इस हार के बाद यूएई टीम के मुख्य कोच लालचंद राजपूत ने अपने खिलाड़ियों का बचाव किया. उन्होंने माना कि उनकी टीम ने पहली बार इतने बड़े नामी गेंदबाजों का सामना किया है जिसके चलते टीम दबाव में बिखर गई. राजपूत ने कहा, "हमारे बल्लेबाज इस तरह की टॉप गेंदबाजी के आदी नहीं हैं. कुलदीप और वरुण जैसे स्पिनरों के सामने तो बड़े-बडे बल्लेबाज भी जूझ जाते हैं."

उन्होंने आगे कहा कि जब अर्शदीप सिंह जैसे गेंदबाज भारतीय प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पा रहे, तो इससे भारतीय टीम की गेंदबाजी में गहराई का अंदाजा लगाया जा सकता है.

पाकिस्तान के लिए चेतावनी

भारत की इस जीत को लेकर राजपूत ने संकेत दिया कि विश्व चैंपियन भारतीय टीम बाकी प्रतिद्वंद्वियों को भी आसानी से धूल चटा सकती है. खासकर पाकिस्तान जैसे बड़े प्रतिद्वंद्वी के लिए यह जीत एक मजबूत संदेश है कि अगर भारत की स्पिन और पेस दोनों चल गई, तो उनके सामने टिक पाना आसान नहीं होगा.

भारत की घातक गेंदबाजी

टॉस जीतकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और और उनका यह निर्णय पूरी तरह सही साबित हुआ. कुलदीप यादव ने अपनी फिरकी से यूएई बल्लेबाजों को चारों खाने चित कर दिया. उन्होंने सिर्फ 2.1 ओवर में 4 विकेट झटके. ऑलराउंडर शिवम दुबे ने भी घातक गेंदबाजी करते हुए 2 ओवर में 3 विकेट अपने नाम किए. वहीं, वरुण चक्रवर्ती, अक्षर पटेल और जसप्रीत बुमराह ने भी 1-1 विकेट लेकर यूएई की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी.

नतीजा यह रहा कि पूरी यूएई टीम 13.1 ओवर में केवल 57 रन ही बना सकी और ऑलआउट हो गई.

27 गेंदों में मैच खत्म

इतने छोटे लक्ष्य को हासिल करने में भारतीय बल्लेबाजों ने जरा भी देर नहीं लगाई. टीम ने केवल 4.3 ओवर (27 गेंदों) में मुकाबला खत्म कर दिया और 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. यह जीत न सिर्फ नेट रन रेट के लिहाज से टीम इंडिया के लिए फायदेमंद रही, बल्कि पूरे टूर्नामेंट के लिए एक मजबूत बयान भी साबित हुई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget