एक्सप्लोरर

एशिया कप: सुपर फोर के मुकाबले शुरू, आज भारत की टक्कर बांग्लादेश से, पाकिस्तान से भिड़ेगा अफगानिस्तान

सुपर फोर के मुकाबले 21 सितंबर से शुरु होंगे जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ये चार टीमें सुपर फोर राउंड में भिड़ेंगी.

नई दिल्ली: एशिया कप 2018 में पाकिस्तान को पटखनी देने के बाद अब भारत का मुकाबला आज बांग्लादेश के साथ है और उसकी पूरी कोशिश होगी कि वह जीत की लय को बरकरार रखे. एशिया कप 2018 से श्रीलंका और हांगकांग की टीमें बाहर हो चुकी है. साथ ही टीम इंडिया और पाकिस्तान की दो बार और भिड़ंत लगभग तय है.

सुपर फोर राउंड में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत 23 सितंबर को होगी. उसके बाद इस टूर्नामेंट में टॉप पर रहने वाली 2 टीमों के बीच 28 सितंबर को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. अगर कोई बड़ा उलटफेर नहीं हुआ तो फाइनल में भी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत लगभग तय है. यानी एक ही टूर्नामेंट में ये दोनों टीमें तीन बार भिड़ सकती है. सुपर फोर के मुकाबले 21 सितंबर से शुरु होंगे जिसमें भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ये चार टीमें सुपर फोर राउंड में भिड़ेंगी.

ग्रुप स्टेज मैच में भारत और पाकिस्तान की बुधवार को भिड़ंत हो चुकी है जिसमें टीम इंडिया ने पाकिस्तान को आठ विकेट से हरा दिया. पाकिस्तानी टीम 162 रन पर ढेर हो गयी और भारत ने 29 ओवरों में आसानी से लक्ष्य हासिल कर कर पाकिस्तान को पटखनी दे दी.

भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर दूसरी टीमों को एक संदेश तो दे ही दिया है कि जो भी टीम भारत के साथ टकराएगी उसकी हालत पाकिस्तान जैसी होगी. बता दें कि भारत और बांग्लादेश का मैच आज शाम 5 बजे से दुबई में खेला जाएगा.

टीम इंडिया की सबसे बड़ी चिंता है हार्दिक पांड्या का चोट के बाद टूर्नामेंट से बाहर होना. उनकी जगह दीपक चाहर को मौका मिला है लेकिन वो अंतिम ग्यारह में होंगे या नहीं ये तय नहीं है. पाकिस्तान के खिलाफ जीतने वाली टीम ने तो कल आराम किया लेकिन बल्लेबाज मनीष पांडे और के एल राहुल कल प्रैक्टिस करते दिखे. इन दोनों में से एक को मौका मिल सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
जो रूट ने रचा इतिहास, कम मैचों में बनाया तेंदुलकर वाला वर्ल्ड रिकॉर्ड
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 
दूसरे टेस्ट के लिए बदली श्रीलंका टीम, अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिली जगह 

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget