एक्सप्लोरर

आशीष नेहरा और संजय बांगर ने इस विकेटकीपर बल्लेबाज़ को बताया एमएस धोनी का विकल्प

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटिंग कोच संजय बांगर का मानना है कि बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ऋषभ पंत दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरे मध्य क्रम में टीम को अच्छा संतुलन प्रदान करेंगे.

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर ने कहा कि युवा ऋषभ पंत नेशनल टीम में पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी के सबसे उपयुक्त विकल्प हैं, क्योंकि यह बाएं हाथ का बल्लेबाज दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरे मध्य क्रम में टीम को अच्छा संतुलन प्रदान करेगा. पंत आईपीएल-13 में शानदार फॉर्म में हैं. दिल्ली कैपिटल्स का यह बल्लेबाज पांच मैचों में 171 रन बना चुका है.

बांगर ने स्टार स्पोर्टस के शो पर कहा, "जहां तक विकेटकीपिंग की बात है, तो मुझे लगता है कि पंत सही होंगे. मैं इसलिए कह रहा हूं कि उन्होंने जिस तरह से आईपीएल की शुरुआत की है वो अच्छी है और मुझे लगता है कि भारत के पास एक एक बाएं हाथ के बल्लेबाज का विकल्प होना चाहिए. खासकर तब जब टीम का मध्य क्रम दाएं हाथ के बल्लेबाजों से भरा हो, क्योंकि इससे सुंतलन बनाने में मदद मिलेगी."

पूर्व तेज़ गेंदबाज़ आशीष नेहरा ने भी बांगर की इस बात पर उनका साथ दिया. नेहरा का भी मानना है कि टीम इंडिया को ऋषभ पंत के साथ जाना चाहिए. उन्होंने कहा, "मैं बांगर से पूरी तरह से सहमत हूं. मुझे लगता है कि टीम को पंत के साथ ही जाना चाहिए. पंत को समर्थन मिलना चाहिए. जब इंटरनेशनल क्रिकेट की बात आती है तो हर खिलाड़ी को समर्थन की जरूरत होती है."

गौरतलब है कि पिछले साल 2019 विश्व कप में भारत के लिए अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेलने वाले एमएस धोनी ने इसी साल 15 अगस्त को इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्याय ले लिया है.

टेस्ट क्रिकेट में शानदार रहा है पंत का प्रदर्शन

23 साल के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत का टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन रहा है. 13 टेस्ट मैचों में पंत ने 38.76 की औसत से 814 रन बनाए हैं. इसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं.

हालांकि, लिमिटेड ओवर की क्रिकेट में अब तक वह उम्मीद के प्रदर्शन नहीं कर सके हैं. 16 वनडे मैचों में पंत ने सिर्फ 26.71 की औसत से 374 रन बनाए हैं. वहीं 27 टी20 मैचों में उनके नाम 20.5 की औसत से 410 रन हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट
190+ टारगेट को सबसे तेज हासिल करने वाला दूसरा देश बना भारत, देखें टॉप-5 लिस्ट
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे; फाइनल पक्का
पाकिस्तान की शर्मनाक हार, श्रीलंका ने 18.1 ओवर में रन चेज कर जीता वनडे
बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
बिहार में 40 लाख के घर में रहते हैं वैभव सूर्यवंशी, जानें क्या-क्या हैं खासियत
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget