एक्सप्लोरर

एशेज सीरीज: चौथे टेस्ट में स्मिथ की होगी वापसी, इंग्लैंड ने वोक्स को आराम दिया

AUS vs ENG: तीसरे टेस्ट मैच में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली थी और इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले को एक विकेट से जीता.

AUS vs ENG: इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार यानी आज एशेज सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाना है. ओल्ड ट्रेफर्ड मैदान पर खेले जाने वाले इस मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने क्रेग ओवरटन को क्रिस वोक्स के स्थान पर टीम में चुना है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्टार खिलाड़ी स्टीव स्मिथ की वापसी होना तय है, जबकि ख्वाजा को इस मैच से बाहर कर दिया गया है.

ओवरटन को चोटिल जेम्स एंडरसन की जगह इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया था. मैच से एक दिन पहले मंगलवार को इंग्लैंड ने अपनी अंतिम-11 टीम का ऐलान कर दिया. अब वह अंतिम-11 में वोक्स का स्थान लेंगे. ओवरटन ने 2017-18 में एशेज सीरीज में ही टेस्ट डेब्यू किया था और उस समय आस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीवन स्मिथ का विकेट लिया था.

ख्वाजा हुए बाहर

चौथे एशेज टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया ने 12 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है. मेहमान टीम ने बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को आगामी मैच के लिए टीम से बाहर कर दिया है. इसके अलावा, जेम्स पैटिंसन को भी टीम में जगह नहीं मिली है. हालांकि, पीटर सिडल और मिशेल स्टार्क को इस महत्वपूर्ण मैच के लिए टीम में शामिल किया गया है.

इस सीरीज में खेले गए छह पारियों में ख्वाजा की औसत केवल 20.33 की रही है. उन्होंने चार पारियों में 13 और 40 के बीच का स्कोर किया. ख्वाजा को दो साल बाद किसी टेस्ट मैच के लिए आस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम से बाहर किया गया है. इससे पहले, उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ चिटगांव में हुए मैच के लिए टीम से बाहर किया गया था. इस मैच में स्टीव स्मिथ भी खेलेंगे जबकि लाबुशाने को भी मौका मिलेगा.

पांच मैचों की सीरीज इस समय 1-1 की बराबरी पर है. इस मैच में दोनों टीमें बढ़त लेने के इरादे से उतरेंगी.

टीमें:

आस्ट्रेलिया : डेविड वार्नर, मार्कस हैरिस, मार्नस लाबुशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, मैथ्यू वेड, टिम पेन (कप्तान व विकेटकीपर), पैट कमिंस, पीटर सिडल, मिशेल स्टार्क, नाथन लायन, जोश हेजलवुड.

इंग्लैंड : जोए रूट (कप्तान), रोरी बर्न्‍स, जोए डेनले, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, क्रेग ओवरटन, जोफ्रा आर्चर, स्टुअर्ट ब्रॉड, जैक लीच.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
शेफाली वर्मा ने बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, स्मृति मंधाना को पछाड़ बनीं नंबर-1
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
पहले सलमान आगा ने कूटा, फिर कप्तान अफरीदी का कहर; पाकिस्तान ने श्रीलंका को 37 रन से हराया
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट, ZIM को बुरी तरह रौंदा
शेफाली वर्मा का तूफान, टीम इंडिया ने 8.5 ओवर में चेज किया टारगेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
इलेक्ट्रिक टूथब्रश दांतों को नुकसान तो नहीं पहुंचाता? जानें कैसे करता है काम
Embed widget