एक्सप्लोरर

ENG vs AUS: 18 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर एशेज बचाने में कामयाब हुई ऑस्ट्रेलियाई टीम

ENG vs AUS: इंग्लैंड की धरती पर ऑस्ट्रेलियाई टीम 2001 में एशेज जीतने में कामयाब हुई थी. इसके बाद उसे हर बार हार का सामना करना पड़ा.

ENG vs AUS : इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 135 रन से मात दी. सीरीज के 2-2 से ड्रॉ होने से इंग्लैंड की धरती पर 18 साल बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम एशेज सीरीज अपने पास रखने में कामयाब हुई. सीरीज ड्रॉ होने से इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के लिए 56-56 अंक मिले. सीरीज में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले स्टीव स्मिथ और बेन स्टोक्स को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया.

स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच के चार-चार विकेटों की बदौलत इंग्लैंड ने यहां द ओवल मैदान पर खेले गए एशेज सीरीज के पांचवें और अंतिम टेस्ट मैच के चौथे दिन रविवार को आस्ट्रेलिया को 135 रनों से हरा दिया. पांच मैचों की एशेज सीरीज का पहला मैच आस्ट्रेलिया ने 251 रन जीता था जबकि दूसरा मैच ड्रॉ रहा था. इसके बाद तीसरा टेस्ट मैच मेबजान इंग्लैंड ने एक विकेट से जीता था. आस्ट्रेलिया ने फिर चौथा टेस्ट मैच 185 रन से जीतकर सीरीज में 2-1 की बढ़त ले ली थी. लेकिन इंग्लैंड ने पांचवां और अंतिम टेस्ट 135 रनों से जीतकर सीरीज 2-2 से ड्रॉ करा दी.

चौथे दिन ही बिखरी ऑस्ट्रेलिया की पारी

इंग्लैंड ने पहली पारी में 294 रन बनाए थे जबकि उसने आस्ट्रेलिया को 225 रन पर ऑल आउट करके 69 रनों की बढ़त हासिल कर ली थी. इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 329 रन का स्कोर बनाया और आस्ट्रेलिया के सामने मैच जीतने के लिए 399 रनों का विशाल लक्ष्य रखा.

इसके लक्ष्य के जवाब में आस्ट्रेलियाई टीम 77 ओवर में 263 रन पर ऑल आउट हो गई और उसे 135 रनों से हार का सामना करना पड़ा. आस्ट्रेलिया के लिए मैथ्यू वेड ने 166 गेंदों पर 17 चौकों और एक छक्के की मदद से 117 रनों की पारी खेली. उन्होंने अपने करियर का चौथा और इस सीरीज का दूसरा शतक लगाया. वेड का यह शतक भी हालांकि आस्ट्रेलिया की हार का नहीं टाल सका. वेड के अलावा स्टीवन स्मिथ 23 रन बनाकर दूसरे सर्वोच्च स्कोरर रहे.

स्मिथ बने मैन ऑफ द सीरीज

मैच की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफरा आर्चर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला. स्टोक्स ने सीरीज के 10 पारियों में 441 रन बनाने के अलावा आठ विकेट भी चटकाए जबकि स्मिथ ने सात पारियों में 774 रन बनाए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने लिया बड़ा फैसला, लसिथ मलिंगा समेत 3 दिग्गजों को किया बाहर
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
अब न्यूजीलैंड का क्या होगा? 3 हार के बाद 2 स्टार खिलाड़ी टी20 सीरीज से बाहर
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी
कौन हैं उमा काश्वी? 15 साल की उम्र में मिला WPL कॉन्ट्रैक्ट, वैभव सूर्यवंशी से मिलती है कहानी

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget