एक्सप्लोरर

Watch: अर्जेंटीना की विक्ट्री परेड में हाईवे, ओवरपास, फ्लायओवर सब जाम, लाखों फैंस देख रोकना पड़ा विजय जुलूस

Argentina's Victory Parade: अर्जेंटीना की राजधानी में मंगलवार दोपहर को वर्ल्ड चैंपियन टीम की विक्ट्री परेड निकली. इसमें लाखों की तादाद में फैंस शरीक हुए.

Celebration in Buenos Aires: 36 साल बाद फीफा वर्ल्ड कप ट्रॉफी (FIFA WC Trophy) घर लेकर लौटी अर्जेंटीना (Argentina) की टीम को देखने के लिए मंगलवार को राजधानी ब्यूनोस आयर्स (Buenos Aires) में लाखों की तादाद में फैंस जमा हो गए. मंगलवार दोपहर को शुरू हुई इस विक्ट्री परेड में करीब 40 लाख से ज्यादा फैंस के शामिल होने का अनुमान लगाया गया. ओपन बस में वर्ल्ड कप ट्रॉफी ले जाते प्लेयर्स को देखने के लिए फैंस इस कदर उतावले थे कि हाईवे, ओवरपास, फ्लायओवर सब जाम से हो गए. हालत यह थी कि फैंस ब्रिज के ऊपर से बस में कूदने लगे. नतीजा यह हुआ कि विक्ट्री परेड को रोकना पड़ा. 

अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनोस आयर्स में टीम की विक्ट्री परेड के लिए रूट तय कर लिया गया था. तय समय से टीम के सभी खिलाड़ी ओपन बस में सवार होकर निकल भी पड़े. बस में सवार ये खिलाड़ी तो नाचते-गाते नजर आ ही रहे थे, उनके साथ-साथ भीड़ भरी सड़क पर भी फैंस जमकर झूम रहे थे. इस दौरान हजारों अर्जेंटीना के झंडे लहराते हुए नजर आ रहे थे.

अर्जेंटीना के खिलाड़ी इस ओपन बस से अपने फैंस को बारी-बारी से ट्रॉफी दिखा रहे थे. कुछ खिलाड़ी बस में ड्रम बजा रहे थे तो कुछ अर्जेंटीना का झंडा लहरा रहे थे. जिस रूट से यह काफिला गुजर रहा था वहां भी म्यूजिक सिस्टम लगे हुए थे जो फैंस को झूमने पर मजबूर कर रहे थे.

इन सब के बीच फैंस जब बस में चढ़ने लगे और ओवरब्रिज से बस में कूदने लगे तो सुरक्षाकर्मियों के लिए परेशानी बढ़ गई. लाखों की तादाद में फैंस को देख टीम की विक्ट्री परेड को छोटा रखने का फैसला किया गया. खिलाड़ियों को बस से सीधे हेलिकॉप्टर के जरिए अर्जेंटीना फुटबाल फेडरेशन ले जाया गया. इससे कई फैंस जो अपनी टीम की एक झलक पाने का इंतजार कर रहे थे उन्हें मायूस होकर भी घर लौटना पड़ा.

इससे पहले जब रात में अर्जेंटीना की टीम ब्यूनोस आयर्स एयरपोर्ट पर पहुंची तो वहां से भी टीम को ओपन बस में अर्जेंटीना फुटबॉल फेडरेशन तक लाया गया. इस दौरान भी लाखों की तादाद में फैंस रात को 4 बजे तक अपनी टीम की एक झलक पाने के लिए जमा रहे.

यह भी पढ़ें...

WTC Points Table: इंग्लैंड सीरीज से पहले तीसरे स्थान पर थी पाकिस्तान, क्लीन स्वीप के बाद सातवें पायदान पर फिसली

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
टेस्ट में रवींद्र जडेजा के 4 सबसे दमदार रिकॉर्ड
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
कपिल देव के बाद ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज बने ओली रॉबिन्सन
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश
'प्लेयर ऑफ द मैच' देवदत्त पडिक्कल को मिली इतनी प्राइज मनी, रकम उड़ा देगी होश

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget