एक्सप्लोरर

19 साल पहले आज के दिन पाकिस्तान ने देखा था कुंबले का कहर

आज के इतिहास को याद करते हुए हम आपको एक ऐसे मैच के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्ट क्रिकेट के 141 साल पुराने इतिहास में महज़ दो बार हो पाया. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने आज ही के दिन पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था.

नई दिल्ली: आज के इतिहास को याद करते हुए हम आपको एक ऐसे मैच के बारे में बताने जा रहे हैं जो टेस्ट क्रिकेट के 141 साल पुराने इतिहास में महज़ दो बार हो पाया. टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ने आज ही के दिन पाकिस्तान के खिलाफ एक पारी में 10 विकेट लेने का कारनामा किया था. उन्होंने साल 1999 में आज ही के दिन ये कमाल कर भारत को 212 रनों से जीत दिला दी थी. मैच में क्या हुआ: इस मुकाबले में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी चुनी और पहली पारी में 252 रन बनाए. भारत के लिए कप्तान मोहम्मद अज़हरूद्दीन ने 67, जबकि ओपनर सदागोपन रमेश ने 60 रनों का योगदान दिया. इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 172 रनों पर सिमट गई. इस पारी में भी कुंबले ने 4 अहम विकेट चटकाए. भारतीय टीम को 80 रनों की अहम बढ़त मिली और टीम इंडिया ने दूसरी पारी में फिर से सदागोपन रमेश और सौरव गांगुली की पारियों की मदद से 339 रन बना दिए और कुल 419 रनों की बढ़त ले ली. लेकिन असली कमाल हुआ दूसरी पारी में जब 420 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम को कुंबले ने ऐसे हालात में पहुंचा दिया कि भारतीय टीम मुकाबले को आसानी से जीत गई. पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी के बावजूद पूरी पाकिस्तानी टीम अकेले कुंबले की गेंद पर 207 रनों तक आते-आते ऑल-आउट हो गई. कुंबले ने चमत्कारी 26.3 ओवर के स्पेल में 9 मेडन ओवरों के साथ 74 रन खर्चते हुए 10 विकेट चटका दिए. सिर्फ दो गेंदबाज़ कर सके ऐसा: अब तक टेस्ट इतिहास में सिर्फ 2 बॉलर्स ही टेस्ट की एक इनिंग में सभी 10 विकेट ले पाए हैं। इसमें इंग्लैंड के जिम लेकर और भारत के अनिल कुंबले शामिल हैं. कुंबले के अलावा जिम लेकर ने लगभग 62 साल पहले 26 जुलाई के दिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट में ऐसा किया था। लेकर ने उस मैच में कुल 19 विकेट झटके थे। जिसमें एक पारी में 10 और एक पारी में 9 विकेट उनके नाम शामिल हुए. अनिल कुंबले एक लिजेंड्री क्रिकेटर हैं, उन्होंने भारत के लिए 132 टेस्ट मैचों में 619 विकेट चटकाए हैं. वहीं वनडे क्रिकेट में भी उन्होंने 337 विकेट अपने नाम किए हैं. देखें कुंबले का वो कमाल:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
इंग्लैंड टी20 सीरीज के बाद इन 3 खिलाड़ियों का टीम इंडिया से कटेगा पत्ता! देखें लिस्ट में कौन-कौन
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
विंबलडन में सचिन तेंदुलकर के साथ पहुंचे शुभमन गिल, फैंस बोले- 'सास, ससुर और दामाद एक साथ'
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
भारत में कब और कहां होगा बिग बैश लीग का डेब्यू मैच? तारीख, वेन्यू समेत सारी डिटेल सामने आई
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम
दोस्त का जनाजा देख खुद को संभाल नहीं पाए राशिद खान, फूट-फूटकर रोए; वीडियो कर देगी आंख नम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
PoK में 32वें दिन भी जारी विद्रोह: मुजफ्फराबाद मार्च से पहले 1 लाख प्रदर्शनकारियों की तैयारी, पाक में हड़कंप
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
बांकीपुर उपचुनाव: BJP के कैंडिडेट बदलने से प्रशांत किशोर को फायदा या नुकसान? चौंकाने वाला दावा
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
ट्रंप की जान को खतरा या नेतन्याहू का मास्टरस्ट्रोक? जानें क्यों ईरान पर US फाइटर जेट्स बरसाने लगे बारूद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
राजपाल यादव को अभी नहीं जाना होगा जेल, चेक बाउंस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget