एक्सप्लोरर

INDvsNZ: भारत की लगातार चौथी जीत से बेहद खुश हैं अमिताभ बच्चन, टीम के लिए लिख दी कविता

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चौथे टी-20 मुकाबले में सुपर ओवर में हराया. इस जीत से अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए और उन्होंने भारतीय टीम के लिए कुछ लाइनें लिखीं. यहां पढ़ें.

नई दिल्ली: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का क्रिकेट प्रेम जगजाहिर है. जब भी भारतीय टीम का मैच होता है बिग बी समय निकाल कर देखते जरूर हैं. साथ ही अमिताभ बच्चन मैच के बाद कुछ न कुछ ट्वीट या फेसबुक पर भी लिखते हैं. ऐसा ही एक मौका शुक्रवार को तब आया जब भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को लगातार चौथे टी-20 मैच में हराया. इस मैच में भारतीय टीम की जीत के बाद अमिताभ बच्चन काफी खुश हुए और इस खुशी में उन्होंने कुछ पंक्तियां लिख डालीं.

जीत के बाद अमिताभ बच्चन ने लिखी पंक्तियां

इन पंक्तियों में अमिताभ बच्चन ने लिखा, ''New Zealand गेंद बल्ला खेलें, खेलें भारत संग तीन शून्य, से हार चुके हैं, फिर भी उड़ें न रंग. दुई बार एक के बाद एक हैं खेलें , सूपर ओवर, भैया दूनहि बार पछाड़ दिए हैं- अब बोलें "हाई हाई दैइया.''

गौरतलब है कि 29 जनवरी को तीसरे मैच में सुपर ओवर में जीत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को चौथे मुकाबले में भी सुपर ओवर की नौबत आ गई. दरअसल, टीम इंडिया के 166 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत तो अच्छी नहीं रही. लेकिन मोनरो और सिफर्ट के फिप्टी की बदौलत न्यूजीलैंड ने मैच में अपनी पकड़ मजबूत बना ली थी. मोनरो ने 64 रन की पारी खेली, जबकि सिफर्ट 57 रन बनाने में कामयाब रहे. लेकिन ये मैच अंतिम ओवर में टाई हो गया.

कोहली ने चौके से टीम को जीत दिलाई

इसके बाद दर्शकों को लगातार दूसरे मैच में सुपर ओवर देखने को मिला. सुपर ओवर में न्यूजीलैंड की टीम ने भारत को 14 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में भारतीय टीम ने पांच गेंदों में ही इस लक्ष्य को पा लिया. भारत की तरफ से के एल राहुल ने पहले ही दो गेंदों में एक छक्का और एक चौका जड़ दिया. बाद में कोहली ने चौके से टीम को जीत दिलाई.

इससे पहले 29 जनवरी को खेले गए सीरीज के तीसरे मैच में भी अमिताभ बच्चन ने भारतीय टीम को अपने अंदाज में बधाई थी. इस दिन भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को सूपर ओवर में हराकर सीरीज पर कब्जा किया था. इस मैच में जिस तरह से रोहित शर्मा ने दो गेंदों पर दो छक्के लगाकर टीम को मैच जीताया था उसके अमिताभ बच्चन फैन हो गए थे.

बिग-बी का ट्वीट

मैच के बाद उन्होंने ट्वीट किया था, ''इंडिया. इंडिया. इंडिया. सुपर ओवर में क्या शानदार जीत मिली है. न्यूजीलैंड में पहली बार टी-20 सीरीज जीते. बधाई. 2 गेंदों में 10 रनों की जरूरत थी और रोहित शर्मा ने 2 छक्के लगा दिए. अविश्वसनीय.''

2 फरवरी को खेला जाएगा पांचवां टी-20

अब भारतीय टीम ने पांच मैचों की सीरीज में 4-0 से बढ़त ले ली है. सीरीज का आखिरी और पांचवां मुकाबला 2 फरवरी को खेला जाएगा. इसके बाद न्यूजीलैंड से वनडे सीरीज की शुरुआत 5 फरवरी से होगी. दोनों टीमों के बीच तीन वनडे मैच की सीरीज होगी.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
IND vs SL 1st Test Day 2 Highlights: दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, ऑलआउट नहीं हुई टीम इंडिया; देवदत्त पडिक्कल चमके
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
IND-SL पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त, भारत ने बनाए 460/9; तीसरे सेशन में गंवाए 4 विकेट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट
केएल राहुल के लिए 'अनलकी' है 80-90 का फेर, 7वीं बार शतक के करीब आउट

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget