एक्सप्लोरर

अलविदा कोबे ब्रायंट: कभी हार न मानने के जज्बे ने उन्हें बनाया ‘दिग्गज’, जानें कैसे लोगों के दिलों में बसे

ब्रायंट ने शाकिल ओ नील के साथ मिलकर लेकर्स को 2000, 2001 और 2002 में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी.ब्रायंट की अगुवाई में अमेरिका की ओलंपिक टीम ने 2008 बीजिंग ओलंपिक और 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे. इससे वह वैश्विक हस्ती बन गये थे.

वाशिंगटन: कभी हार न मानने के जज्बे, कड़ी प्रतिस्पर्धा और सटीकता के कारण कोबे ब्रायंट एनबीए के दिग्गज बने और वह अपने पीछे एक ऐसी विरासत छोड़ गए, जिसने नेशनल बास्केटबॉल लीग की नई पीढ़ी और दुनिया भर के फैन्स को प्रेरित किया. ब्रायंट की कल 41 साल की उम्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई. आज पूरी दुनिया उनकी जाने पर आंसू बहा रही है. हर कोई उनकी उपलब्धियों को याद कर शोक मना रहा है.

23 साल की उम्र में 3 खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने

कोबे ब्रायंट लॉस एंजिलिस लेकर्स के साथ 20 साल तक जुड़े रहे और इस दौरान उनकी टीम ने पांच एनबीए खिताब जीते. कोबे बीन ब्रायंट पूर्व एनबीए खिलाड़ी जो ‘जेलीबीन’ ब्रायंट के बेटे थे. उनका 23 अगस्त 1978 को फिलाडेल्फिया में जन्म हुआ था. ब्रायंट ने शाकिल ओ नील के साथ मिलकर लेकर्स को 2000, 2001 और 2002 में खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभायी थी. इस तरह से वह 23 साल की उम्र में तीन खिताब जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे.

बीजिंग और लंदन ओलंपिक के बाद बने वैश्विक हस्ती 

इसके बाद ओ नील ने ब्रायंट के साथ झगड़े के कारण लेकर्स को छोड़ दिया. इससे ब्रायंट का खेल भी प्रभावित हुआ और इसके बाद स्पेन के पाउ गैसोल के आने तक उनकी टीम कोई खिताब नहीं जीत पायी. ब्रायंट की अगुवाई में लेकर्स ने 2009 और 2010 में खिताब जीते. बाद में उनकी ओ नील से सुलह हो गयी थी. ब्रायंट की अगुवाई में अमेरिका की ओलंपिक टीम ने 2008 बीजिंग ओलंपिक और 2012 लंदन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीते थे. इससे वह वैश्विक हस्ती बन गये थे.

उन्होंने कई शानदार प्रदर्शन किये लेकिन 22 जनवरी 2006 को टोरंटो रैप्टर्स के खिलाफ उनके प्रदर्शन को कोई नहीं भुला सकता जब उन्होंने 81 अंक बनाये. उनसे अधिक अंक केवल विल्ट चैंबरलेन (100 अंक) ने 1962 में बनाये थे. यही नहीं 2016 में 37 साल की उम्र में उन्होंने एनबीए के अपने अंतिम मैच में भी उटाह के खिलाफ 60 अंक बनाये थे.

'बास्केटबॉल मेरा जीवन है'

ब्रायंट ने कहा था, ‘‘मैं इस खेल की हर चीज को पसंद करता हूं. मेरे लिए, यह जीवन का हिस्सा नहीं है, यह जीवन है, और यह मेरा एक हिस्सा है.’’ अपने चमकदार करियर में ब्रायंट ने कुल 33,643 अंक बनाये. उन्हें 18 बार एनबीए ऑल स्टार चुना गया. ब्रायंट को 2008 में एनबीए का सबसे उपयोगी खिलाड़ी चुना गया था. संन्यास लेने के बाद ब्रायंट ने बच्चों के लिये पुस्तकें लिखी. ‘डियर बॉस्केटबॉल’ फिल्म की स्क्रिप्ट भी उन्होंने ही लिखी थी. इसे पिछले साल एनीमेशन के लिये सर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म का अकादमी पुरस्कार मिला था.

यह भी पढ़ें-

कोबी ब्रायंट की मौत व‍िराट कोहली बोले- इस 'जादूगर' को कोर्ट में खेलते हुए देखने के ल‍िए सुबह उठता था

दिग्गज बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट और उनकी बेटी की हेलीकॉप्टर क्रैश में मौत, ट्रंप-ओबामा ने जताया शोक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, सिर्फ इन दो एप पर लाइव आएंगे सभी मैच
35 रुपये में भारत-जिम्बाब्वे का एक मैच और 89 में देखें पूरी सीरीज, यहां लाइव आएंगे मैच
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
BCCI के इंजरी मैनेजमेंट की खुली पोल, हर सीरीज में इंजर्ड हो रहे खिलाड़ी! रिकवरी फेल, COE पर सवाल
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
किस केस की वजह से भारत नहीं आ सकते थे ललिद मोदी? क्या थे आरोप? 16 साल बाद घर वापसी का किया एलान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान
अचानक बदला अफगानिस्तान का कप्तान, स्टार खिलाड़ी ने छोड़ दी कप्तानी; जानें अब किसे मिली कमान

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
क्या शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान देंगे इस्तीफा? सवाल पर जानें क्या बोले जेपी नड्डा?
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
जंतर मंतर पर फिर बवाल, पत्थरबाजी की खबर, प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर किया हमला
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Embed widget