एक्सप्लोरर

डुप्लेसिस ने साधा टीम इंडिया पर निशाना कहा, 'भारत के साथ बदला चुकता करना है'

दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारत के खिलाफ बहु प्रतीक्षित पहले टेस्ट मैच से पूर्व शाब्दिक जंग शुरू करते हुए आज यहां कि दुनिया की नंबर एक टीम से उन्हें बदला चुकता करना है.

केपटाउन: दक्षिण अफ्रीकी कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने भारत के खिलाफ बहु प्रतीक्षित पहले टेस्ट मैच से पूर्व शाब्दिक जंग शुरू करते हुए आज यहां कि दुनिया की नंबर एक टीम से उन्हें बदला चुकता करना है. वह 2015 में भारतीय सरजमीं पर मिली 0-3 की हार का जिक्र कर रहे थे जिसका बदला चुकता करने के लिये उनकी टीम बेताब है. तीन मैचों की श्रृंखला आज से यहां शुरू हो रही है. डुप्लेसिस ने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि भारत के खिलाफ अगली टेस्ट श्रृंखला कब होगी लेकिन संभवत: हम सभी (सीनियर खिलाड़ियों) के पास भारत के खिलाफ खेलने का यह आखिरी मौका है और दक्षिण अफ्रीका में श्रृंखला खेलने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता. जब हम पिछली बार वहां गये थे तो हमें निराशा हुई थी और हमें बदला चुकता करना है, इसलिए हम इस श्रृंखला को लेकर उत्साहित हैं.’’ डुप्लेसिस ने कहा कि न्यूलैंड्स के विकेट पर घास है जिससे पहले टेस्ट मैच में दक्षिण अफ्रीका फायदे में रहेगा. उन्होंने कहा, ‘‘कुछ प्राथमिकताएं हैं जिनका हम फायदा उठाने के लिये उपयोग कर सकते हैं. मुझे लगता है कि मैदानकर्मियों ने गर्मी में भी अपने काम को बहुत अच्छी तरह से अंजाम दिया है. विकेट अच्छा दिख रहा है. यह वैसा ही दिख रहा है जैसा हम चाहते थे.’’ डुप्लेसिस ने विराट कोहली या किसी अन्य खिलाड़ी के साथ प्रतिद्वंद्विता को तवज्जो नहीं दी और कहा कि दक्षिण अफ्रीका अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिये सभी 11 खिलाड़ियों को निशाना बनाएगा. उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर विराट बहुत अच्छा खिलाड़ी है. उसके आंकड़े झूठ नहीं बोलते. उम्मीद है कि हम उस पर कुछ दबाव बनाने में सफल रहेंगे. अगर हम उसके बल्ले को खामोश रखने में सफल रहते हैं तो हमारी जीत की संभावना बढ़ जाएगी. लेकिन मैं इसे दक्षिण अफ्रीका बनाम भारत मुकाबले के रूप में देखता हूं. मैं इसे हम दोनों के बीच प्रतिद्वंद्विता के रूप में नहीं देखता. ’’ डुप्लेसिस चोट से उबरने के बाद वापसी कर रहे हैं. वह जिम्बाब्वे के खिलाफ दिन रात्रि टेस्ट मैच में नहीं खेल थे. दक्षिण अफ्रीका के पास एबी डिविलयर्स और डेल स्टेन भी हैं जो लंबे अर्से बाद टेस्ट मैचों में वापसी कर रहे हैं. डुप्लेसिस की अनुपस्थिति में जिम्बाब्वे के खिलाफ डिविलयर्स ने ही टीम की अगुवाई की थी लेकिन पहले टेस्ट की अंतिम एकादश में उनकी जगह पक्की नहीं है. इसी तरह से दक्षिण अफ्रीका अगर तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो स्टेन को बाहर बैठना पड़ सकता है. दक्षिण अफ्रीकी कप्तान ने कहा, ‘‘कई बार यह निराशाजनक होता है. मैं 11 सप्ताह से बाहर हूं और अब मुझे लग रहा है कि मैं खेलने के लिये तैयार हूं. अच्छी बात यह है कि मैं बहुत अधिक मैचों से बाहर नहीं रहा. मैं खेलने के लिये बेताब हूं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘इस मैच के लिये चयन संभवत: अब तक का सबसे मुश्किल काम है. कई संयोजन हैं जिन पर आप गौर कर सकते हैं. यह अच्छी माथापच्ची है. चार तेज गेंदबाजों के साथ खेलने की भी संभावना है लेकिन हम अब भी इसको लेकर बात कर रहे हैं कि हमारा मजबूत एकादश क्या हो सकता है. ’’ डुप्लेसिस से जब विशेष रूप से पूछा गया कि क्या स्टेन को टीम में जगह मिलेगी, उन्होंने कहा, ‘‘यह मुश्किल फैसला होगा. मेरे लिये वह दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज है. वह पिछले कुछ समय से नहीं खेला है और उन्होंने अधिक ओवर नहीं किये हैं जैसा कि हम चाहते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन नेट्स पर डेल का सामना करने से पता चल जाता है कि कौशल अपनी जगह बना रहता है. उसके पास वैसी ही तेजी और कुछ स्विंग है. कौशल के लिहाज से लगता है कि वह अपनी पुरानी स्थिति में ही है.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IND vs WI 5th T20 Live Streaming: कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20? जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज भारत-वेस्टइंडीज का पांचवां टी20, जानें प्लेइंग इलेवन, पिच व मौसम रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?
आज बेंगलुरू में बारिश, अगर रद्द हो गया 5वां टी20, तो कौन बनेगा सीरीज का विजेता?

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
'हां हम रिजीम चेंज चाहते हैं, कोई जो...', ममता बनर्जी की पार्टी का बड़ा बयान
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
CM योगी ने 16 मई 2014 को बताया भारत की अहम तारीख, PM मोदी से है कनेक्शन
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'जेलर 2' की आंधी में 'रणबाली' ने बनाया रिकॉर्ड, बनी विजय देवरकोंडा की 4th बिगेस्ट ओपनर
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'अब तगड़ा...' नीरज चोपड़ा ने किया कमबैक का एलान, बताया अब क्या है लक्ष्य
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
'उनका भी मौलिक अधिकार', बच्चों के इंटरनेट इस्तेमाल पर रोक की मांग पर SC की अहम टिप्पणी
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
नए स्मार्टफोन महंगे होने से डिमांड में रिफर्बिश्ड फोन, 13 पर्सेंट तक बढ़ी डिमांड
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget