एक्सप्लोरर

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान होगा लखनऊ का इकाना स्टेडियम

अफगानिस्तान क्रिकेट टीम को अब भारत में नया होम ग्राउंड मिलने वाला है. टीम का घरेलू मैदान जल्दी ही लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम होगा.

लखनऊ: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान जल्दी ही लखनऊ का अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम होगा. भारत के अलावा अफगानिस्तान की दूसरी टीमों के साथ होने वाली क्रिकेट श्रृंखलाओं के सभी मैच इसी स्टेडियम में होंगे. इस संबंध में अफगान क्रिकेट बोर्ड और उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के बीच जल्द ही एमओयू समझौता पत्र पर हस्ताक्षर होंगे. ऐसी संभावना है कि नवंबर में अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच होने वाली क्रिकेट श्रृंखला के सभी मैच लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेले जायें. उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ के सचिव युद्धवीर सिंह ने सोमवार को कहा ,‘‘ऐसी संभावना है कि एक हफ्ते अफगानिस्तान बोर्ड, यूपीसीए और इकाना मैनेजमेंट के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होंगे. इसके बाद अफगानिस्तान के सभी घरेलू मैचों का आयोजन लखनऊ में होगा. एमओयू के बाद नवंबर माह में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच मैचों की श्रृंखला इसी इकाना स्टेडियम में होगी.'' पिछले साल नवंबर में इकाना स्टेडियम में पहला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी 20 हुआ था. तब ही इस स्टेडियम के नाम अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम कर दिया गया था. इस स्टेडियम की बैठक क्षमता 40 हजार दर्शकों की है और यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर सभी सुविधाएं मौजूद हैं. ये स्टेडियम हवाई अड्डे के नजदीक है और यहां कई पांच सितारा होटल भी हैं. सिंह ने कहा कि एमओयू में इसकी व्यवस्था रहेगी कि भारतीय टीम अपने घरेलू मैच यहां खेल सके. इसके अलावा भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली क्रिकेट श्रृंखलाओं में मैच बीसीसीआई के चुने स्थान पर होंगे और यह जरूरी नहीं कि वे लखनऊ में ही हों. अफगानिस्तान टीम का घरेलू मैदान पहले नोएडा स्टेडियम था जो बाद में देहरादून का स्टेडियम हुआ. सिंह ने कहा ,‘‘ अब अफगान क्रिकेट बोर्ड ने बीसीसीआई से इकाना स्टेडियम को अपना घरेलू मैदान बनाने की बात कही. बीसीसीआई ने यूपीसीए से इस बारे में पूछा । यूपीसीए ने इस पर कोई आपत्ति नही जताई.'' विश्व कप में अफगान टीम का सफर बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा और वहां खेले नौ मैचों में से वो एक भी मैच नहीं जीत सकी और अंक तालिका में आखिरी स्थान पर रही. यह भी देखें
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
12 मैदानों पर खेले जाएंगे 2027 ODI वर्ल्ड कप के मैच, ICC का बड़ा एलान
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
112 साल में पहली बार, भारत-ब्राजील का ऐतिहासिक मैच; तारीख और वेन्यू पर मुहर
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
सिर्फ 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान क्यों बनाया? सेलेक्टर ने दिया जवाब
CWG: फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की भिड़ंत, जानें शेड्यूल
फाइनल में नीरज चोपड़ा और अरशद नदीम की भिड़ंत, जानें शेड्यूल

वीडियोज

Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग
7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
'तारक मेहता' में स्पाइडर मैन की एंट्री, यूजर्स बोले- इसे ले आए तो दया क्यों नहीं?
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
जो रूट 4 साल बाद दोबारा बने इंग्लैंड के कप्तान, ECB का बड़ा फैसला
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
नेपाल: साम्प्रदायिक दंगे से जल रहे कई शहर, आगजनी-पथराव के बाद कर्फ्यू, 3 मौत
Embed widget