एक्सप्लोरर

हसीन जहां के पिता ने कहा, 'वह अन्याय नहीं सह सकती, अब शमी बदल गया है'

हसीन जहां के शमी पर आरोपों के बाद उनके पिता ने भी कहा है कि वह बचपन से ही अन्याय नहीं सहती थी.

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी और उनकी पत्नी हसीन जहां के बीच की लड़ाई अब थाने पहुंच चुकी है. हसीन हर दिन नये खुलासे के साथ शमी की मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. तो वहीं शमी का कहना है कि घर का झगड़ा था, घर में ही रहता तो अच्छा था. इस बीच कोलकाता में ज्वाइंट सीपी क्राइम प्रवीण त्रिपाठी ने हसीन जहां से पूछताछ की. हसीन जहां के आरोपों के बाद उनके पिता ने भी कहा है कि उनकी बेटी बचपन से ही अन्याय नहीं सहती है और उसके खिलाफ आवाज़ उठाती रही है. पिता ने ABP न्यूज़ से कहा, ''मुझे कुछ दिनों पहले हसीन जहां ने फोन किया था उसने बताया कि उसने शमी को सुधारने के लिए दो साल से कोशिश की. स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गया है.'' हसीन के पिता ने आगे कहा, ''वो जब छोटी थी तभी से अन्याय नहीं देख सकती थी. मां, पिता हो या कोई और वह गलत को सहन नहीं करती थी. एक बार सलाह जरूर देती थी.'' हालांकि, हसीन के पिता का कहना है कि मोहम्मद शमी अच्छा लड़का था, लेकिन पता नहीं ये सब कैसे हुआ. खबर है कि अब पुलिस जल्द ही मोहम्मद शमी से पूछताछ कर सकती है. उनके खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है. पत्नी ने उनपर दूसरी महिलाओं से संबंध, मारपीट, पाकिस्तानी लड़की से बातचीत और मैच फिक्सिंग जैसे आरोप लगाए हैं. हालांकि शमी शुरु से ही सभी आरोपों से इनकार करते रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत करते हुए शमी ने शनिवार को कहा, ''मैं अभी भी और आखिरी दम तक, जब तक मेरे अंदर जान है, यही कोशिश करूंगा कि मेरे घर का झगड़ा घर में खत्म हो जाए. मेरे बच्चे की, मेरी पत्नी की, परिवार की इज्जत घर में ही रहे.'' साथ ही शमी ने अपनी बेटी के सवाल पर कहा, ''सबसे बड़ा मेरी बच्ची की जिंदगी का सवाल है, मैं हमेशा इन दोनों की जिंदगी के लिए करता रहा हूं, करता रहूंगा..लेकिन अभी सबसे बड़ा घर का जो विवाद हैं..मैं चाहता हूं कि घर का झगड़ा घर में ही खत्म हो जाए.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WPL Auction 2027 Live: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
LIVE: सोफी मोलिनक्स 1 करोड़ से ज्यादा में बिकी, ग्रेस हैरिस को सिर्फ 30 लाख; दिलचस्प हुई नीलामी
WPL 2027 Auction: सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
सोफी मोलिनक्स पर लगी करोड़ों की बोली, यूपी वॉरियर्स ने खरीदा
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे
20वां 'फाइव विकेट हॉल' लेकर मिचेल स्टार्क ने रचा इतिहास, कई दिग्गज पीछे छूटे

वीडियोज

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs
Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)
Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग से सवाल, 'फॉर्म 6 भरने को क्यों कहा जा रहा है?'
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
अखिलेश से नहीं भेदा गया CM योगी का किला, गोरखपुर में BJP की जीत; तीसरे नंबर पर रही सपा
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 Auction: किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
किस टीम के पास कितने स्लॉट? जानें सभी का पर्स; 150 खिलाड़ियों की लगेगा बोली
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
ED की बड़ी कार्रवाई, आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी की जमीन-इमारतें अटैच
Explained: इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार से फायदा होगा?
इजराइल के चुनाव में भारत को क्यों इतनी दिलचस्पी, क्या नेतन्याहू की हार फायदेमंद?
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
तालिबानियों के बीच पहुंचा भारतीय शख्स, बंदूक पकड़ बोला, ये कैसे....
Embed widget