एक्सप्लोरर

दूसरा वनडे: भारत ने वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया, शतकवीर कोहली ने तोड़ा मियांदाद का रिकॉर्ड

भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए. विडीज की पारी के दौरान 12.5 ओवर में आई बारिश के कारण मेजबान टीम को 46 ओवरों में 270 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन विंडीज 42 ओवरों में 210 रनों पर ही ढेर हो गई.

पोर्ट ऑफ स्पेन: मैन ऑफ दे मैच कप्तान विराट कोहली (120) और श्रेयस अय्यर (71) के बाद भुवनेश्वर कुमार ( 4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारत ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले गए बारिश से बाधित दूसरे वनडे मैच में वेस्टइंडीज को 59 रनों से हार दिया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विंडीज के सामने 280 रनों का लक्ष्य रखा था, लेकिन विडीज की पारी के दौरान 12.5 ओवर में आई बारिश के कारण मेजबान टीम को 46 ओवरों में 270 रनों का संशोधित लक्ष्य मिला, लेकिन विंडीज 42 ओवरों में 210 रनों पर ही ढेर हो गई. इस मैच में शतक बनाने वाले कोहली ने वनडे में वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने का मियांदाद का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया.

 गेल ने ब्रायन लारा को पीछे छोड़ा

मेजबान टीम की शुरुआत धीमी रही. नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर जब विंडीज का स्कोर सिर्फ 45 रन था तभी क्रिस गेल 11 के निजी स्कोर पर भुवनेश्वर का शिकार हो गए. गेल यहां एक रिकार्ड अपने नाम कर ले गए. गेल ने इस मैच में अपने देश के लिए वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड अपने नाम कर ब्रायन लारा को पीछे छोड़ दिया है.

गेल के बाद शाई होप सिर्फ छह रन बनाकर खलील अहमद का शिकार हो गए. दूसरे सलामी बल्लेबाज इविन लुइस ने पहले शिमरन हेटमायर (18) के साथ तीसरे विकेट के लिए 40 रनों की साझेदारी की और इसके बाद निकोलेस पूरन के साथ 56 रनों की साझेदारी की. इन दोनों साझेदारियों को कुलदीप यादव ने तोड़ा. कुलदीप ने पहले हेटमायर को 92 के कुल स्कोर पर आउट किया और फिर लुइस को 148 के कुल स्कोर पर पवेलियन भेजा. लुइस ने 80 गेंदों पर आठ चौके एक छक्के की मदद से 65 रन बनाए.

भुवनेश्वर ने पूरन को 179 के कुल स्कोर पर आउट किया और फिर इसी स्कोर पर रोस्टन चेज को पेवलियन भेज विंडीज की हार तय कर दी. पूरन ने 52 गेंदों पर 42 रन बनाए. चेज ने 18 रनों का योगदान दिया. एक रन बाद रवींद्र जडेजा ने कार्लोस ब्रैथवेट (0) को भी पवेलियन भेज भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया. दो रन बाद भुवनेश्वर ने केमार रोच को आउट कर मेजबान टीम का आठवां विकेट गिराया. मोहम्मद शमी ने शेल्डन कॉटरेल (17) और ओशाने थॉमस (0) को आउट कर भारत को जीत दिलाई. दूसरे छोर पर कप्तान जेसन होल्डर 13 रन बनाकर नाबाद लौटे.

भारत ने बनाए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 279 रन

इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 279 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरुआत खराब रही और शिखर धवन (2) पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर चलते बने. इसके बाद कोहली ने रोहित शर्मा (18) के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी कर भारत को संकट से बाहर निकाला. रोहित के आउट होने के बाद ऋषभ पंत (20) भी टीम के कुल 101 के स्कोर पर तीसरे बल्लेबाज के रूप में आउट हो गए. यहां से कोहली और अय्यर ने चौथे विकेट के लिए 125 रनों की शतकीय साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचाया. कोहली टीम के 226 के स्कोर पर चौथे बल्लेबाज के रूप में आउट हुए. उन्होंने 125 गेंदों की शतकीय पारी में 14 चौके और एक छक्का लगाया. कोहली का वेस्टइंडीज के खिलाफ यह आठवां शतक है. इसके अलावा बतौर कप्तान उनका यह 20वां शतक है.

वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैथवेट ने सर्वाधिक तीन विकेट झटके

कोहली के आउट होने के बाद बारिश के कारण खेल को कुछ समय के लिए रोक दिया गया. खेल जब दोबारा शुरू हुआ तो फिर अय्यर, होल्डर का शिकार बन बैठे. उन्होंने 68 गेंदों पर पांच चौके और एक छक्का लगाया और अपने करियर का तीसरा अर्धशतक पूरा किया. केदार जाधव ने 14 गेदों पर दो चौकों की मदद से 16 और जडेजा ने 16 गेंदों पर चौके के सहारे नाबाद 16 रनों का योगदान दिया. भुवनेश्वर ने एक और शमी ने नाबाद तीन रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से ब्रैथवेट ने सर्वाधिक तीन और कॉटरेल, चेज और होल्डर ने एक-एक विकेट लिया.

यह भी पढें-

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहली ईद आज, प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम

पी चिदंबरम बोले- जम्मू-कश्मीर हिंदू बहुल होता तो अनुच्छेद 370 नहीं हटाती बीजेपी

CBSE ने SC-ST छात्रों की परीक्षा फीस में 24 गुना इजाफा किया, जनरल कैटेगरी को देनी होगी दोगुनी फीस

जम्मू कश्मीर कैसे हुआ भारत गणराज्य में शामिल, देखिए- भारत का हिस्सा बनने की पूरी कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के सामने 3 सबसे बड़ी मुश्किल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
श्रीलंका को डबल झटका, भारत टेस्ट सीरीज से पहले 2 खिलाड़ी चोटिल
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
होल-इन-वन सहित 62 के स्कोर के साथ ओम प्रकाश चौहान कोल इंडिया ओपन में शीर्ष पर
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी
एंड्रयू फ्लिंटॉफ के बेटे रॉकी ने जड़ा करियर का पहला शतक, खेली तूफानी पारी

वीडियोज

Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo
Amruta Khanvilkar ने Divorce Rumours पर जताई नाराजगी, Legal Action की दी चेतावनी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
मूसलाधार बारिश, फ्लैश फ्लड की आशंका, 45 जगहों पर अलर्ट…, मैदान से पहाड़ तक आसमानी आफत
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
बिहार: 'UP के शिक्षकों के साथ…', ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी खबर
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
पुर्तगाल क्रिकेट टीम का हुआ एलान, ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बना कप्तान
गोवा में पेंट हाउस, मुंबई में करोड़ों का बंगला, 100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
100 करोड़ से ज्यादा का है इमरान हाशमी का साम्राज्य, नेटवर्थ जान उड़ जाएंगे होश
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
JPC भेजा जाएगा FCRA बिल, विरोध के बीच सरकार का बड़ा कदम
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
शेख हसीना के प्रत्यर्पण की मांग पर आया भारत का रिएक्शन, कहा- 'हम अपनी...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
हमले को लेकर ममता बनर्जी का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'मेरे सीने में...'
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
क्या है मून बेस प्रोग्राम, जिसके लिए NASA ने ISRO को किया इनवाइट?
Embed widget