एक्सप्लोरर
कोहली-डिविलियर्स का धमाल, आरसीबी की बड़ी जीत
एबी डिविलियर्स और विराट कोहली की बड़ी पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर ने एकतरफा मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 45 रन से शिकस्त देकर नौवें इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार शुरूआत की. डिविलियर्स ने 42 गेंदों पर सात चौकों और छह छक्कों की मदद से 82 रन बनाये जबकि विराट कोहली ने 51 गेंदों पर 75 रन की पारी खेली जिसमें सात चौके और तीन छक्के शामिल हैं. इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिये 14.3 ओवर में 157 रन की साझेदारी की.
1/7

एक दिग्गज खिलाड़ी गया तो दूसरे ने क्रीज पर कदम रखा. शेन वॉटसन (19) ने कर्ण शर्मा पर लगातार तीन छक्के लगाकर वॉर्नर एंड कंपनी को कोहली के विकेट का जश्न नहीं मनाने दिया. कर्ण ने अपने चार ओवर में 57 रन लुटाये. मुस्तफिजुर रहमान ने डिविलियर्स और वॉटसन को लगातार गेंदों पर आउट किया लेकिन सरफराज ने सनराइजर्स को राहत की सांस नहीं लेने दी. उन्होंने भुवनेश्वर की पांच गेंदों पर चार चौके और एक छक्का ठोक दिया. इस ओवर में कुल 28 रन बने. उनकी बदौलत आरसीबी ने आखिरी दो ओवरों में 41 रन बटोरे.
2/7

सनराइजर्स के लिये मुस्तफिजुर ही बल्लेबाजों पर कुछ अंकुश लगा पाये. उन्होंने 26 रन देकर दो विकेट लिये. कोहली के लिये चाहल कुछ मौकों पर तुरूप का इक्का रहे हैं लेकिन वॉर्नर ने इस लेग स्पिनर के पहले ओवर में दो धमाकेदार छक्के लगाकर केवल 21 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा कर दिया था. कोहली को तुरंत ही वॉटसन को गेंद सौंपनी पड़ी जिन्होंने ऑस्ट्रेलियाई टीम के अपने साथी रहे वॉर्नर को डीप मिडविकेट पर कैच करा दिया. सनराइजर्स की आधी उम्मीद इसके साथ ही समाप्त हो गयी. विकेट गिरने लगे थे और सनराइजर्स का स्कोर पांच विकेट पर 101 रन हो गया था. आरसीबी की जीत महज औपचारिकता लग रही थी.
Published at :
और देखें
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
दिल्ली NCR
विश्व
क्रिकेट




























