एक्सप्लोरर
Heart Health Tips : 25 प्रतिशत वर्किंग हार्ट के साथ भी जी सकते हैं लंबा जीवन, डेली लाइफ में कर लें ये पांच बदलाव
Heart Health Tips : कई लोगों में दिल की कार्यक्षमता 25 प्रतिशत तक भी रह जाती है, जिसे इंजेक्शन फ्रैक्शन कहते हैं. लेकिन इसका मतलब जीवन खत्म होना नहीं है.
आजकल हार्ट फेलियर एक आम लेकिन गंभीर बीमारी बनती जा रही है. इसमें दिल पहले की तरह मजबूत नहीं रहता और शरीर की जरूरत के अनुसार खून पंप नहीं कर पाता, कई लोगों में दिल की कार्यक्षमता 25 प्रतिशत तक भी रह जाती है, जिसे इंजेक्शन फ्रैक्शन कहते हैं. लेकिन इसका मतलब जीवन खत्म होना नहीं है. सही इलाज, अच्छी आदतें और थोड़े बदलाव करके आप लंबे समय तक बेहतर जीवन जी सकते हैं. तो आइए जानते हैं कि आप अपनी डेली लाइफ में कौन-से 5 बड़े बदलाव करके दिल को बेहतर सपोर्ट दे सकते हैं.
1/6

सबसे जरूरी है कि आप अपने डॉक्टर से जुड़े रहें. चाहे वह हार्ट स्पेशलिस्ट (कार्डियोलॉजिस्ट) हो या आपका सामान्य डॉक्टर अपने लक्षण छुपाएं नहीं, आजकल दिल की बीमारी के लिए कई तरह के इलाज मौजूद हैं जैसे दवाइयां, विशेष मशीनें (जैसे ICD), और अन्य आधुनिक तरीके. सही समय पर इलाज शुरू करने से आपकी स्थिति काफी बेहतर हो सकती है.
2/6

बीमारी की असली वजह को समझें. सिर्फ लक्षणों को दबाना काफी नहीं है, बल्कि यह जानना जरूरी है कि दिल कमजोर क्यों हुआ. कई बार इसके पीछे कारण हो सकते हैं. जैसे थायराइड की समस्या, हाई ब्लड प्रेशर या डायबिटीज. अगर इन बीमारियों को कंट्रोल कर लिया जाए, तो दिल पर दबाव कम होता है और आपकी सेहत में सुधार आने लगता है.
Published at : 02 Apr 2026 09:44 AM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
लाइफस्टाइल
Advertisement

प्रेम कुमारJournalist
Opinion


























