एक्सप्लोरर

Lok Sabha ELections 2024: 'अमित शाह और नड्डा के भी हेलीकॉप्टर हुए चेक', कांग्रेस के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग

Elections 2024 News: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे शनिवार को बिहार के समस्तीपुर में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे. वहां चुनाव आयोग के अधिकारियों की ओर से उनके हेलीकॉप्टर की जांच की गई थी.

Lok Sabha Elections 2024 4 Phase Voting: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेने के बाद विपक्ष चुनाव आयोग की आलोचना कर रहा है. अब इस मामले में बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने रविवार (12 मई 2024) को उन सभी आरोपों को खारिज कर दिया कि खरगे के हेलीकॉप्टर की जांच करना विपक्ष को निशाना बनाने का उदाहरण था.

 उन्होंने कहा कि राज्य में इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रमुख जेपी नड्डा के हेलीकॉप्टरों की भी तलाशी ली गई थी.  इस प्रक्रिया से कई और बड़े नेताओं को भी गुजरना पड़ा है.

'एसओपी का किया गया पालन'

बिहार के सीईओ ने लिखा, "चुनाव के दौरान हेलीकॉप्टरों की जांच बीसीएएस (नागरिक उड्डयन सुरक्षा ब्यूरो) की ओर से निर्धारित एसओपी का पालन करती है. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह के हेलीकॉप्टर की भी जांच यहां की गई थी. ऐसे में यह आरोप कि केवल एक राष्ट्रीय पार्टी के नेता के हेलीकॉप्टर की जांच की गई, निराधार हैं.”

समस्तीपुर में हुई थी हेलीकॉप्टर की चेकिंग

बता दें कि मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को बिहार के दौरे पर थे. इस दौरान उन्होंने कुछ चुनावी रैलियों को संबोधित किया. खरगे की पहली सार्वजनिक बैठक समस्तीपुर में थी. यहां चुनाव आयोग के अधिकारियों की ओर से उनके हेलीकॉप्टर की जांच की गई, जिससे उनकी पार्टी ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया.

राजेश राठौड़ ने लगाए ये आरोप

कांग्रेस प्रमुख के हेलीकॉप्टर की तलाशी के बाद बिहार कांग्रेस के प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग के अधिकारी विपक्षी नेताओं को निशाना बना रहे थे, जबकि भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के नेताओं को स्वतंत्र रूप से घूमने की अनुमति दी गई थी. राजेश राठौड़ ने आगे लिखा, "श्री राहुल गांधी जी के बाद अब बिहार के समस्तीपुर में सभा के दौरान चुनाव आयोग और पुलिसकर्मियों की ओर से कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के हेलीकॉप्टर की तलाशी लेना चुनाव आयोग के विपक्ष के प्रति दुर्भावनापूर्ण व्यवहार को दर्शाता है. यह लोकतंत्र की हत्या है."

ये भी पढ़ें

Lok Sabha Elections 2024: 'अपने कर्तव्य को निभाएं और लोकतंत्र को मजबूत करें', PM मोदी-अमित शाह की जनता से रिकॉर्ड वोटिंग करने की अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
राज्यसभा में कम हो जाएगी BJP सदस्यों की संख्या? निर्वाचन आयोग से हुई इस सांसद की शिकायत
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
कभी एयर होस्टेस थीं दीपिका कक्कड़, मुंबई में 5 लोगों के साथ एक कमरे में रहती थीं 'सिमर'
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
यूपी: बेहट सीट 2027 के चुनावों के लिए खास क्यों, किसका पलड़ा भारी?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज भी जमकर बरसेंगे बदरा, इन जिलों में अलर्ट
Viral Video: महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
महिला ने बाइक पर ही दे दिया बच्चे को जन्म, सामने आया भावुक वीडियो
Salman Khan 16 Kg Weight Loss: 16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
16 किलो वजन घटाकर चमके सलमान, 60 प्लस लोग जरूर जानें यह हेल्थ सीक्रेट!
Embed widget