एक्सप्लोरर

Bharti Singh Health Update: हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुईं भारती सिंह, बेटा गोला हाथ पकड़कर मां को ले गया घर

Bharti Singh Health Update: कॉमेडियन भारती सिंह की तबीयत अब बेहतर है और उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. जिसकी जानकारी उन्होंने अपने व्लॉग में दी है.

Bharti Singh Health Update: कॉमेडियन भारती सिंह अपनी बातों से हमेशा लोगों के चेहरे पर मुस्कान ले आती हैं. सभी को हंसाने वाली भारती बीते कुछ दिनों से दर्द में थीं. उन्हें कुछ दिन पहले बहुत ज्यादा पेट में दर्द हुआ था उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां पता चला था कि उनकी किडनी में स्टोन है. भारती अपने व्लॉग में फैंस को अपनी हेल्थ को लेकर अपडेट देती रहती थीं. उनकी गॉलब्लेडर सर्जरी हुई थीं. जिसमें स्टोन को निकाल लिया गया है. 3-4 दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहने के बाद भारती पर आखिरकार डिस्चार्ज हो गई हैं. उन्होंने अपने डिस्चार्ज होने की जानकारी लेटेस्ट व्लॉग में दी है.

भारती अपने व्लॉग के जरिए लोगों को अपनी हेल्थ का अपडेट दे रही थीं. सबसे ज्यादा वो अपने बेटे गोला को याद करके परेशान हो रही थीं. क्योंकि बच्चों को हॉस्पिटल में लाना मना होता है. मगर जैसे ही भारती को डिस्चार्ज होने की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत गोले को अपने पास हॉस्पिटल बुला लिया.

मां को घर ले गया गोला
भारती ने अपने व्लॉग में दिखाया है कि कैसे जब गोला उनसे मिलने आता है तो खुश हो जाता है. गोले के लिए भारती टॉयज भी मंगाती हैं. उसके बाद भारती को डिस्चार्ज कर दिया जाता है और गोला अपनी मां को हाथ पकड़कर हॉस्पिटल से घर लेकर जाता है.

दिखाई पथरी
भारती घर आने के बाद वीडियो में स्टोन दिखाती हैं जो सर्जरी में गॉलब्लेडर से निकलती है. उसके बाद वो स्टोन को भला-बुरा कहती हैं जिसकी वजह से उन्हें इतना दर्द हुआ था. हालांकि अब भारती की तबीयत एकदम ठीक है और वो अब घर आ चुकी हैं.

वर्कफ्रंट की बात करें तो भारती सिंह इन दिनों डांस रियलिटी शो डांस दीवाने होस्ट कर रही हैं. इस शो को माधुरी दीक्षित और सुनील शेट्टी जज कर रहे हैं. जिस दिन भारती हॉस्पिटल में एडमिट हुई थीं उस दिन उन्हें डांस दीवाने का शूट करना था. उन्होंने सोचा था कि शूट कंप्लीट करने के बाद वो एडमिट हो जाएंगी हालांकि उनका दर्द इतना बढ़ गया कि शूट को बीच में छोड़कर ही उन्हें हॉस्पिटल जाना पड़ा.

ये भी पढ़ें: Watch: विराट कोहली की टीम RCB ने DC को हराया तो खुशी से झूमी अनुष्का शर्मा, हाथ जोड़कर भगवान को शुक्रिया करती हुईं आई नजर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TMKOC: माधवी के अचार में कांच का टुकड़ा, असित मोदी का फैंस को सरप्राइज
TV Serial Spoilers: राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
राही पर लगा गेम में हेरफेर करने का आरोप, अनु की ऑफिस में होगी धमाकेदार एंट्री
Video: 'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी 65 लाख की चमचमाती कार, मजे लेते हुए फैंस बोले- 'लगता है जेठालाल ने पगार बढ़ा दी'
'तारक मेहता' के बाघा ने खरीदी नई चमचमाती कार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान
TV Serial Spoilers: मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास
मांजी सा के गुस्से से परेशान चंद्रिका ने उठाया बड़ा कदम, अनु को होगा पुनर्जन्म का एहसास

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
स्वतंत्रता दिवसः वीरता और सेवा पदकों से 1,057 कर्मी सम्मानित, 3 मरणोपरांत शामिल
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget