एक्सप्लोरर
Cars Under 15 Lakh Rupees: Voice-Assisted इलेक्ट्रिक सनरूफ फीचर के साथ आपके बजट में आएंगी ये कार
Car with Voice-Assisted Electric Sunroof Feature: भारतीय बाजार में आ रही कारों में नई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल देखने को मिल रहा है. वहीं कारों में वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर भी आ गया है.
अगर आप भी वॉयस असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ वाली कार खरीदना चाहते हैं, तो टाटा मोटर्स और हुंडई इस तरह की कारों के बेस्ट ऑप्शन दे रही हैं.
1/5

टाटा पंच में वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर दिया गया है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 6,12,990 रुपये से शुरू है. इस कार के 25 वेरिएंट्स मार्केट में मौजूद हैं.
2/5

हुंडई एक्सटर में भी वॉयस-असिस्टेड इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर दिया गया है. इसके लिए इस कार में मल्टी-लैंग्वेज UI सपोर्ट सिस्टम लगा है, जिससे ये कार 10 क्षेत्रीय और 2 अंतरराष्ट्रीय भाषाओं में कमांड ले सकती है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 6.13 लाख रुपये से शुरू होकर 10.28 लाख रुपये तक जाती है.
3/5

टाटा अल्ट्रोज भी इस फीचर के साथ मार्केट में मौजूद है. इस कार के 32 वेरिएंट भारतीय बाजार में उपलब्ध हैं. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 6,64,900 रुपये से शुरू है.
4/5

टाटा नेक्सन ईवी में भी वॉयस कमांड देने से ही इलेक्ट्रिक सनरूफ का फीचर ऑन-ऑफ हो जाता है. इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 14.49 लाख रुपये से शुरू है और 19.49 लाख रुपये तक जाती है.
5/5

हुंडई i20 N-लाइन में भी ये फीचर दिया गया है. साथ ही इस कार में वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा है. हुंडई की इस कार की एक्स-शोरूम प्राइस 9.99 लाख रुपये से शुरू होकर 12.52 लाख रुपये तक जाती है.
Published at : 11 May 2024 03:10 PM (IST)
और देखें
Advertisement
Advertisement
Advertisement
टॉप हेडलाइंस
इंडिया
बिहार
विश्व
उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड

























