एक्सप्लोरर

खूंखार भाड़े के सैनिकों का बॉस, जिसकी धमकी से हिल गया है रूस, पुतिन को हटाने की खाई कसम

Russia Ukraine Crisis: रूस में खूंखार भाड़े के सैनिकों की सबसे बड़ी प्राइवेट आर्मी के टॉप कमांडर ने पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है. 

Russia Ukraine Crisis: यूक्रेन से युद्ध में उलझे रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के लिए बुरी खबर आई है. रूस में खूंखार भाड़े के सैनिकों की सबसे बड़ी प्राइवेट आर्मी के टॉप कमांडर ने पुतिन की सत्ता को उखाड़ फेंकने की कसम खाई है. कभी पुतिन के करीबी रहे वैगनर प्राइवेट आर्मी के चीफ येवगेनी प्रिगोझिन ने कहा है कि उनके 25,000 सैनिक मरने के लिए तैयार हैं और वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए बढ़ रहे हैं. इस आर्मी का इतना डर है कि क्रेमलिन में पुतिन की सुरक्षा के लिए टैंक तैनात कर दिए गए हैं.

वैगनर प्राइवेट आर्मी के चीफ येवगेनी विक्टरोविच प्रिगोझिन ने कहा है कि वे रूसी सैन्य नेतृत्व को उखाड़ फेंकने के लिए उनके सैनिक आखिरी हद तक जाएंगे. समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि येवगेनी ने एक नए ऑडियो मैसेज में कहा, "हम सभी मरने के लिए तैयार हैं. सभी 25,000 और उसके बाद दूसरे 25,000. हम रूसी लोगों के लिए मर रहे हैं."

यूक्रेन युद्ध के बाद पुतिन के सामने बड़ी चुनौती

प्रिगोझिन ने कहा, हम अपने रास्ते में आने वाली हर चीज को मिटा देंगे. पिछले साल यूक्रेन पर रूसी हमले के बाद ये पुतिन के सामने सबसे बड़ी चुनौती है. प्रिगोझिन ने रूसी सेना के एक हेलीकॉप्टर को मार गिराने का दावा किया है.

प्रिगोझिन पहली बार यूक्रेन में रूसी हमले के बाद चर्चा में आए थे. उनके भाड़े के सैनिकों ने यूक्रेन में कठिन मोर्चों पर रूसी सेना के लिए लड़ाई लड़ी थी और उसे बढ़त दिलाई. लेकिन अब प्रिगोझिन पुतिन के ही खिलाफ हो गए हैं और उन्होंने अपनी प्राइवेट आर्मी को रूस की तरफ ही मोड़ दिया है.

प्रिगोझिन ने रूसी सैन्य नेतृत्व के ऊपर उनके लोगों पर हमले का आरोप लगाया है. वहीं, रूस के प्रॉसीक्यूटर ने कहा है कि उनके ऊपर सशस्त्र विद्रोह को लेकर जांच शुरू की गई है. 

पुतिन से रही है बेहद करीबी

एसोसिएटेड प्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुतिन और प्रिगोझिन दोनों का जन्म सोवियत यूनियन के लेनिनग्राद (सेंट पीटर्सबर्ग) में हुआ था. सोवियत संघ के आखिरी दिनों में प्रिगोझिन 10 साल जेल में रहे थे. सोवियत संघ खत्म होने के बाद नए रूस में प्रिगोझिन ने रेस्टोरेंट बिजनेस शुरू किया और अकूत दौलत बनाई. उस समय पुतिन और दोनों के बीच नजदीकी बढ़ी. एक बार प्रिगोझिन के रेस्टोरेंट में पुतिन फ्रांसीसी राष्ट्रपति जैक शिरॉक को लेकर गए थे.

यह भी पढ़ें

Pm Modi Speech: रीगन सेंटर में भारतवंशियों को देखकर पीएम मोदी बोले- ये मिनी इंडिया... H1-B वीजा पर दिया बड़ा अपडेट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Britain New PM: ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
ब्रिटेन को मिला नया प्रधानमंत्री! जानें कौन है वह शख्स जिसे कीर स्टार्मर की विदाई के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी?
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
भारत के सामने नेपाल का नर्म रुख, विवाद के बाद एक रुपये के सिक्के से हटाएगा विवादित नक्शा
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार
शिप एमवी गोल्डेन पर मिसाइल हमले में चार भारतीयों की मौत से हड़कंप, जानिए क्या बोली सरकार

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 27 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के बीच सोनम वांगचुक का आया बड़ा बयान, बोले - 'मैं अपना उपवास...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
CJP के प्रदर्शन पर राहुल गांधी बोले, 'सत्ता हमेशा के लिए नहीं रहती, जवाबदेही जरूर तय की जाएगी'
Embed widget