एक्सप्लोरर

पेंग शुआई मामले में WTA के अध्यक्ष ने दी चीन से सभी व्यवसायिक रिश्ते खत्म करने की चेतावनी, जानें Novak Djokovic ने क्या कहा

Novak Djokovic: दुनिया के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी Novak Djokovic ने लापता खिलाड़ी पेंग शुआई की जानकारी नहीं मिलने पर डब्ल्यूटीए की मेजबानी को वापस लेने की धमकी का ‘शत प्रतिशत’ समर्थन किया है

Sexual Assault: चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के एक पूर्व शीर्ष पदाधिकारी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाने वाली टेनिस खिलाड़ी Peng Shuai के गायब होने के बाद से  यह मुद्दा तूल पकडता जा रहा है. अब शुआई के समर्थन में महिला टेनिस संघ (WTA)के अध्यक्ष Steve Simon ने चीन से सभी तरह के व्यवसायिक रिश्ते खत्म करने व टूर्नामेंट की मेजबानी वापस लेने की चेतावनी दी है. महिला टेनिस संघ की इस बात का समर्थन करते हुए दुनिया के शीर्ष पुरुष टेनिस खिलाड़ी Novak Djokovic ने लापता खिलाड़ी पेंग शुआई की जानकारी नहीं मिलने पर डब्ल्यूटीए की चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी को वापस लेने की धमकी का ‘शत प्रतिशत’ समर्थन किया है. 

क्या है पूरा मामला? 

आपको बता दें कि टेनिस जगत पिछले कुछ दिनों से चीन की लापता खिलाड़ी पेंग के ठिकाने और कुशलक्षेम के बारे में जानकारी मांग रहा है. पेंग ने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के सबसे शक्तिशाली पोलितब्यूरो स्टैंडिंग कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष और सदस्य झांग गाओली पर उनके यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था.डब्ल्यूटीए ने  शुक्रवार को कहा कि अगर यह साबित नहीं हो जाता कि पेंग सुरक्षित हैं तो चीन से टूर्नामेंटों की मेजबानी वापस ली जा सकती है. डब्ल्यूटीए अध्यक्ष स्टीव सिमोन ने एक समाचार एजेंसी से बातचीत में  कहा, ‘‘हम इस मामले में समझौता नहीं कर सकते, या तो यह सही है या गलत है.’’

वहीं, जोकोविच ने यहां एटीपी फाइनल्स में  ब्रिटेन के कैमरन नॉरी को शिकस्त देने के बाद कहा, ‘‘यह महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह काफी डरावना है. मेरा मतलब है, एक व्यक्ति है जोकि लापता है.’’ उन्होंने कहा, ‘‘चीन एक बहुत बड़ा देश है. यह विशेष रूप से डब्ल्यूटीए के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है. वहां उनके कई टूर्नामेंट होते हैं. मेरा मतलब है, हमारे लिए यह आवश्यक है कि हम जो भी कार्रवाई कर सकते है उसे करें.’’ उन्होंने कहा,‘‘मैंने अभी सुना है कि जब तक इस मुद्दे का समाधान नहीं हो जाता, डब्ल्यूटीए चीन के सभी टूर्नामेंटों से हटने को तैयार है, मैं इसका शत प्रतिशत समर्थन करता हूं.”

गौरतलब है कि इससे पहले भी सरकार का विरोध करने पर चीन में कई नामी-गिरामी लोग लापता हो चुके हैं, जानने के लिए पढ़ें यह खबर...

Communist Party Of China: आखिर क्या है चीन में जाने-माने लोगों के लापता हो जाने की वजह?

Joe Biden और Xi Jinping की virtual meeting शुरू, LAC विवाद और Taiwan पर इसका क्या होगा असर

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget