एक्सप्लोरर

कोरोना का कहर: दुनिया भर में 43 लाख से ज्यादा मरीज, अब तक दो लाख 90 से ज्यादा की मौत

दुनियाभर में 16 लाख लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं. इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर कहीं से कहीं कम होता नहीं दिख रहा है. कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. 212 देशों में पिछले 24 घंटे में 85,272 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 5,319 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अब तक 43 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 2 लाख 92 हजार 450 लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं 15 लाख 97 हजार 860 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 73 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ दस देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या करीब 31 लाख है.

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं और एक तिहाई से ज्यादा मौतें भी अमेरिका में हुई हैं. अमेरिका के बाद यूके में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है. जहां 32,692 लोगों की मौतों के साथ कुल 226,463 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जबकि यूके में मरीजों की संख्या स्पेन और रूस से कम है. इसके बाद इटली, फ्रांस, जर्मनी, टर्की, ईरान, चीन, ब्राजील, कनाडा जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

  • अमेरिका: केस- 1,408,574, मौतें- 83,424
  • स्पेन: केस- 269,520, मौतें- 26,920
  • रूस: केस- 232,243, मौतें- 2,116
  • यूके: केस- 226,463, मौतें- 32,692
  • इटली: केस- 221,216, मौतें- 30,911
  • फ्रांस: केस- 178,225, मौतें- 26,991
  • ब्राजील: केस- 177,602, मौतें- 12,404
  • जर्मनी: केस- 173,171, मौतें- 7,738
  • टर्की: केस- 141,475, मौतें- 3,894
  • ईरान: केस- 110,767, मौतें- 6,733
  • चीन: केस- 82,919, मौतें- 4,633

10 देशों में एक लाख से ज्यादा केस

स्पेन, इटली, यूके, रूस में कोरोना मामलों की संख्या दो लाख पार हो चुकी है. इनके अलावा छह देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं. अमेरिका समेत इन दस देशों में कुल 31 लाख 39 हजार केस हैं. अमेरिका के अलावा रूस और ब्राजील में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. पांच देश (अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन) ऐसे हैं, जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 81 हजार पार कर गया है. चीन टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है.

ये भी पढ़ें- अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव की तैयारियां तेज, अप्रैल में ट्रंप ने चुनाव प्रचार के लिए 462 करोड़ तो बिडेन ने 455 करोड़ रुपये जुटाए

WHO का दावा- कोरोना की वैक्सीन जल्द मिलेगी, 8 टीमें इसे बनाने के बेहद करीब पहुंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
POK में फिर बरसीं पाकिस्तानी गोलियां! चुनाव से पहले फायरिंग, 2 की मौत
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
ईरान ने मान ली ये शर्त तो परमाणु डील से पीछे हट जाएंगे ट्रंप? रिपोर्ट में बड़ा दावा
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
नेतन्याहू ने ठुकराया ट्रंप का गाजा पीस प्लान, कहा- 'इजरायली सेना...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'
मक्का रक्षा समझौते पर भड़का ईरान तो आया तुर्किए का रिएक्शन, कहा - 'ये केवल...'

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget