एक्सप्लोरर

WHO का दावा- कोरोना की वैक्सीन जल्द मिलेगी, 8 टीमें इसे बनाने के बेहद करीब पहुंची

डब्ल्यूएचओ इस साल जनवरी से कोरोना वैक्सीन पर कई रिसर्चर्स के साथ मिलकर काम कर रहा है. अब कुछ टीमें ये बनाने के बेहद करीब पहुंच गई हैं.

वॉशिंगटन: महामारी के रूप में उभरा कोरोना वायरस दुनियाभर में करीब दो लाख 90 हजार लोगों की जान ले चुका है. अभी तक कोई भी देश कोरोना के इलाज की वैक्सीन बनाने में सफल नहीं हो पाया है. लेकिन अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) का कहना है कि वैक्सीन को अनुमानित समय से पहले बनाने में सफलता मिल सकती है. ये जानकारी डब्ल्यूएचओ के डायरेक्टर जनरल टेडरॉस एडनॉम ने सोमवार को संयुक्त राष्ट्र की इकॉनोमिक एंड सोशल काउंसिल को दी है.

टेडरॉस एडनॉम ने बताया, 'वैक्सीन पर तेजी से काम चल रहा है. दुनियाभर में करीब 100 टीमें इसपर काम कर रही हैं. इनमें से कुल 7 से 8 टीमें ऐसी हैं जो वैक्सीन बनाने के बेहद करीब हैं. दुनिया को जल्द एक अच्छी खबर मिल सकती है.' एडनॉम ने कहा, 'दो महीने पहले हमने अनुमान लगाया था कि वैक्सीन बनाने में 12 से 18 महीने का समय लग सकता है लेकिन अब लगता है कि ये समय से पहले बना ली जाएगी.'

WHO को पैसों की जरूरत डब्ल्यूएचओ ने वैक्सीन की रिसर्च और प्रोडक्शन के लिए फंड की कमी की बात भी कही है. डब्ल्यूएचओ चीफ ने कहा, रिसर्च के लिए करीब 8 बिलियन डॉलर जुटाया गया है. लेकिन ये 8 बिलियन डॉलर काफी रकम नहीं है. हमें और मदद की जरूरत है. अगर मदद नहीं मिलती है तो वैक्सीन बनाने में देरी होगी.

उन्होंने ये भी कहा कि कोरोना वैक्सीन बनने के बाद हर देश तक पहुंचाई जाएगी. ऐसा नहीं होगा कि चंद लोगों की गिरफ्त में ही रहे. हालांकि डब्ल्यूएचओ ने इन टीमों या देशों का नाम जाहिर नहीं किया, जो वैक्सीन बनाने के बेहद करीब पहुंच गए हैं.

टेडरॉस ने कहा कि वैक्सीन के बिना कोरोना संक्रमण से लड़ाई आसान नहीं है. उसके सामने हम कमजोर रहेंगे. कोरोना ने सभी देशों को सिखा दिया है कि मजबूत हेल्थकेयर सिस्टम कितना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में भारत के राजदूत बोले- कोरोना की तीन वैक्सीन पर मिलकर काम कर रहे हैं दोनों देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
'भारतीय जहाजों पर हमले...', UNSC में आगबबूला हुआ भारत, दी वॉर्निंग
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
ईरान फिर आगबबूला, तीन तेल टैंकरों पर हमला कर रोका, ट्रंप को दी टेंशन
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?
'ईरान की तबाही आखिरी विकल्प...', नेतन्याहू ने ट्रंप से क्या सीक्रेट शेयर किया?

वीडियोज

New Maruti Brezza 2026 Price Revealed | ₹7.40 Lakh से शुरू | #maruti #brezza #autolive
Avore EX2S Review: 260KM Range वाली Electric Bike! Worth Buying? #avore #bikelaunch #autolive
Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
राज्यसभा में पास हुआ ‘वंदे मातरम’ बिल, जानें सरकार ने क्या कहा?
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
बिहार: TRE-4 में कितने पदों पर होगी भर्ती? BPSC को भेजी गई अधियाचना
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी का कमाल, 230 पायदान की लगाई छलांग
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
गोली चलाने का आदेश कौन देता है- लोकसभा में जितेंद्र सिंह ने बताया कानून
Embed widget