एक्सप्लोरर

दुनियाभर में कोरोना से करीब 42 लाख लोग संक्रमित, अबतक दो लाख 83 हजार की मौत

दुनियाभर में करीब 15 लाख लोग इलाज के बाद कोरोना वायरस से ठीक हो चुके हैं. इस वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला देश अमेरिका है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या अब भी तेजी से बढ़ रही है. 212 देशों में पिछले 24 घंटे में 79,875 नए कोरोना के मामले सामने आए और मरने वाले लोगों की संख्या में 3,510 का इजाफा हो गया. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनियाभर में अबतक करीब 42 लाख लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. इनमें से 2 लाख 83 हजार 734 लोगों की मौत भी हो चुकी है. वहीं 14 लाख 90 हजार 444 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं. दुनिया के करीब 73 फीसदी कोरोना के मामले सिर्फ दस देशों से आए हैं. इन देशों में कोरोना पीड़ितों की संख्या करीब 30 लाख है.

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें

दुनियाभर के कुल मामलों में से करीब एक तिहाई मामले अमेरिका में सामने आए हैं. और करीब एक तिहाई मौतें भी अमेरिका में हुई हैं. अमेरिका के बाद यूके में कोरोना ने सबसे ज्यादा कहर बरपाया है. जहां 31,855 लोगों की मौतों के साथ कुल 219,183 लोग वायरस से संक्रमित हो चुके हैं. जबकि यूके में मरीजों की संख्या स्पेन से कम है. इसके बाद इटली, रूस, फ्रांस, जर्मनी, टर्की जैसे देश सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं.

  • अमेरिका: केस- 1,367,638,     मौतें- 80,037
  • स्पेन: केस- 264,663,               मौतें- 26,621
  • यूके: केस- 219,183,                मौतें- 31,855
  • इटली: केस- 219,070,             मौतें- 30,560
  • रूस: केस- 209,688,              मौतें- 1,915
  • फ्रांस: केस- 176,970,              मौतें- 26,380
  • जर्मनी: केस- 171,879,             मौतें- 7,569
  • ब्राजील: केस- 162,699,           मौतें- 11,123
  • टर्की: केस- 138,657,               मौतें- 3,786
  • ईरान: केस- 107,603,             मौतें- 6,640
  • चीन: केस- 82,901,                 मौतें- 4,633

10 देशों में एक लाख से ज्यादा केस

अमेरिका, स्पेन, इटली, यूके और रूस में कोरोना केस की संख्या दो लाख पार हो चुकी है. इनके अलावा पांच देश ऐसे हैं जहां एक लाख से ज्यादा कोरोना केस हैं. इन दस देशों में कुल 30 लाख 38 हजार केस हैं. अमेरिका के अलावा रूस और ब्राजील में भी कोरोना केस तेजी से बढ़ रहे हैं. पांच देश (अमेरिका, स्पेन, इटली, फ्रांस, ब्रिटेन) ऐसे हैं, जहां 25 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है. अमेरिका में मौतों का आंकड़ा 80 हजार पार कर गया है. चीन टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट से बाहर हो चुका है.

ये भी पढ़ें-

चीन में कल से दोबारा खुल रहा शंघाई डिजनी लैंड, एलान के बाद मिनटों में बुक हुए सभी टिकट

अमेरिका में भारत के राजदूत बोले- कोरोना की तीन वैक्सीन पर मिलकर काम कर रहे हैं दोनों देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
PoK में आर-पार की लड़ाई! विद्रोहियों ने मुजफ्फराबाद कूच का किया ऐलान, बढ़ी शहबाज-मुनीर की टेंशन
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
ईरान तनाव के बीच ट्रंप-नेतन्याहू की मीटिंग का क्या होगा एजेंडा? खुद इजरायली PM ने बताया
Iran-US War: 13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
13 दिन बाद रुके अमेरिकी अटैक ! जानें ट्रंप ने ईरान पर हमले टालने का क्यों लिया फैसला
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल
बर्लिन प्राइड इवेंट में आतंकी हमला, LGBTQ इवेंट में भीड़ में वैन घुसने से 1 की मौत, 16 घायल

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
PM मोदी का परीक्षा सुधारों को लेकर बड़ा फैसला, बनाई हाई पावर टास्क फोर्स, जानें कौन-कौन शामिल?
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा में उमड़ी भक्तों की भीड़, अब तक 4.14 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Box office Collection: 2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
2 करोड़ के बजट में 803% प्रॉफिट, ये है कन्नड़ की 2026 की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
इस दिन श्रीलंका दौरे के लिए होगा टीम इंडिया का एलान, इन नए खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
पेपर लीक पर PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो मैसेज, बोले - 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़...'
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
114 राफेल फाइटर जेट्स की डील पर सामने आया बड़ा अपडेट! जानिए LoR पर कब जवाब देगा फ्रांस
Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Gen-Z के लिए केंद्र सरकार से क्या मांग करेंगे तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी? रैली में कर दिया खुलासा
Embed widget