एक्सप्लोरर

Jose Paulino Gomes Death: दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का निधन, जीते थे नेचुरल लाइफ स्टाइल, इतनी थी उम्र

Jose Paulino Gomes: दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति कहे जाने वाले ब्राजील के जोस पॉलिनो गोम्स का 127 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.

World's Oldest Man Death: दुनिया के सबसे बुजुर्ग व्यक्ति कहे जाने वाले ब्राजील के सुपरसेंटेनेरियन जोस पॉलिनो गोम्स का 28 जुलाई को निधन हो गया. उनकी उम्र 127 वर्ष थी. गोम्स का निधन उनके 128वें जन्मदिन से महज सात दिन पहले हुआ.  

ब्राजील में स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि जोस पॉलिनो गोम्स का निधन कोरेगो डेल कैफे में उनके घर पर हुआ. रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोम्स चार साल पहले तक घोड़ों की सवारी करते थे. वह सात बच्चे, 25 पोते-पोतियां, 42 परपोते और उनके 11 बच्चों के अपने पीछे छोड़कर गए हैं. 

परिवार ने बताया निधन का कारण

परिवार ने बताया कि जोस के शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था, जिसकी वजह से उनका निधन हो गया. 29 जुलाई को उन्हें पेड्रा बोनिता में कोरेगो डॉस फियाल्होस कब्रिस्तान में दफनाया गया जहां उनकी स्मृति हमेशा संजोकर रखी जाएगी.

नेचुरल लाइफ स्टाइल जीते थे जोस

गोम्स पशुओं को वश में करने का काम करते थे. उन्होंने अपनी छवि विनम्र और सरल व्यक्ति की बनाई. वह नेचुरल लाइफ स्टाइल जीते थे. उनके बारे में कहा जाता है कि वह इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स से दूर रहते थे और ग्रामीण इलाकों की चीजों को पंसद करते थे. उनके आहार में स्थानीय स्तर पर उगाया गया भोजन शामिल था और कभी-कभार वह ड्रिंक लेते थे.

पेड्रा बोनिता के रजिस्ट्री कार्यालय से गोम्स का मेरिज सर्टिफिकेट मिला है. 1917 के मेरिज सर्टिफिकेट के अनुसार गोम्स का जन्म 4 अगस्त 1895 को हुआ था. अगर उनकी उम्र के बारे में उनका दावा वास्तव में सटीक है तो वह दोनों विश्व युद्धों और तीन वैश्विक महामारियों की घटनाओं से गुजरे थे.

जोस की पोती एलियान फरेरा ने ये कहा 

जोस की पोती एलियान फरेरा का कहना है कि ग्रामीण इलाकों में अक्सर लोगों के जन्म का रजिस्ट्रेशन तब किया जाता है जब वे बड़े हो जाते हैं. जिससे गलत दस्तावेज के कुछ मामले सामने आते हैं. उन्होंने स्थानीय मीडिया को बताया कि जोस निश्चित रूप से 100 साल से अधिक उम्र के थे या कम से कम 110 साल के थे. जोस की पोती ने कहा कि अब यह जानना होगा कि जोस की उम्र को डेथ सर्टिफिकेट पर कैसे दर्ज किया जाएगा. 

हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से जोस की उम्र पर गौर किया जाएगा. वर्तमान में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स शीर्षक धारक स्पेन की मारिया ब्रान्यास मोरेरा हैं, जो 115 वर्ष की हैं और इससे पहले फ्रांसीसी महिला जीन कैलमेंट के पास जीवित रहने वाली सबसे उम्रदराज व्यक्ति का खिताब था जिनका 1997 में 122 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. 

यह भी पढ़ें- एलन मस्क को लगा बड़ा झटका, Twitter हेडक्वार्टर से हटाना पड़ा नया 'X' लोगो- जानें क्या है वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
हूती विद्रोहियों का अटैक? यमन तट के पास लाल सागर में डूबा भारतीय जहाज
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
जेलेंस्की ने US में तैनात यूक्रेनी राजदूत को क्यों किया बर्खास्त? जानें कारण
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान
PoJK को लेकर लाल टोपी का दावा, भारतीय सेना को लेकर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget