एक्सप्लोरर

Twitter X Logo: एलन मस्क को लगा बड़ा झटका, Twitter हेडक्वार्टर से हटाना पड़ा नया 'X' लोगो- जानें क्या है वजह

Twitter Headquarters X Logo: ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय से स्थानीय निवासियों की शिकायत के बाद X लोगो को हटा लिया गया है. स्थानीय लोगों को इसकी चमकदार रोशनी से परेशानी हो रही थी.

Twitter Headquarters: एलन मस्क के टेकओवर करने के बाद ट्विटर लगातार सुर्खियों में रहा है. हाल फिलहाल में यह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म अपने नए लोगो को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, मस्क ने हाल ही में ट्विटर का लोगो बदल दिया था. अब  ट्विटर पर दिखने वाली बर्ड (चिड़िया) की जगह X साइन ने ले ली है. इस अहम बदलाव के बाद मस्क ने ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर भी एक्स का चिन्ह लगा दिया था, जिसे एक शिकायत के बाद अब हटा लिया गया है. 

गौरतलब है कि हाल ही में लोगो बदलने के बाद एलन मस्क ने खुद इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी. जिसमें ट्विटर के सैन फ्रांसिस्को स्थित मुख्यालय पर विशाल, तेज रोशनी वाला 'एक्स' साइन का लोगो देखा जा सकता था, जिसे अब हटा दिया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पड़ोसियों की शिकायतों के बाद लोगो हटाया गया है. हालांकि, लोगो हटाने की वजहों के बारे में मस्क और उनकी कंपनी ने ऑफिशियल तौर पर कोई भी जानकारी नहीं दी है. 

स्थानीय लोगों ने की शिकायत 

शिकायतकर्ताओं का दावा था कि लोगो के रोशनी से रात में आस पास के लोगों को परेशानी होती है. रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिल्डिंग के ऊपर लाइटिंग वाला X लोगो लगाए जाने के बाद सिटी बिल्डिंग डिपार्टमेंट के पास लगभग 24 शिकायतें दर्ज की गईं थी. अधिकांश लोगों की शिकायत थी कि यह रोशनी उन्हें परेशान कर रही है, ऐसे में इसे बिल्डिंग से हटाया जाए. 

बिल्डिंग मालिक पर लगाया गया जुर्माना 

स्थानीय निवासियों की परेशानियों को देखते हुए लोगो हटाए जाने के साथ ही बिल्डिंग मालिक के ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है. इससे पहले डिपार्टमेंट ऑफ बिल्डिंग इंस्पेक्शन के प्रवक्ता ने कहा था कि इससे स्थानीय निवासियों को दिक्कतें हो रही थीं. साथ की किसी लोगो और साइन को बदलने के लिए अनुमति लेनी चाहिए. जिससे कि बिल्डिंग की पहचान पर किसी तरह का खतरा न आये. 

 

एलन मस्क ने किया था वीडियो शेयर 

गौरतलब है कि हाल ही में एलन मस्क ने बिल्डिंग पर न्यू लोगो की तस्वीर साझा की थी, जिसमें उन्होंने एरियल व्यू में ट्विटर लोगो को दिखाया था. वीडियो में साफ देखा जा सकता था कि यह लोगो बेहद ही चमकदार था. 

ये भी पढ़ें: Pakistani On India Development: 'भारत हमसे आगे जा रहा है, इसलिए हमें मोहब्बत...' पाकिस्तानी शख्स ने इंडिया के लिए कही ऐसी बात, आपको भी सुननी चाहिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Asim Munir On India: पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
'मैं जेल में बीमारियों से जूझ रहा हूं...', बांग्लादेश HC ने नहीं सुनी हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की अपील, खारिज कर दी जमानत याचिका
'मैं जेल में बीमारियों से जूझ रहा हूं...', बांग्लादेश HC ने नहीं सुनी हिंदू संत चिन्मय कृष्ण दास की अपील, खारिज कर दी जमानत याचिका
India-Bangladesh Relations: भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, तेहरान का नया प्रस्ताव खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज
‘ट्रंप का पूरा कार्यकाल थेरेपी सेशन है’, तेहरान का नया प्रस्ताव खारिज करने पर ईरानी दूतावास ने कसा तंज

वीडियोज

Iran US War: Narendra Modi की अपील पर क्या बोले एक्सपर्ट? | Oil Price Hike | Trump | PM Appeal
Suvendu Adhikari's PA Case Update: शपथ के बाद एक्शन मोड में CM शुभेंदु | TMC | BJP
Nepal में लैंडिंग के दौरान बड़ा हादसा, प्लेन के टायर में लगी आग | Tribhuvan International Airport
Iran US War: महंगाई ने तोड़ी आम आदमी की कमर! | Oil Price Hike | Trump | India Alert | PM Modi Appeal
PM Modi की देशवासियों को चेतावनी!| Middle East Crisis | Economy 2026 | Trump | India Alert

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Asim Munir On India: पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
पाकिस्तान की तीनों सेनाओं के प्रमुख आसिम मुनीर की भारत को सीधी धमकी- 'दर्दनाक होगा अंजाम...'
राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- वो सियासत के रिजेक्टेड माल हैं
राहुल गांधी के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का पलटवार, कहा- वो सियासत के रिजेक्टेड माल हैं
India-Bangladesh Relations: भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
भारत या चीन किसके साथ बांग्लादेश? तारिक रहमान के करीबी हुमायूं कबीर ने कर दिया बड़ा ऐलान
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
IPL 2026: भुवनेश्वर के पास पर्पल कैप, जानिए ऑरेंज कैप की रेस में कौन सबसे आगे
Jana Nayagan Release Date: 'जना नायकन' की रिलीज की उल्टी गिनती शुरू, मेकर्स ने बतया कब सिनेमाघरों में दस्तक देगी विजय की फिल्म
विजय की फिल्म 'जना नायकन' कब होगी रिलीज? मेकर्स ने बता दी तारीख!
Explained: राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्मों पर कैसे लगेगा पांच विधानसभा चुनावी नतीजों का 'मरहम'
राष्ट्रपति चुनाव कितनी आसानी से जीतेगी बीजेपी? लोकसभा के जख्म पर विधानसभा चुनावी नतीजों का मरहम
AirPods में कैमरा लाकर क्या करने वाला है Apple? जानिए Meta AI Glasses से कितना अलग होगा ये नया AI गैजेट
AirPods में कैमरा लाकर क्या करने वाला है Apple? जानिए Meta AI Glasses से कितना अलग होगा ये नया AI गैजेट
NEET UG Paper Leak: NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
NEET UG एग्जाम से पहले ही लीक हो गया था पेपर, 140 सवाल हूबहू निकले; जांच में बड़ा खुलासा
Embed widget