एक्सप्लोरर

रूस में आम जनता को मिला कोरोना वैक्सीन का पहला बैच, भारत समेत पांच देशों में होगा क्लीनिकल ट्रायल

इस महीने भारत समेत 5 देशों में क्लीनिकल ट्रायल शुरू होंगे. फेज़ 3 के शुरुआती नतीजे अक्टूबर-नवंबर तक सामने आएंगे. भारत के साथ सऊदी अरब, UAE, फिलीपींस और ब्राज़ील में क्लीनिकल ट्रायल शूरू होंगे.

मॉस्को: रूस में बनी कोरोना की वैक्सीन के पहले बैच को आम जनता के लिए लॉन्च कर दिया गया है. रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी है. रूस के गमेलिया रिसर्च सेंटर और रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड ने इस स्पूतनिक वी नाम की वैक्सीन को बनाया है.

रूसी स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "कोरोना वायरस से बचाने वाली स्पूतनिक वी वैक्सीन ने लैब में सभी जरूरी टेस्ट पास कर लिए हैं, इसके पहले बैच को आम जनता के लिए रिलीज़ कर दिया गया है.''

बता दें कि रूस के स्वास्थ्य मंत्रालय ने 11 अगस्त को कोरोना से बचाने का दावा करने वाली वैक्सीन स्पूतनिक वी का रजिस्ट्रेशन करवाया था. वैक्सीन को लेकर मॉस्को के मेयर सर्जे सोब्यानिन ने उम्मीद जताई कि बहुत आने वाले कुछ महीने में ही राजधानी के सभी लोगों को यह वैक्सीन दे दी जाएगी.

भारत समेत पांच देशों में होगा स्पूतनिक V वैक्सीन का ट्रायल वहीं दुनिया के अन्य देशों में रूसी वैक्सीन की सप्लाई को लेकर भी बड़ा बयान सामने आया है. रसियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड (RFID) के प्रमुख ने कहा है कि इस महीने भारत समेत 5 देशों में क्लीनिकल ट्रायल शुरू होंगे. फेज़ 3 के शुरुआती नतीजे अक्टूबर-नवंबर तक सामने आएंगे. भारत के साथ सऊदी अरब, UAE, फिलीपींस और ब्राज़ील में क्लीनिकल ट्रायल शूरू होंगे.

रूस की कोरोना वैक्सीन का अध्ययन कर रहा भारत भारत रूस की कोरोना वैक्सीन की का गंभीरता से अध्ययन कर रहा है. भारत में रूस से राजदूत निकोलाई कुदाशेव ने कहा कि रूस विभिन्न स्तर पर वक्सीन को लेकर भारत के संपर्क में है. अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक रूस ने भारत के साथ वैक्सीन को लेकर सहयोग के तरीके साझा किए हैं. फिलहाल भारत इस वैक्सीन के इस्तेमाल को लेकर अध्ययन कर रहा है. इस मामले में अभी और अधिक जानकारी का इंतजार है. दोनों देशों के बीच वैक्सीन के सप्लाई और प्रोडक्शन को लेकर भी बात चल रही है.

राष्ट्रपति पुतिन ने कहा- टीका प्रभावी और सुरक्षित रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रूस द्वारा पिछले महीने मंजूरी दिए गए कोरोना वायरस के टीके की प्रशंसा की और कहा कि यह प्रभावी और सुरक्षित है. राष्ट्रपति ने इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय आशंकाओं को दूर करने की कोशिश की जो केवल दो महीने तक कुछ दर्जन लोगों पर परीक्षण के आधार पर मंजूरी देने पर सवाल उठा रहे हैं. पुतिन ने जोर देकर कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ दुनिया के पहले टीके को सरकार ने सख्त रूसी कानून की कसौटी पर परखने के बाद मंजूरी दी है और ये कानून अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है.

यह भी पढ़ें एस जयशंकर कल रूस के लिए होंगे रवाना, चीन के विदेश मंत्री के साथ हो सकती है बैठक चीन के साथ तनाव के बीच LAC पर सर्दी के लिए राशन, तेल और दूसरे जरूरी सामान को स्टॉक करने की तैयारी में सेना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
'मुसलमानों को...', भारत-अफगानिस्तान के रिश्ते पर पाकिस्तान ने उगला जहर
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुरजा का शव मिला, PoK में एवलांच की चपेट में आने से मौत
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?
US के नए वीजा नियम ने बढ़ाई चिंता, क्या भारतीयों पर भी पड़ेगा असर?

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
इंडोनेशिया में मदुरा द्वीप के पास जहाज में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
पप्पू यादव पर जिस चाकू से हुआ हमला, सामने आई उसकी तस्वीर
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
IPL ट्रेड की खबरों के बीच नए लुक में दिखे हार्दिक पांड्या, GF भी थी साथ
Box office: अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
अनुपमा परमेश्वरन की तेलुगु की वो फिल्म, जिसने बॉक्स ऑफिस पर कमाया था 225% प्रॉफिट
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
ईरान ने US से की हमले न करने की मिन्नतें? ट्रंप के दावे पर तेहरान का जवाब
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
'बिना समय बर्बाद किए...', कावेरी विवाद पर डीके शिवकुमार का बड़ा बयान?
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
राहुल गांधी पर हुई FIR तो आया TMC का रिएक्शन, कहा - 'सही काम...'
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
15 हजार की EMI पर Brezza खरीदें तो कितनी डाउन पेमेंट देनी होगी? जानें हिसाब
Embed widget