एक्सप्लोरर

चीन में कोरोना वायरस ने ली अब तक 212 लोगों की जान, WHO ने घोषित की 'ग्लोबल इमरजेंसी'

चीन में कोरोना वायरस से हाहाकार मचा हुआ है. अब वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया है.

बीजिंग: वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने चीन में फैले जानलेवा कोरोना वायरस को ग्लोबल इमरजेंसी घोषित किया है. डब्ल्यूएचओ ने यह कदम तब उठाया है जबकि इस वायरस से चीन में अब तक 212 लोगों की मौत हो चुकी है. वायरस की चपेट में कम से कम 6 हजार लोग बताए जा रहे हैं. डब्ल्यूएचओ के इस एलान के बाद चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया है कि चीन के पास वो क्षमता और विश्वास है जिससे इस वायरस के खिलाफ लड़ाई जीती जा सकती है. इस एलान के बाद अब कोरोना वायरस से लड़ने के लिए और अधिक रिसोर्स और पैसे की उपलब्धता सुनिश्चित हो सकेगी.

नई जानकारी के मुताबिक भारत में भी इस कोरोना वायरस का एक मामला सामने आया है. दक्षिण के राज्य केरल में चीन के वुहान प्रांत से लौटीं एक महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं. केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने इस मामले में बयान दिया है. जानकारी के मुताबिक इस वायरस से पीड़ित मरीज को तृस्सूर अस्पताल से तृस्सूर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि राज्य में 15 व्यक्ति को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है. उन्होंने कहा कि इन 15 व्यक्तियों में से 9 को स्पेशल वार्ड में रखा गया है.

17 देशों में फैला वायरस

यह जानलेवा वायरस अभी तक 17 देशों में फैल गया है. भारत इस लिस्ट में नया है. इस बीच, कई वैश्विक एयरलाइनों ने चीन के विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. चीन में इस वायरस से छह विदेशी भी संक्रमित हुए हैं. जर्मनी में चार मामलों की पुष्टि हुई है. इस तरह, फ्रांस के बाद यह दूसरा यूरोपीय देश हो गया है.

इसी बीच पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रमुख राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना से अपने उद्देश्य को दृढ़ता से मन में रखने और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने में योगदान देने की मुश्किल जिम्मेदारी उठाने को कहा है. इसके बाद पीएलए ने हुबई प्रांत की राजधानी वुहान में अपने हजारों मेडिकल कर्मियों को इस वायरस से संक्रमित लोगों को बचाने के कार्य में लगाया है ताकि चिकित्सकों की मदद की जा सके. यह शहर इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है.

यह भी पढ़ें-

चीनी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेना को दिए आदेश, अबतक 169 लोगों की मौत

कोरोना वायरस का भारत में पहला मामला आया सामने, मरीज का केरल के मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा,’ राष्ट्रपति ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया रेप का आरोप
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
इजरायल में नेतन्याहू की टेंशन बढ़ाने वाले हैं वोटर्स, 'तानाशाही से बचाना है, बदलाव चाहते हैं'
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?
इजरायल में वोटिंग शुरू, बेंजामिन नेतन्याहू ने की प्रार्थना, वेस्टर्न वॉल क्यों है ऐतिहासिक?

वीडियोज

Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?
Bollywood News: रश्मिका-विजय की लव स्टोरी पर बवाल, अब साइबर क्राइम पहुंचा मामला! (27.10.26)
Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
'मैं कभी नहीं चाहती थी कि राजीव गांधी प्रधानमंत्री बनें', सोनिया गांधी का खुलासा
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
बिहार MLC रिजल्ट: तिरहुत शिक्षक के नतीजे घोषित, पटना शिक्षक सीट पर बड़ा उलटफेर
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफान 'अर्नब' का विकराल रूप: इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, किसानों के लिए एडवाइजरी
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
तूफानी पारी के बाद अभिषेक शर्मा का चौंकाने वाला बयान, कोच को दिया क्रेडिट 
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Land Rover Defender की कीमत में 34 लाख की भारी कटौती, जानें वजह
Gas Stove Safety: गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
गैस पर उफन गया है दूध या पानी? तुरंत चूल्हा जलाने की न करें भूल
Embed widget