एक्सप्लोरर

कोरोना वायरस का भारत में पहला मामला आया सामने, मरीज का केरल के मेडिकल कॉलेज में इलाज जारी

देश में कोरोना वायरस का पहला मामला सामने आ गया है. चीन से केरल लौटी एक महिला में यह मामला पाया गया है. महिला का केरल के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है.

तिरुवनंतपुरम: कोरोना वायरस से चीन में हाहाकार मचा हुआ है. यहां इस खतरनाक वायरस से अब तक 169 लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 6 हजार लोगों के इस वायरस के चपेट में आने की खबर है. इसी बीच अब इस जानलेवा वायरस का पहला केस भारत में सामने आ गया है. दक्षिण के राज्य केरल में चीन के वुहान प्रांत से लौटीं एक महिला कोरोना वायरस पॉजिटिव पाई गई हैं.

केरल के स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने इस मामले में बयान दिया है. जानकारी के मुताबिक इस वायरस से पीड़ित मरीज को तृस्सूर अस्पताल से तृस्सूर मेडिकल कॉलेज शिफ्ट कर दिया गया है. स्वास्थ्य मंत्री केके शैलजा ने बताया कि राज्य में 15 व्यक्ति को डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है. उन्होंने कहा कि इन 15 व्यक्तियों में से 9 को स्पेशल वार्ड में रखा गया है.

क्या है कोरोना वायरस जो ले रहा है लोगों की जान? क्या हैं इससे बचने के उपाय, यहां जानिए

उच्च स्तरीय बैठक हुई

मंत्री केके शैलजा ने राज्य में जानलेवा कोरोना वायरस के एक पॉजिटिव मामले के सामने आने के बाद तृस्सूर मेडिकल कॉलेज में एक हाई लेवल मीटिंग की. इस मीटिंग में राज्य सरकार के बड़े अधिकारी और डॉक्टर मौजूद रहे. इन मामलों से कैसे निपटा जाए इस विषय पर इस मीटिंग में गहन चर्चा हुई.

17 देशों में फैला वायरस

यह जानलेवा वायरस अभी तक 17 देशों में फैल गया है. भारत इस लिस्ट में नया है. इस बीच, कई वैश्विक एयरलाइनों ने चीन के विभिन्न शहरों के लिए अपनी उड़ानें रद्द कर दी हैं. चीन में इस वायरस से छह विदेशी भी संक्रमित हुए हैं. जर्मनी में चार मामलों की पुष्टि हुई है. इस तरह, फ्रांस के बाद यह दूसरा यूरोपीय देश हो गया है.

इसी बीच पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के प्रमुख राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने सेना से अपने उद्देश्य को दृढ़ता से मन में रखने और कोरोना वायरस के खिलाफ जंग जीतने में योगदान देने की मुश्किल जिम्मेदारी उठाने को कहा है. इसके बाद पीएलए ने हुबई प्रांत की राजधानी वुहान में अपने हजारों मेडिकल कर्मियों को इस वायरस से संक्रमित लोगों को बचाने के कार्य में लगाया है ताकि चिकित्सकों की मदद की जा सके. यह शहर इस वायरस से सर्वाधिक प्रभावित है.

यह भी पढ़ें-

चीनी राष्ट्रपति ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सेना को दिए आदेश, अबतक 169 लोगों की मौत

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'हिंदू दुकानों से ही खाएं बिरयानी', दुर्गा पूजा से पहले पश्चिम बंगाल में पोस्टर विवाद
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
'ड्रग्स के पैसों से आतंकियों को हो रही फंडिंग', BIMSTEC देशों की बैठक में बोले अमित शाह
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
राहुल गांधी की संपत्ति से जुड़े मामले पर आज SC में होगी सुनवाई, ज्ञानेश कुमार पर कब?
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
अमृतसर, लुधियाना, जालंधर समेत इन जिलों में बिगड़ेगा AAP, Congress, BJP का गणित! क्यों?
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
कौन है तनय त्यागराजन? सिराज की कप्तानी में लिए 9 विकेट, हैदराबाद ने त्रिपुरा को हराया
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget