एक्सप्लोरर

World Food Safety Day 2021: जानिए इतिहास, तारीख, थीम और जागरुकता बढ़ानेवाले कोट्स

World Food Safety Day 2021: इस खास दिन की शुरुआत विश्व स्वास्थ्य संगठन ने की थी, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने उसे विश्व दिवस के तौर पर मनाए जाने का एलान किया. दूषित भोजन खाने के बाद हर साल 5 साल से नीचे के हजारों बच्चों की मौत हो जाती है. आज के दिन का उद्देश्य खाद्य जनित खतरे और बीमारी को रोकने के बारे में लोगों को जागरुक करना है.

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस हर साल 7 जून को मनाया जाता है. इस मौके पर खाद्य जनित बीमारियों को नियंत्रित करने, पता लगाने और रोकथाम के प्रयास पर रोशनी डाली जाती है. 7 जून, 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने बदलते विषयों के साथ विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस को सालाना उत्सव के रूप में इस तारीख पर मनाने का एलान किया. विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से शुरू की गई पहल है. पहले उत्सव की सफलता से उत्साहित होकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने जागरुकता फैलाने के लिए त्योहार जारी रखने का फैसला किया. 

भोजन और आवास जिंदगी की अहम जरूरत हैं. हर शख्स धरती पर अपने वजूद के लिए कपड़ा, भोजन, पानी, हवा पर निर्भर है. भोजन हमारे शरीर में विकास को बनाए रखने के लिए आवश्यक पोषक तत्व, कार्बोहाइड्रेट्स, फैट्स और प्रोटीन उपलब्ध कराता है. ये विशेष दिन खाद्य सुरक्षा, मानव स्वास्थ्य, आर्थिक उन्नति, कृषि, बाजार में पहुंच, पर्यटन और टिकाऊ विकास में योगदान देता है. 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021: इतिहास और तारीख 

विश्व स्वास्थ्य संगठन खाद्य जनित रोगों के बोझ को पहचानता है, जिसका असर सभी उम्र के लोगों पर होता है, विशेषकर निम्न आय वाले देशों के लोग और 5 साल से नीचे के बच्चे. इसलिए, 7 जून को 2018 से हर साल खास दिन को मनाए जाने का एलान किया गया. पिछले साल दुनिया की स्वास्थ्य एसेंबली ने खाद्य सुरक्षा के लिए वैश्विक प्रयासों को मजबूत करने के लिए एक और प्रस्ताव पास किया जिससे खाद्य जनित बीमारी के बोझ को कम किया जा सके. संबंधित संगठनों और सदस्य देशों के सहयोग से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस संयुक्त रूप से मनाया जाता है. आज के दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन वैश्विक सतह पर खाद्य जनित बीमारी को कम करने का प्रयास करता है. 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 का थीम 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के लिए इस साल का विषय 'सुरक्षित भोजन आज स्वस्थ कल के लिए' है जो सुरक्षित भोजन खाने और पैदा करने पर फोकस करता है. भोजन का सुरक्षित होना लोगों, धरती और अर्थव्यस्था को तत्काल और लंबे समय में फायदा पहुंचाता है. 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस के जागरुकता बढ़ानेवाले कोट्स
 
आओ अपने भोजन को अपनी दवा बनाएं, और अपनी दवा को अपना भोजन.

खाद्य सुरक्षा फूड चेन में हर शख्स को शामिल करती है. 
 
लोगों को किचन में वापस लाएं और प्रोसेस्ड फूड और फास्ट फूड की प्रवृत्ति का मुकाबला करें.

शरीर के लिए भोजन पर्याप्त नहीं है. आत्मा के लिए भोजन जरूर होना चाहिए. 

ये भी पढ़ें

Harry Meghan Welcome Baby Girl: दूसरी बार पिता बने प्रिंस हैरी, पत्नी मेगन मर्केल ने बेटी को दिया जन्म

बिना किसी सुरक्षा के मधुमक्खियों का झुंड हटाती नजर आ रही है ये महिला, वीडियो देख हो जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
यूक्रेन के एक हमले से मचा हड़कंप, ईरान और रूस की नाराजगी बढ़ी, जेलेंस्की को मिली चेतावनी
Nepal Paper Leak: CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
CJP आंदोलन का असर नेपाल तक! अब पेपर लीक पर घिरी बालेन सरकार
US-Iran War: कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
कैसे टॉप कमांडर की सलाह ने बदला ट्रंप का मूड! रुकी ईरान में तबाही
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
‘प्रधान जिंदाबाद’, इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे प्रधान का जोरदार स्वागत
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
CJP से किया वादा तोड़ा? सरकार के इस कदम पर भड़के आशुतोष रांका
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
‘AK-47 का इस्तेमाल, बर्बरता पर गृह मंत्री दें जवाब’, कांग्रेस की मांग
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के लिए टीम इंडिया का दोहरा व्यवहार! उठे 'गंभीर' सवाल
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
'खुद के खर्चे पर राजनीति करता हूं', रवि किशन ऐसा क्यों बोले?
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
किसने इन्हें जन्म दिया और…, कंगना का कॉकरोच प्रदर्शनकारियों पर तंज
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
रात भर आंखों पर पट्टी, मसूरी में छोड़ा, जंतर-मंतर के मसीहा जुनैद का आरोप
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
हवा में हड़कंप! धुएं की खबर के बाद इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
Embed widget