एक्सप्लोरर

दुनिया में पहली बार 5 लाख के करीब बढ़े कोरोना केस, फ्रांस में संक्रमितों की संख्या अब 10 लाख पार

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले अमेरिका, भारत और फ्रांस में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें भी क्रमश: अमेरिका, भारत और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: दुनियाभर में कोरोना संक्रमितों की संख्या सवा चार करोड़ तक पहुंच गई है. इनमें से करीब साढ़े 11 लाख मरीजों की जान चली गई है. दुनिया में हर दिन रिकॉर्ड स्तर पर कोरोना मामले बढ़ रहे हैं. पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 4.90 लाख कोरोना मामले आए. इससे पहले दिन रिकॉर्ड 4.79 लाख मामले दर्ज किए गए थे. इस खतरनाक बीमारी से मौत की संख्या भी बढ़ी है. बीते दिन 6,526 लोगों की मौत हो गई. बीते दिन सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में आए. इसके बाद भारत, फ्रांस, ब्राजील, ब्रिटेन, स्पेन, इटली, रूस में सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए. फ्रांस में 42 हजार मरीज बढ़ने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या 10 लाख पार चली गई है.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 4 करोड़ 25 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 11 लाख 48 हजार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 3 करोड़ 14 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 98 लाख 96 हजार एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

टॉप-10 संक्रमित देशों की लिस्ट कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका सबसे ऊपर है. सबसे ज्यादा तेजी से मामले भी अमेरिका में बढ़ रहे हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 81 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. इसके बाद भारत का नंबर आता है. भारत में 78 लाख से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, यहां पिछले 24 घंटे में 54 हजार मामले बढ़े हैं. वहीं कोरोना से तीसरे सबसे ज्यादा प्रभावित देश ब्राजील में 24 घंटे में 23 हजार मामले किए गए.

  • अमेरिका:   केस- 8,746,931, मौत- 229,284
  • भारत:        केस- 7,813,668, मौत- 117,992
  • ब्राजील:      केस- 5,355,650, मौत- 156,528
  • रूस:          केस- 1,480,646, मौत- 25,525
  • स्पेन:          केस- 1,110,372, मौत- 34,752
  • अर्जेंटीना:   केस- 1,069,368, मौत- 28,338
  • फ्रांस:         केस- 1,041,075, मौत- 34,508
  • कोलंबिया: केस- 998,942, मौत- 29,802
  • पेरू:           केस- 883,116, मौत- 34,033
  • मैक्सिको:   केस- 874,171, मौत- 87,894

13 देशों में 5 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 13 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें साउथ अफ्रीका, यूके और ईरान भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, भारत, मैक्सिको) में 85 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में करीब 6 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 40 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- थाईलैंड के राजा के हैं अजीबो गरीब शौक, अपने कुत्ते को बना दिया था एयर चीफ मार्शल, कोरोना संकट में छोड़ दिया देश

FATF बैठक: अगर ‘ग्रे लिस्ट’ से ‘ब्लैक लिस्ट’ हुआ पाकिस्तान तो क्या होगा इसका मतलब? जानिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
'हॉर्मुज अब US का', ट्रंप ने मैप शेयर कर किया दावा, ईरान का करारा जवाब
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिका-कनाडा के बीच ट्रेड वॉर! PM कार्नी बोले- 'अटैक जैसा...'
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा
अमेरिकी सेना में फूट? आर्मी सेक्रेटरी छोड़ सकते हैं पद, रिपोर्ट में दावा

वीडियोज

MC Square Interview: Hustle 5, Honey Singh, Badshah, शादी और रैप करियर पर खुलकर बोले
Brahmastra 2 में Alia Bhatt की वापसी, Isha बनेंगी; Ranbir Kapoor का हो सकता है Double Role!
यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
दिल्ली में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा! अब तक 1777 केस; सरकार अलर्ट
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
50 भाषाओं में रिलीज होगी 'वाराणसी', डबिंग के लिए लिए जाएंगे 1500 वॉइस सैंपल
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
ऑस्ट्रेलिया की जीत के बाद WTC अंक तालिका में हुआ ये बदलाव, भारत के लिए अच्छी खबर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
'मम्मी ने कहा था अच्छा लड़का चुनना, मैंने राहुल चुन लिया', राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
'मैंने राहुल चुन लिया', पुणे में राहुल गांधी की फैन गर्ल का पोस्टर वायरल
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
48 शिक्षकों को मिलेगा National Teacher Award, राष्ट्रपति करेंगी सम्मानित 
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
सुबह 6 बजे उठकर कुत्तों को बिस्कुट खिलाता है ये मासूम, वीडियो देख भर आएंगी आंखें
Embed widget