एक्सप्लोरर

दुनियाभर में 3 करोड़ लोग कोरोना से संक्रमित, 24 घंटे में आए तीन लाख नए मामले, 6220 की गई जान

दुनिया में सबसे अधिक कोरोना मामले भारत, अमेरिका और ब्राजील में आ रहे हैं. वहीं बीते दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौत क्रमश: अमेरिका, भारत और ब्राजील में हुई है.

Coronavirus: कोरोना वायरस संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेज हो गई है. जानलेवा कोरोना वायरस दुनिया के 213 देशों में तीन करोड़ से ज्यादा लोगों को अपनी चपेट में ले चुका है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 3 लाख 7 हजार नए मामले सामने आए हैं और 6 हजार 220 लोगों की जान चली गई. राहत की बात ये है कि इनमें से दो करोड़ से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं.

वर्ल्डोमीटर के अनुसार, दुनियाभर में अबतक 3 करोड़ 25 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 9 लाख 44 हजार (3.15%) लोगों ने अपनी जान गंवा दी है तो वहीं 2 करोड़ 17 लाख (73%) से ज्यादा मरीज ठीक हो चुके हैं. पूरी दुनिया में 72 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं यानी कि फिलहाल इतने लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

कोरोना से सबसे प्रभावित देश अमेरिका, ब्राजील जैसे देशों में कोरोना मामले और मौत के आंकड़ों में कमी आई है. भारत ही एक मात्र देश है जहां कोरोना महामारी सबसे तेजी से बढ़ रही है. हालांकि कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में अमेरिका पहले पायदान पर है. यहां अबतक 68 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 40 हजार से ज्यादा नए केस आए हैं. वहीं ब्राजील में 24 घंटे में 37 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. दुनिया में कोरोना मामलों में नंबर-2 स्थान पर पहुंच चुके भारत में हर दिन सबसे ज्यादा केस सामने आ रहे हैं.

  • अमेरिका:           केस- 6,828,301, मौत- 201,348
  • भारत:                केस- 5,115,893, मौत- 83,230
  • ब्राजील:              केस- 4,421,686, मौत- 134,174
  • रूस:                  केस- 1,079,519, मौत- 18,917
  • पेरू:                   केस- 744,400, मौत- 31,051
  • कोलंबिया:          केस- 736,377, मौत- 23,478
  • मैक्सिको:           केस- 676,487, मौत- 71,678
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 653,444, मौत- 15,705
  • स्पेन:                  केस- 614,360, मौत- 30,243
  • अर्जेंटीना:           केस- 589,012, मौत- 12,116

23 देशों में 2 लाख से ज्यादा कोरोना केस दुनिया के 23 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें ईरान, पाकिस्तान, तुर्की, सउदी अरब, इटली, जर्मनी और बांग्लादेश भी शामिल है. दुनिया में 60 फीसदी लोगों की जान सिर्फ छह देशों में गई है. ये देश हैं- अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत, ब्रिटेन, इटली. दुनिया के चार देशों (अमेरिका, ब्राजील, मैक्सिको, भारत) में 70 हजार से ज्यादा संक्रमितों की मौत हुई है. इन चार देशों में कुल 4.90 लाख लोगों की जान गई है, ये संख्या दुनिया में मौतों की कुल 52 फीसदी है.

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा संक्रमितों के मामले में दूसरे नंबर पर है. यही नहीं सबसे ज्यादा मौत के मामले में तीसरे नंबर पर है. साथ ही भारत ऐसा दूसरा देश है जहां सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं.

ये भी पढ़ें- अमेरिका में दिसंबर में ही फैल गया था कोरोना वायरस, वुहान में बाद में आये थे मामले सूरज का 25वां सोलर साइकिल हुआ शुरू, जानिए, NASA ने पृथ्वी और सौरमंडल पर पड़ने वाले असर के बारे में क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK Protest: PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
PoK में 30वें दिन भी प्रदर्शन जारी! शव और लोगों के गायब होने के आरोपों से बढ़ा आक्रोश
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान
‘कुछ ऐसा होने वाला है, जो बहुत ही...’, जेलेंस्की से तुर्किए में मिलने के बाद रूस-यूक्रेन पर ट्रंप का बड़ा बयान
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनकी सभी लिस्ट में टॉप पर’, ईरान को लेकर ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget