एक्सप्लोरर

दुनियाभर में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में आए 2.36 लाख नए मामले, अबतक करीब 6 लाख लोगों की मौत

दुनिया में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हर दिन अमेरिका में सामने आ रहे हैं. वहीं हर दिन कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें ब्राजील में हो रही है.

Coronavirus: दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस का कोहराम तेजी से जारी है. दुनिया में अबतक 213 देश कोरोना संक्रमण की चपेट में है. पिछले 24 घंटे में 2.36 लाख नए मामले सामने आए हैं, जबकि 5,468 लोगों की मौत हो गई. कोरोना संक्रमण के आंकड़ों पर नजर रख रही वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक, दुनिया में एक करोड़ 41 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं, जबकि मरने वालों की संख्या पांच लाख 99 हजार के पार पहुंच गई है.

हालांकि ठीक हो रहे मरीजों की संख्या भी तेजी से बढ़ रही है और अबतक 84 लाख से ज्यादा लोग इस बीमारी से उबर चुके हैं. दुनियाभर में अभी भी 51 लाख एक्टिव केस हैं और इनका इलाज जारी है.

दुनिया में कहां कितने केस, कितनी मौतें अमेरिका अभी भी कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की लिस्ट में सबसे ऊपर है. यहां अबतक 37.66 लाख से ज्यादा लोग संक्रमण के शिकार हो चुके हैं, जबकि एक लाख 41 हजार से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है. अमेरिका में पिछले 24 घंटों में 71 हजार से ज्यादा नए केस आए, जबकि 859 लोगों की मौत हुई. वहीं ब्राजील में भी कोरोना का कहर बरकरार है. ब्राजील में संक्रमण के मामले 20 लाख के पार पहुंच चुके हैं, जबकि 77 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं.

  • अमेरिका:           केस- 3,766,605, मौतें- 141,977
  • ब्राजील:              केस- 2,048,697, मौतें- 77,932
  • भारत:                केस- 1,040,457, मौतें- 26,285
  • रूस:                  केस- 759,203, मौतें- 12,123
  • पेरू:                   केस- 345,537, मौतें- 12,799
  • साउथ अफ्रीकाः केस- 337,594, मौतें- 4,804
  • चिली:                  केस- 326,539, मौतें- 8,347
  • मैक्सिको:           केस- 324,041, मौतें- 37,574
  • स्पेन:                  केस- 307,335, मौतें- 28,420
  • यूके:                   केस- 293,239, मौतें- 45,233

16 देशों में दो लाख से ज्यादा केस दुनिया के 16 देशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या 16 लाख के पार पहुंच चुकी है. इनमें इरान, पाकिस्तान, टर्की, साउथ अरब, इटली, जर्मनी भी शामिल है. वहीं बांग्लादेश में भी 1 लाख 99 हजार से ज्यादा मामले आए हैं. भारत दुनिया में सबसे ज्यादा केस के मामले में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है, जबकि सबसे ज्यादा मौत की लिस्ट में आठवें नंबर पर है.

ये भी पढ़ें- 24 जुलाई को पृथ्वी के पास से गुजरेगा लंदन आई से बड़ा उल्कापिंड, नासा ने जारी की चेतावनी चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा- हम अमेरिका की जगह लेने की कोशिश नहीं कर रहे लेकिन...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
गूगल के CEO सुंदर पिचाई से बोले ट्रंप- 'अभी अटलांटिक का नाम बदलो, फिर मैं प्रशांत महासागर...'
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा
ईरान के साथ युद्ध के खिलाफ हैं ट्रंप के बेटे, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget