एक्सप्लोरर

किम जोंग उन को महाव‍िनाशक परमाणु बॉम्‍बर-हाइपरसोनिक मिसाइल देगा रूस? कितनी खतरनाक है ये

Russia Hypersonic Missiles Facility: रूस के रक्षा मंत्री जब किम जोंग उन को मिसाइल और लड़ाकू हवाई जहाज दिखा रहे थे, तब किम लगातार हामी भर रहे थे.

Kim Jong Un Visits Hypersonic Missiles: उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग उन रूस के दौरे पर हैं. इस दौरान उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बैठक भी की है, हालांकि इस बैठक में होने वाली बातचीत को दुनिया के सामने नहीं रखा गया. किम जोंग उन का रूस दौरा कब तक चलेगा इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं है.

शनिवार को रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने प्रशांत बंदरगाह शहर व्लादिवोस्तोक से लगभग 50 किमी दूर रूस के कनेविची हवाई क्षेत्र में मुस्कुराते हुए किम का स्वागत किया और उन्हें सलामी दी. इसके बाद उत्तर कोरियाई नेता को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.

रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कनेविची हवाई क्षेत्र पर रक्षा मंत्री शोइगु ने किम को रूस के रणनीतिक बमवर्षक टीयू-160, टीयू-95 और टीयू-22एम3 दिखाए. ये बमवर्षक परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम हैं. 

इसके अलावा शोइगु ने उन्हें किंझल हाइपरसोनिक मिसाइलों से लैस मिग-31आई सुपरसोनिक इंटरसेप्टर विमान दिखाया. किंझल हवा में प्रक्षेपित होने वाली बैलिस्टिक मिसाइल है. ये मिसाइल परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है.

रूसी मिसाइलों में क्या है खास?

समाचार एजेंसी रायटर्स के मुताबिक रक्षा मंत्री शोइगु ने एक विमान को दिखाते हुए किम से कहा, "यह मॉस्को से जापान तक उड़ान भर सकता है और फिर वापस भी आ सकता है."

किंझल हाइपरसोनिक मिसाइल 480 किलोग्राम तक के पेलोड ले जाने पर इसकी रेंज 1,500 से 2,000 किमी बताई जाती है. यह ध्वनि की गति से 10 गुना अधिक (12,000 किलोमीटर प्रति घंटे, 7,700 मील प्रति घंटे) तक यात्रा कर सकता है.

रूसी मीडिया के मुताबिक, जब रूस के रक्षा मंत्री किम जोंग उन को मिसाइल और लड़ाकू हवाई जहाज दिखा रहे थे, तब किम लगातार हामी भर रहे थे. इस दौरान किम ने पूछा कि हवाई जहाज से मिसाइलें कैसे दागी जाती हैं.  

अमेरिका- दक्षिण कोरिया को किस बात का है डर?

अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने चिंता जताई है कि उत्तर कोरिया के साथ रूस की 'दोस्ती' फिर से शुरू होने से किम को रूस की कुछ संवेदनशील मिसाइल और कई दूसरी सैन्य टेक्नॉलॉजी तक पहुंच मिल सकती है, जबकि यूक्रेन में युद्ध में रूस भी उत्तर कोरिया से हथियारों की मदद ले सकता है. 

ये भी पढें:
नासा ने बताया कब था दुनिया के सबसे गर्म साल, टूट गए सारे रिकॉर्ड, जानें क्या है खतरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
हाई स्पीड रेस में हुई थी मां-बेटी की मौत, भारतीय मूल के 2 लोगों को कोर्ट ने दी सजा
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
'अपनी रक्षा से पीछे नहीं हटेंगे', इस्माइल बघाई बोले- युद्ध की स्थिति में ईरान
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
बिहार के गयाजी से बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान, CM सम्राट ने दिखाई हरी झंडी
Embed widget