एक्सप्लोरर

Julian Assange Released: जूलियन असांजे 5 साल बाद ब्रिटेन की जेल से हुए आजाद, विकीलीक्स ने जताई खुशी, देखें वीडियो

Julian Assange Released: अमेरिकी सुरक्षा दस्तावेज लीक करने के मामले में 5 साल से ब्रिटेन की जेल में बंद जूलियन असांजे सोमवार को रिहा हो गए. इसी सप्ताह असांजे को दोषी करार दिया जाना था.

Julian Assange Released: विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे को ब्रिटेन की बेलमार्श जेल से सोमवार को रिहा कर दिया गया. लंदन हाईकोर्ट ने जूलियन असांजे को अमेरिकी खुफिया दस्तावेज से जुड़े मामले में जमानत दे दी है. इस मसले को लेकर विकीलीक्स ने एक्स हैंडल पर लंबा पोस्ट लिखा है. खुशी जताते हुए विकीलीक्स ने लिखा, 'जूलियन असांजे अब आजाद हैं.'

दरअसल, विकीलीक्स ने साल 2010 में अफगानिस्तान और इराक युद्ध के दौरान अमेरिकी सैन्य सुरक्षा से जुड़े 7 लाख दस्तावेजों को वेबसाइट पर डाल दिया था. इस मामले को अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ा सुरक्षा उल्लंघन माना गया, इसी मामले में असांजे ब्रिटेन की हाई सिक्योरिटी बेलमार्श जेल में बंद थे. 5 साल तक जेल में रहने के बाद असांजे ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और एक समझौते के तहत अब वे अमेरिका में पेश होंगे. 

अमेरिकी दस्तावेज लीक करने के मामले में चल रहा अभियोग
जूलियन असांजे को इसी सप्ताह अमेरिकी जासूसी कानून का उल्लंघन करने का दोषी करार दिया जाना था, लेकिन समझौते के बाद ब्रिटेन में उनकी कैद समाप्त हो गई और वह ऑस्ट्रेलिया चले गए. मुकदमे के दौरान लंबे समय से अमेरिका अपने देश में असांजे का प्रत्यर्पण चाह रहा था, लेकिन इसमें उसको सफलता नहीं मिली. विकीलीक्स ने इस पूरे मसले को लेकर एक्स पर पोस्ट किया है. विकीलीक्स ने लिखा, 'जूलियन असांजे रिहा हो गए हैं.  वे 1901 दिन ब्रिटेन में बिताने के बाद 24 जून की सुबह बेलमार्श जेल से बाहर आ गए.'

जूलियन हुए ऑस्ट्रेलिया रवाना
विकीलीक्स ने कहा कि असांजे को लंदन के उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी है. दोपहर में स्टैनस्टेड हवाई अड्डे से वह विमान में सवार होकर ब्रिटेन से ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए. दुनिया भर में अपने समर्थकों के प्रति गहरा आभार व्यक्त करते हुए, विकीलीक्स ने कहा, 'यह एक वैश्विक अभियान का परिणाम है, जिसमें जमीनी स्तर के आयोजकों, प्रेस स्वतंत्रता अभियानकर्ताओं, विधायकों और राजनीतिक स्पेक्ट्रम के नेताओं से लेकर संयुक्त राष्ट्र तक शामिल हैं.'

जूलियन असांजे के घर वालों ने जताई खुशी
असांजे को 62 महीने की जेल की सजा सुनाई जा सकती है, जिसमें यूके की जेल में बिताए गए पांच साल भी शामिल हैं. इसका मतलब है कि अब उन्हें जेल में नहीं रहना होगा. इस फैसले के बाद असांजे के माता-पिता ने खुशी जाहिर की है. असांजे की मां क्रिस्टीन असांजे ने कहा, 'मैं आभारी हूं कि मेरे बेटे की पीड़ा अंततः समाप्त हो रही है.' असांजे के पिता जॉन शिप्टन ने मामले में हस्तक्षेप के लिए ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को धन्यवाद दिया. इसके अलावा असांजे की पत्नी खुद ब्रिटेन अपने पति को लेने पहुंची.

यह भी पढ़ेंः Treasure of Ming Dynasty: समुद्र में मिला मिंग राजवंश का खजाना, 900 से ज्यादा अवशेष निकाल चुके हैं गोताखोर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
‘क्या कोई प्लंबर...’, यानिव हायून की भूमिका पर बोले फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मछार
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget