एक्सप्लोरर

Saudi Prince Pakistan Visit: भारत आने से पहले अचानक कुछ देर के लिए पाकिस्तान क्यों जा रहे सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान

Saudi Prince On India Pakistan G20: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान अपनी भारत यात्रा से पहले कुछ घंटों के लिए पाकिस्तान जाने वाले हैं. उनके इस दौरे पर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं.

Saudi Prince India Pakistan Visit: सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान अपनी भारत यात्रा से पहले पाकिस्तान का दौरा करेंगे. हालांकि उनकी यह पाकिस्तान यात्रा महज कुछ घंटों की होगी. पाकिस्तान के लाहौर स्थित एक दैनिक समाचार पत्र द नेशन की रिपोर्ट अनुसार, सऊदी प्रिंस 10 सितंबर को पाकिस्‍तान पहुंच सकते हैं. इस्लामाबाद की उनकी यात्रा बहुत छोटी होगी. रिपोर्ट के अनुसार, यह यात्रा चार से छह घंटे से अधिक नहीं होगी. 

रिपोर्ट के अनुसार, 10 सितंबर को इस्लामाबाद की यात्रा के बाद वह भारत की यात्रा शुरू करेंगे. नेटवर्क 18 की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्‍मद बिन सलमान अपने पाकिस्तान दौरे पर देश के कार्यवाहक प्रधानमंत्री अनवर-उल-हक काकर और सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल असीम मुनीर से मुलाकात करेंगे, जिसके बाद पाकिस्‍तान से ही सऊदी प्रिंस नई दिल्‍ली के दौरे पर रवाना होंगे. मोहम्‍मद बिन सलमान के पाकिस्तान दौरे का मुख्य उद्देश्य सेना प्रमुख से मिलना है, जो फिलहाल पर्दे के पीछे से देश की बागडोर संभाल रहे हैं. उनके इस दौरे पर एक्सपर्ट का कहना है कि यह सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान का महज एक संतुलनकारी कदम है. वे भारत दौरे से पहले पाकिस्तान जाकर संतुलन बनाना चाहते हैं. 

निवेश के उद्देश्य से पाकिस्तान जा रहे हैं मोहम्‍मद बिन सलमान

दूसरा पक्ष यह भी है कि पाकिस्तान में जब एक कार्यवाहक सरकार देश चला रही है तो मोहम्मद बिन सलमान के पाकिस्तान जाने का बहुत मतलब नहीं समझ आता, हालांकि इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे निवेश के संबंध में पाकिस्तान जा रहे हों. साथ ही दूसरा कारण सऊदी अरब और पाकिस्तान के बीच "सद्भावना" बनाए रखना है. बता दें कि आर्थिक कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान को सऊदी अरब और यूएई ने हाल ही में अरबों डॉलर की मदद दी जिससे आईएमएफ से लोन का रास्‍ता साफ हुआ.

पाकिस्तान को आभार व्यक्त करना चाहते हैं प्रिंस 

रिपोर्ट के अनुसार, मोहम्‍मद बिन सलमान पाकिस्तान जाकर अपना आभार व्यक्त करना चाहता है क्योंकि पाकिस्तान ने ग्वादर रिफाइनरी परियोजना के कारोबार का एक बड़ा हिस्सा सऊदी अरब को सौंप दिया है. इसके अलावा इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) की आलोचना का सामना न करना पड़े, इसके लिए भी सऊदी अरब के नेता का इस समय पाकिस्तान का दौरा करना महत्वपूर्ण है. बता दें कि उपरोक्त सभी मीडिया रिपोर्ट्स में लगाए गए कयास हैं. वास्तव में मोहम्‍मद बिन सलमान के पाकिस्तान जाने का मकसद क्या है, अभी इस बात की पुष्टि नहीं हुई है. 

जी -20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने भारत आ रहे हैं प्रिंस 

गौरतलब है कि सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान अगले महीने जी 20 शिखर सम्मेलन के साथ-साथ भारत की राजकीय यात्रा पर आने वाले हैं. कि शिखर सम्मेलन 9 और 10 सितंबर को होगा. वहीं क्राउन प्रिंस की राजकीय यात्रा 11 सितंबर को होगी. मोहम्मद बिन सलमान के लिए भारत की यह यात्रा इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान भारत सरकार की ओर से उन्हें सर्वोच्च सम्मान दिया जाएगा, जिसमें नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में गार्ड ऑफ ऑनर भी शामिल है.  

ये भी पढ़ें: India-China Relations: विपक्ष के आरोप के बीच देश की जनता क्या सोचती है, मोदी सरकार चीन के साथ सीमा संघर्ष सुलझाने में सफल या असफल? सर्वे के नतीजे देखिए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
पेन्सिलवेनिया: छोटे विमान से टकराया पुलिस का हेलीकॉप्टर, पायलट की मौत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
बलूचिस्तान के सरनान इलाके पर बलूचों का कब्जा, पुलिस थाने को उड़ाया
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget