एक्सप्लोरर

पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने पर ईरान ने दुनियाभर में मशहूर इस पॉप सिंगर को सुनाई मौत की सजा

ईरान में ईशनिंदा के आरोप में दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर आमिर तातालू को मौत की सजा सुनाई है.

Death Sentence to Amir Tataloo : ईरान में ईशनिंदा के आरोप में दुनियाभर में मशहूर पॉप सिंगर आमिर तातालू को मौत की सजा सुनाई है. आमिर तातालू पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का आरोप लगा था जिसे ईरान की सुप्रीम कोर्ट ने सही पाया और उन्हें दोषी करार दिया. दरअसल, सुप्रीम कोर्ट ने ईशनिंदा सहित अन्य अपराधों के लिए ततालू को पहले पांच साल की सजा सुनाई थी, लेकिन इस सजा पर अभियोजक की आपत्ति को कोर्ट ने स्वीकार कर लिया. अब उन्हें मौत की सजा सुनाई गई है.

दोबारा जांच में सरकार की बात सही पाई गई- सुप्रीम कोर्ट

ईरान के सुप्रीम कोर्ट ने कहा, “आरोपी आमिर तातालू के नाम से मशहूर अमीर हुसैन मघसूदलू को पहले पांच साल की सजा सुनाई गई थी. तातालू की सजा को लेकर अभियोजक की आपत्ति के बाद इस मामले को फिर से खोला गया. जब जांच की गई तो सरकार की ओर से कही गई बात को सही पाया गया और पॉप सिंगर आमिर तातालू पर पैगंबर मोहम्मद का अपमान करने का अपराध सही साबित हुआ है इसलिए उसे मौत की सजा सुनाई गई है.”

कोर्ट ने आगे कहा, “हालांकि, यह फैसला आखिरी नहीं है और इसके खिलाफ अभी भी अपील की जा सकती है.”

2018 से तुर्की में छिपकर रह रहे आमिर तातालू

37 साल के आमिर तातालू ईरान के डर से 2018 से तुर्की के इस्तांबुल में छिपकर रह रहे थे. लेकिन तुर्की की पुलिस ने 2023 के दिसंबर महीने में उन्हें पकड़कर ईरान को सौंप दिया. इसके बाद से वह ईरान की हिरासत में हैं. बता दें कि तातालू को वेश्यावृति को बढ़ावा देने के लिए भी 10 साल की सजा सुनाई गई थी. इसके अलावा उनपर इस्लामी गणराज्य ईरान के खिलाफ दुष्प्रचार करने और अश्लील सामग्री को शेयर करने को भी आरोप लगाया गया था.

आरोपों से रहा है पुराना रिश्ता

दरअसल, रैप, पॉप और आर एंड बी के कंपोजीशन के लिए फेमस टैटू सिंगर आमिर तातालू के खिलाफ पहले भी कई आरोप लगाए गए थे. तातालू ने साल 2017 में ईरान के तत्कालीन राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के साथ एक अजीबोगरीब टेलीविजन चर्चा की थी. इसके बाद रईसी की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी. वहीं, 2015 में तातालू ने ईरान के परमाणु प्रोग्राम के समर्थन में एक गाना भी बनाया था, जो 2018 में डोनाल्ड ट्रंप के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल के दौरान सामने आया था.

यह भी पढ़ेंः US CIA employee: ईरान पर इजरायली हमले से जुड़ी जानकारी लीक कर रहा था CIA कर्मचारी, ठहराया गया दोषी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘यात्रियों ने उस पायलट पर काबू पाया जिसने...’, फ्लाईदुबई विमान घटना पर इजरायल ने क्या कहा?
‘यात्रियों ने उस पायलट पर काबू पाया जिसने...’, फ्लाईदुबई विमान घटना पर इजरायल ने क्या कहा?
हमले के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने नहीं छोड़ा कंट्रोल, ऐसे बचाई यात्रियों की जान
हमले के बावजूद भारतीय पायलट स्मित मच्छर ने नहीं छोड़ा कंट्रोल, ऐसे बचाई यात्रियों की जान
फ्लाईदुबई कॉकपिट ड्रामा: कैसे भारतीय पायलट ने क्रैश होने से बचाया विमान, ओमानी को-पायलट से भिड़ गए
फ्लाईदुबई घटना: कैसे भारतीय पायलट ने क्रैश होने से बचाया विमान, को-पायलट से भिड़ गए
फ्लाईदुबई की घटना को इजरायली के रक्षा मंत्री ने बताया जिहादी अटैक, जानें किसका किया शुक्रिया
फ्लाईदुबई की घटना को इजरायली के रक्षा मंत्री ने बताया जिहादी अटैक, जानें किसका किया शुक्रिया

वीडियोज

पति के टुकड़े-टुकड़े...अब रोएगी मुस्कान!
चाकूबाजी या हाइजैक, फ्लाइट में क्या हुआ?
Diwali 2026 से पहले महंगाई का झटका! AC-TV से लेकर खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी?
बढ़ रहा सियासी क्लेश..ज्ञानेश देंगे इस्तीफा? विश्लेषका का विश्लेषण
Jammu Kashmir में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकी Hashim Musa को मार गिराया

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
'चाहे कोई देश हो या आतंकी संगठन...', प्लेन हाइजैक के दुस्साहस पर भड़का इजरायल
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
UP चुनाव: कांग्रेस पर सपा सांसद का बड़ा बयान, '50 सीटें भी मिल जाएं तो...'
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
223 रन बनाने वाले शुभमन गिल को 'प्लेयर ऑफ द मैच' बनने पर मिली कितनी रकम?
Drishyam 3 Star Cast Fees: अजय देवगन को मिली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी स्टार कास्ट की फीस
'दृश्यम 3' के लिए अजय ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- तबू समेत बाकी की फीस
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
'सेव डेमोक्रेसी मार्च, 5 बड़ी रैली…', INDIA गठबंधन की बैठक में लिए गए ये 5 बड़े फैसले
October 2026 First Day: कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
कल से अक्टूबर, महीने का पहला दिन कैसे शुरू करें? सुबह उठकर करें ये 5 काम
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
BJP में टूट शुरू? धनराज और अखिलेश के साथ आई योगी के मंत्री की तस्वीर, लग रहे कयास
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
फ्री बिजली से शराब दुकानों पर एक्शन तक, CM विजय ने क्या कहा?
Embed widget