एक्सप्लोरर

क्या अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक कर पाकिस्तान ने अपने ही 15 लोगों का मार दिया, जानिए क्यों उठ रहे सवाल

Taliban Reaction on Attack : अफगानिस्तानी मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा. हालांकि मंत्रालय ने अपनी भूमि और संप्रभुता की रक्षा के अधिकार पर जोर दिया है.

Pakistan Air Strike on Afghanistan : पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयर स्ट्राइक कर दिया है. तालिबान की ओर से दावा किया गया है कि पाकिस्तान के इस हमले में 15 से ज्यादा लोगों की मारे जाने की आशंका है. तालिबान के रक्षा मंत्रालय ने बरमल, पक्तिका पर रात में पाकिस्तान की ओर से किए गए एयर स्ट्राइक को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है.

अफगानिस्तानी मंत्रालय ने कहा कि पाकिस्तान को इस हमले का करारा जवाब दिया जाएगा. हालांकि मंत्रालय ने अपनी भूमि और संप्रभुता की रक्षा के अधिकार पर जोर दिया है. मंत्रालय की कहा, ‘पाकिस्तान की एय़र स्ट्राइक में वजीरिस्तानी शरणार्थियों को निशाना बनाया गया है. ये वो लोग हैं जो पाकिस्तान से शरणार्थी के रूप में अफगानिस्तान पहुंचे थे. इस हमले में मरने वालों में कई बच्चे और महिलाएं भी शामिल है. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में हमला कर अपने ही लोगों क मार दिया है.

पाकिस्तान ने अब तक नहीं की है पुष्टि

अफगानिस्तान में एयर स्ट्राइक को लेकर पाकिस्तानी अधिकारियों ने अब तक कोई पुष्टि नहीं की है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना के करीबी सूत्रों का कहना है कि इस एयर स्ट्राइक के जरिए सीमावर्ती तालिबान के ठिकानों पर हमला किया गया है. पाकिस्तानी तालिबान ने पाकिस्तान सुरक्षा बलों पर अपने आक्रमण को बढ़ा दिया है. पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया है कि अफगान तालिबान पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमलों को रोकने के लिए उनके साथ सहयोग नहीं कर रहा है.

तालिबानी रक्षा मंत्रालय ने पाकिस्तान के दावों का किया खंडन

तालिबान के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इनायतुल्लाह ख्वारजमी ने पाकिस्तानी रक्षा सूत्रों को ओर से किए गए दावों का खंडन किया. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करते हुए ख्वारजमी ने कहा, ‘इस हवाई हमले में आम नागरिक, जिसमें ज्यादातर वजीरिस्तानी शरणार्थी मारे गए.’

ख्वारजमी ने कहा कि हमले में कई बच्चे, महिलाएं और अन्य नागरिक मारे गए हैं, साथ ही घायल भी हुए हैं. हालांकि अभी तक हताहतों की सटीक संख्या का पता नहीं चल पाया है. अभी तक मलबे के नीचे से महिलाओं और बच्चों सहित 15 शवों को निकाला गया है. यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकते है.

उल्लेखनीय है कि तालिबान और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है. तालिबान वजीरिस्तानी शरणार्थियों को आदिवासी क्षेत्रों से आए आम नागरिक के रूप में मानता है, जो पाकिस्तानी सेना के सैन्य अभियानों की वजह से विस्थापित हुए है. वहीं, पाकिस्तानी सरकार का दावा है कि दर्जनों टीटीपी कमांडर और लड़ाके अफगानिस्तान चले गए हैं. जिनकी सीमावर्ती प्रांतों में अफगान तालिबान सुरक्षा कर रहा है.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत के खिलाफ 'आतंकी साजिश' रचने वाले पूर्व मंत्री को बांग्लादेश कोर्ट ने किया रिहा, मेहरबान हुए यूनुस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget