एक्सप्लोरर

Jacinda Ardern: क्यों सबसे कम उम्र में न्यूजीलैंड की PM बनीं अर्डर्न इस्तीफा देंगी, मस्जिद हमले के बाद सुर्खियों में आई थीं

New Zealand PM Resignation: अर्डर्न ने कहा है कि अब देश का नेतृत्व जारी रखने के लिए मेरे पास ऊर्जा नहीं है. गर्मियों की छुट्टी के दौरान मैंने इस बात पर विचार किया. अब इस्तीफा देने का समय आ गया है.

New Zealand: न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने गुरुवार को घोषणा करते हुए सबको चौंका दिया कि वह 7 फरवरी तक अपने पद से इस्तीफा दे देंगी. 26 अक्टूबर 2017 को जैसिंडा न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री बनी थीं. 37 साल की उम्र में जैसिंडा दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रमुख बनी थीं. अर्डर्न का चौंकाने वाला फैसला साढ़े पांच साल के कार्यकाल के बाद आया है. 

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जैसिंडा अर्डर्न ने कहा है कि अब देश का नेतृत्व जारी रखने के लिए मेरे पास ऊर्जा नहीं है. गर्मियों की छुट्टी के दौरान मैंने इस बात पर विचार किया. अब इस्तीफा देने का समय आ गया है. उन्होंने कहा है कि वह चुनाव नहीं लड़ेंगी, लेकिन वह जानती हैं कि न्यूजीलैंड के लोगों को प्रभावित करने वाले मुद्दे इस साल और चुनाव तक सरकार के ध्यान में रहेंगे. अर्डर्न ने बताया कि 14 अक्टूबर को आम चुनाव होंगे.

अर्डर्न का आगे का प्लान 

जैसिंडा अर्डर्न ने अपने इस्तीफे की घोषणा के दौरान कहा कि मैं इंसान हूं. पॉलिटिशियन भी इंसान हैं. जब तक हम कर सकते हैं तब तक करते हैं. मेरे लिए इस्तीफा देने का यह सही समय है.’ अर्डर्न ने कहा कि उनके पास अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताने के अलावा भविष्य की कोई योजना नहीं है. यह पूछे जाने पर कि न्यूजीलैंड के लोग उनके नेतृत्व को कैसे याद रखेंगे, अर्डर्न ने कहा कि एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जो हमेशा दयालु बनने की कोशिश करता है. 

सबसे कम उम्र में न्यूजीलैंड की PM बनीं अर्डर्न 

गौरतलब है कि जैसिंडा अर्डर्न महज 37 वर्ष की उम्र में प्रधानमंत्री चुने जाने पर दुनिया की सबसे कम उम्र की महिला प्रमुख बन गई थीं. उन्होंने कोविड -19 महामारी, क्राइस्टचर्च मस्जिद की शूटिंग और व्हाइट आइलैंड ज्वालामुखी विस्फोट के दौरान अपने कामों से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. वो खुद मानती है कि  साढ़े पांच साल के कार्यकाल में चुनौतियां भी रहीं, जैसे- देश ने एक घरेलू आतंकी घटना, एक बड़ी प्राकृतिक आपदा, एक वैश्विक महामारी और एक आर्थिक संकट का सामना किया. बता दें कि न्यूजीलैंड में इस साल के अंत में आम चुनाव होना है लेकिन प्रधानमंत्री के रूप में जैसिंडा अर्डर्न का कार्यकाल सात फरवरी के बाद भी समाप्त नहीं होगा. 

ये भी पढ़ें: सऊदी अरब को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी देने के बाद अचानक क्यों बैकफुट पर आ गया अमेरिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
US में घिरे ट्रंप, अब्राहम लिंकन की जंग में लंबी तैनाती पर उठे सवाल
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
जश्न-ए-आजादी पर पाक की गीदड़भभकी, शहबाज बोले- युद्ध नहीं चाहते लेकिन…
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
सिंधु जलसंधि पर एमजे अकबर की पाक को दो टूक, कहा- 'खून- पानी एकसाथ ..'
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक
इस्लामाबाद MoU ही बढ़ने का एकमात्र रास्ता, दुनिया के सामने फिर रोया पाक

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget