एक्सप्लोरर

महामारी की जांच के लिए WHO के पास होनी चाहिए ज्यादा शक्ति: यूरोपीय संघ

यूरोपीय संघ के मंत्रियों के बीच हुई बैठक अहम बैठक, लिए गए कई निर्णय जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पान ने कहा कि डब्ल्यूएचओ को ज्यादा राजनीतक और वित्तीय समर्थन दिया जाना चाहिए

यूरोपीय देशों ने आह्वान किया है कि महामारी की जांच के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के पास ज्यादा शक्ति होनी चाहिए और कोरोना वायरस के समय एजेंसी की कई खामियां उजागर होने के बाद देशों पर और डाटा उपलब्ध कराने का दबाव बनाया जाना चाहिए.
यूरोपीय संघ के मंत्रियों के बीच हुई बैठक
संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी को मजबूत करने के तौर-तरीकों को लेकर यूरोपीय संघ के मंत्रियों के बीच बैठक हुई. इस बैठक के बाद जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री जेन्स स्पान ने शुक्रवार को कहा कि डब्ल्यूएचओ को ज्यादा राजनीतक और वित्तीय समर्थन दिया जाना चाहिए ताकि गंभीर स्वास्थ्य संकट के दौरान उसके अंतरराष्ट्रीय प्रयास और मजबूत हों. उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ अकेले इस महामारी का बोझ नहीं उठा सकता है.’’
 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एजेंसी पर लगाए थे आरोप 
यूरोपीय संघ की स्वास्थ्य आयुक्त स्टेला कायरीकीड्स ने कहा कि यूरोपीय संघ के संस्थानों ने पिछले वर्ष डब्ल्यूएचओ को दस करोड़ डॉलर मुहैया कराए. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एजेंसी पर महामारी फैलने की शुरुआत में चीन के साथ ‘‘मिलकर’’ इसे छिपाने के लगातार आरोप लगाए. बाद में ट्रम्प ने डब्ल्यूएचओ को पैसा देना बंद कर दिया और फिर अमेरिका संगठन से अलग हो गया. जर्मनी के स्वास्थ्य मंत्री और यूरोपीय आयोग की तरफ से शुक्रवार को मुहैया कराए गए मसौदा दस्तावेज में ईयू के सदस्य देशों ने कहा कि कोविड-19 के दौरान अभूतपूर्व मांग उत्पन्न हुई ‘‘जिसे पूरा करने की क्षमता डब्ल्यूएचओ में नहीं थी और वह अपने सदस्य देशों का समर्थन करने में सक्षम नहीं हुआ.’’
देशों ने एजेंसी में सुधार के लिए कई सुझाव दिए. वर्तमान में डब्ल्यूएचओ के पास स्वतंत्र रूप से महामारी की जांच का अधिकार नहीं हैं और इसे किसी दौरे के लिए इसके प्रस्तावित विशेषज्ञों की सूची को देशों द्वारा मंजूरी देने पर निर्भर रहना पड़ता है और इसका एजेंडा भी देश ही तय करते हैं.
Kumar Abhishek ने 7:29 AM बजे देखा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
सिंगापुर में भारतीय नागरिक दिवालिया, मजदूरों की बकाया नहीं देने का आरोप
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget