एक्सप्लोरर

Coronavirus in North Korea: WHO ने कहा- उत्तर कोरिया में तेजी से फैल सकता है कोविड-19, मदद के लिए तैयार

Coronavirus in North Korea: उत्तर कोरिया में सोमवार को कोविड से आठ लोगों की मौत हुई और 392,920 लोगों में बुखार के लक्षण सामने आए.

नई दिल्ली: विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने उत्तर कोरिया में कोविड-19 की स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए महामारी से निपटने में देश का सहयोग करने की सोमवार को अपनी प्रतिबद्धता दोहराई. डब्ल्यूएचओ ने कहा कि क्योंकि उत्तर कोरिया में टीकाकरण शुरु नहीं हुआ है इसलिए वायरस के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है. 

उत्तर कोरिया में सोमवार को कोविड से आठ लोगों की मौत हुई और 392,920 लोगों में बुखार के लक्षण सामने आए. देश के आपातकालीन वायरस रोधी मुख्यालय के अनुसार, अप्रैल के अंत से बुखार फैलने से 12 लाख से अधिक लोग बीमार पड़ चुके हैं. लगभग 5,64,860 लोग पृथक-वास में हैं.

डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया की क्षेत्रीय निदेशक डॉ पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा, ‘‘डब्ल्यूएचओ चिंतित है और डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया (उत्तर कोरिया का आधिकारिक नाम) सरकार और लोगों को महामारी से निपटने में तथा उनकी जान बचाने में सहयोग करने के लिए तैयार है.’’

'सदस्य देश की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध'
लोगों की मौत और बुखार से पीड़ित होने की उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘केसीएनए’ की खबर पर संज्ञान लेते हुए उन्होंने कहा, ‘‘हम जांच को बढ़ाने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान कर, संक्रमण जैसे मामलों के प्रबंधन को मजबूत कर और आवश्यक चिकित्सा सामग्री की आपूर्ति कर अपने सदस्य देश की सहायता करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.’’

डब्ल्यूएचओ महामारी को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य विनियम (आईएचआर) के लिए देश की ओर से निर्धारित व्यक्ति से जानकारी की प्रतीक्षा कर रहा है. सिंह ने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने कोविड-19 के लिए अपनी राष्ट्रीय रणनीतिक तैयारियों और इससे निपटने की योजना को विकसित करने में देश का सहयोग किया था.

सिंह ने कहा, ‘‘देश में अब तक कोविड-19 टीकाकरण शुरू नहीं हुआ है इसलिए जब तक वायरस की रोकथाम के लिए तत्काल और उचित कदम नहीं उठाए जाते तब तक वायरस के लोगों के बीच तेजी से फैल सकने का खतरा है.’’

सभी देशों को टीकाकरण शुरू करना चाहिए
डब्ल्यूएचओ की क्षेत्रीय निदेशक ने जोर देते हुए कहा कि सभी देशों को, चाहे उनकी कोविड-19 स्थिति कुछ भी हो, टीकाकरण शुरू करना चाहिए जो गंभीर बीमारी और मृत्यु से बचाता है. उन्होंने कहा कि वैश्विक स्वास्थ्य निकाय कोवैक्स पहल के माध्यम से उपलब्ध कोविड-19 टीकों पर आवश्यक जानकारी प्रदान करके राष्ट्रीय अधिकारियों के साथ काम करना जारी रखता है.

उन्होंने कहा कि महामारी खत्म नहीं हुई है और ‘‘हर देश को सार्वजनिक स्वास्थ्य और सामाजिक उपायों को लागू करना चाहिए और कोविड-19 रोधी टीकों के साथ अपनी आबादी की रक्षा करनी चाहिए तथा संवेदनशील आबादी जैसे स्वास्थ्य कर्मियों, बुजुर्गों और कमजोर प्रतिरक्षा क्षमता वाले लोगों को प्राथमिकता देना चाहिए.’’

यह भी पढ़ें: 

Afghanistan: अफगान अर्थव्यवस्था की हालत नाजुक, आने वाला है बड़ा खाद्य संकट!

Wheat Price Hike: भारत ने निर्यात किया बंद तो गेहूं के दाम ने तोड़े सभी रिकॉर्ड, जानें क्या है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का किया सफल परीक्षण
चीन ने स्पेस तकनीक पर हासिल की बड़ी उपलब्धि, पहली बार में रॉकेट रिकवरी सिस्टम का सफल परीक्षण
‘जहां मेरे माता-पिता दफन और जहां बहा उनका खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
‘जहां मेरे माता-पिता का बहा खून…’, क्यों सजा के बावजूद बांग्लादेश वापस जाना चाहती हैं शेख हसीना?
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
'गिरफ्तार करें या मार दें या फिर भी लौटूंगी', शेख हसीना का बांग्लादेश वापसी का बड़ा ऐलान
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम
अपने इस खास सिपाहसलार को तारिक रहमान ने सौंपा भारत का जिम्मा, जानें कौन हैं असद आलम सियाम

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पेट्रोल-डीजल में 15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..कांग्रेस का आरोप- सरकार ने फैलाई गलत जानकारी; सुरजेवाला ने पूछे कई सवाल?
'15% मेथनॉल की पॉलिसी में अंतर..', कांग्रेस का सरकार पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप, पूछे कई सवाल
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget