एक्सप्लोरर

कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग करने वाले मोस्ट वांटेड हरजीत सिंह के सिर पर लाखों का ईनाम, जानें क्राइम कुंडली

Who is Harjeet Singh Laddi: हरजीत सिंह उर्फ लाडी को पकड़ने के लिए एनआईए ने न सिर्फ घोषणा की है बल्कि सूचना देने के लिए व्हाटसएप, ई-मेल और कंट्रोल रूम नंबर भी सार्वजनिक किए हैं.

Who is Harjeet Singh Laddi: भारत के मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर कनाडा में फायरिंग की खबर ने सभी को चौंका दिया है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर कार से पिस्टल निकालकर ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिख रहा है. इस घटना में नाम सामने आया है हरजीत सिंह उर्फ लाडी का. वो पंजाब के नवांशहर जिले के गांव गरपधाना का रहने वाला है. लाडी के पिता का नाम कुलदीप सिंह है.

NIA ने रखा है 10 लाख का ईनाम
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) के मुताबिक लाडी खालिस्तान समर्थक मॉडयूल का एक्टिव मेंबर है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) जैसे संगठन के विदेशी आकाओं से जुड़ा है. एनआईए ने हरजीत सिंह उर्फ लाडी को फरार आतंकवादी घोषित कर रखा है और उस पर 10 लाख रुपये का ईनाम है. लाडी का नाम भारत में विहिप नेता विकास बग्गा की हत्या से भी जुड़ा है. जून 2024 में इस केस की जांच एनआईए को सौंपी गई, जिसमें हरजीत लाडी, कुलबीर सिंह उर्फ सिद्धू और अन्य कई लोग इसके साजिशकर्ता निकले. 

बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा है लाडी
NIA के मुताबिक हरजीत लाडी न केवल खुद एक्टिव है, बल्कि वो विदेश में बैठे आतंकी फाइनेंसरों और हैंडलरों के संपर्क में भी है. बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़े गुर्गों के साथ उसकी बातचीत और फंडिंग को लेकर अब तक कई डिजिटल सबूत जुटाए जा चुके हैं.

लाडी के खिलाफ पंजाब में कोई FIR नहीं!
पंजाब पुलिस की ओर से अभी तक हरजीत सिंह लाडी के खिलाफ कोई औपचारिक एफआईआर या चार्जशीट सार्वजनिक नहीं की गई है. हालांकि एनआईए की जांच में उसे मोस्ट वांटेड करार दिया गया है. इससे पता चलता है कि लाडी के खिलाफ जो सबूत हैं वो बेहद संवेदनशील हैं. हरजीत सिंह उर्फ लाडी को पकड़ने के लिए एनआईए ने न सिर्फ घोषणा की है बल्कि सूचना देने के लिए व्हाटसएप, ई-मेल और कंट्रोल रूम नंबर भी सार्वजनिक किए हैं. ऐसे में अगर लाडी पकड़ा जाता है तो संभव है कि कई और चेहरे बेनकाब होंगे, जो भारत में बैठ कर विदेश में दहशत फैला रहे हैं.

ये भी पढ़ें: 

स्पेशल एयरक्राफ्ट, 5 सितारा होटल... कंगाल PAK के आर्मी चीफ आसिम मुनीर श्रीलंका में मनाएंगे 'शाही छुट्टी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
'फेक न्यूज से बुरा फेक इंटेलिजेंस', ट्रंप के हॉर्मुज कंट्रोल वाले बयान पर ईरान का कटाक्ष
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक
सद्दाम से शुरू हुई कहानी का THE END! 23 साल बाद इराक से लौटेंगे अमेरिकी सैनिक

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget