एक्सप्लोरर

Adil Raja Profile: जनरल बाजवा और फैज हमीद पर हनी ट्रैप के लिए अभिनेत्रियों के इस्तेमाल का आरोप लगाने वाले आदिल राजा कौन हैं ?

Adil Raja Profile: आदिल ने शीर्ष सेना अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्रियों और मॉडलों को ‘हनी ट्रैप’ के रूप में इस्तेमाल करते हैं.

Who is Adil Raja: आदिल राजा...पाकिस्तान में इन दिनों ये नाम चर्चा में है. आदिल राजा ने शीर्ष सेना अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनके दावे ने पाकिस्तान में सियासी भूचाल ला दिया है. आपको बता दें कि आदिल राजा एक्स-सर्विसमैन सोसाइटी के पूर्व प्रवक्ता और सेवानिवृत्त मेजर हैं. 

उन्होंने शीर्ष सेना अधिकारियों पर आरोप लगाया है कि वे लोकप्रिय पाकिस्तानी अभिनेत्रियों और मॉडलों को ‘हनी ट्रैप’ के रूप में इस्तेमाल करते हैं. आइए जानते हैं कौन है आदिल जिनकी पाकिस्तान में खूब हो रही है चर्चा

कौन हैं आदिल राजा

आदिल राजा के बारे में जानकारी उनके लिंक्डइन पेज पर मिलता है. पेज पर दी गई जानकारी के मुताबिक वो पाकिस्तान के एक युद्ध में घायल वयोवृद्ध हैं. एक्स-सर्विसमैन सोसाइटी के पूर्व प्रवक्ता हैं. वह करंट अफेयर्स और अंतरराष्ट्रीय संबंधों से संबंधित विभिन्न ऑनलाइन पेजों/वेबसाइटों के मालिक होने का भी दावा करते हैं. पर्सनल ब्लॉग भी लिखते हैं. वह पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान के प्रबल समर्थक हैं.

क्या था आदिल राजा का आरोप 

पाकिस्तान के रिटायर्ड सैन्य अधिकारी और पूर्व प्रवक्ता मेजर आदिल राजा ने  खुलासा कर बवाल खड़ा कर दिया है. रिटायर्ड सैन्य अधिकारी के अनुसार पाकिस्तान सेना के अधिकारी देश की मॉडल और अभिनेत्रियों का इस्तेमाल हनी ट्रैप के रूप में करते हैं. उन्होंने इस बात का खुलासा अपने YouTube चैनल पर किया है.  

आदिल राजा ने 'सोल्जर स्पीक्स' नाम के चैनल पर दावा किया है कि कुछ पाकिस्तानी अभिनेत्रियां और मॉडल का इस्तेमाल जनरल बाजवा और पूर्व आईएसआई प्रमुख फैज हमीद हनी ट्रैप के रूप में करते हैं. इस दौरान आदिल राजा ने अभिनेत्रियों का पूरा नाम नहीं बताया है हालांकि उन्होंने अभिनेत्रियों के  नाम के पहले अक्षर का खुलासा किया है.

सजल अली ने दी प्रतिक्रिया 

आदिल ने चार अक्षर वाले नाम का जिक्र अपनी वीडियो में किया है. उनमें एमएच, एमके, केके, एसए हैं. जिसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर मेहविश हयात, माहिरा खान, कुब्रा खान और सजल अली को ट्रोल कर रहे हैं. इसी बीच अब सजल एली ने पूरे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. सजल ने ट्वीट किया है कि बहुत दुख की बात है कि हमारा देश नैतिक रूप से पतित और बदसूरत होता जा रहा है, यहां किसी भी लड़की के चरित्र पर सवाल उठाना आम बात हो गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
Israel Iran War Live: इजरायली हमले में एयर डिफेंस के दो ईरानी जवान मारे गए, ईरान पीस डील पर ट्रंप ने किया बड़ा दावा
अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की
अमेरिका ने भारतीय प्रवासी समेत 17 लोगों की नागरिकता रद्द करने की प्रक्रिया शुरू की
UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था पाकिस्तान, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ
UNSC में अफगानिस्तान को अलग-थलग करना चहता था PAK, सामने आया भारत तो निकली हवा, जानें फिर क्या हुआ

वीडियोज

NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग
NEET Paper Leak: NEET पर सबसे बड़ा अपडेट! होने वाली है हाई-लेवल मीटिंग | ABPLIVE
Tum Dena Sath Mera: Lalit के डर से फंसी Aprajita, हादसे के बीच Rakshit ने थामा हाथ!
बॉलीवुड न्यूज़: 'ऊंचा लंबा कद फॉरएवर' के बाद छिड़ी नई जंग, सोशल मीडिया पर कैटरीना कैफ की PR टीम पर उठे सवाल! (09-06-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
भारत को अब नहीं होर्मुज की जरूरत? गुजरात से ओमान तक बिछेगी पाइप लाइन, भारत का तैयार मेगा प्लान
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
यूपी चुनाव से पहले एक्शन मोड में CM योगी, लव जिहाद और लैंड जिहाद को लेकर दी सख्त चेतावनी
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
क्रिकेट वर्ल्ड कप या फीफा वर्ल्ड कप, किस टूर्नामेंट की प्राइज मनी ज्यादा बड़ी? जानें दोनों में कितना अंतर
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', दो बीवियों वाले अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
'टी-शर्ट में घूमोगी तो तलाक हो जाएगा', अरमान मलिक के बयान पर यूजर्स का फूटा गुस्सा
ट्रंप ने शी जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, अमेरिका ने अलीबाबा और BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
ट्रंप ने जिनपिंग को दिया बड़ा झटका, US ने अलीबाबा-BYD समेत इन चीनी कंपनियों को किया ब्लैकलिस्ट
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पाक के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला, SIPRI की रिपोर्ट से खुलासा
ऑपरेशन सिंदूर के वक्त भारत ने पाक के परमाणु ठिकानों पर किया था हमला, SIPRI की रिपोर्ट से खुलासा
Explained: क्या ममता बनर्जी की TMC टूटने वाली है? 20 सासंदों के पार्टी छोड़ने के बाद मिले 5 बड़े संकेत
क्या ममता बनर्जी की TMC टूटने वाली है? 20 सासंदों के पार्टी छोड़ने के बाद मिले 5 बड़े संकेत
Video: 'मजनू भाई सही थे' वेलकम फिल्म के पेंटिंग हुई सच- वायरल वीडियो देख उछल पड़े लोग
'मजनू भाई सही थे' वेलकम फिल्म के पेंटिंग हुई सच- वायरल वीडियो देख उछल पड़े लोग
Embed widget