एक्सप्लोरर

WHO का दावा, दुनिया में हर 10 में से एक व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित

कोरोना संक्रमण को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा हर दिन चौंकाने वाले खुलासे किए जा रहे हैं. सोमवार को डब्ल्यूएचओ की 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड की बैठक में दुनिया की कुल आबादी के 10 फीसदी लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का दावा किया गया.

नई दिल्ली: कोविड-19 से इस समय लगभग पूरी दुनिया जंग लड़ रही है. कोरोना संक्रमण के हालातों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन  द्वारा भी हर दिन चौंकाने वाले खुलासे किए जा रहे हैं. अब WHO द्वारा कहा गया है कि, कोविड-19 से वर्तमान गणना की तुलना में कहीं ज्यादा लोगों संक्रमित हो सकते हैं. सोमवार को विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा के प्रमुख डॉ. माइकल रेयान ने कहा कि उनके अनुमानों के मुताबिक दुनिया का हर 10वां व्यक्ति कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुका है. उन्होने कहा कि अभी तक जितने भी मामले सामने आए हैं, संक्रमितों की संख्या उससे तकरीबन 20 गुना अधिक है.

डॉ. रेयान ने ये दावा उस समय किया जब वे कोरोना महामारी पर गठित किए गए विश्व स्वास्थ्य संगठन के 34 सदस्यीय कार्यकारी बोर्ड को संबोधित कर रहे थे. गौर करने वाली बात यह है कि दुनिया की आबादी 7.6 अरब के करीब है ऐसे में डॉ रेयान के अनुमानों की माने तो अब तक दुनिया में 76 करोड़ लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जबकि संक्रमितों का मौजूदा आंकड़ा 3.5 करोड़ है. बहुत से विशेषज्ञ भी डॉ रेयान के मूल्यांकन से सहमति रखते हैं. इन विशेषज्ञों का भी मानना है कि वास्तव में जितने मामलों को बताया जा रहा है उससे कहीं अधिक लोग कोरोना से संक्रमित हैं.

डॉ. रेयान ने यह भी कहा कि साउथ-ईस्ट एशिया में कोरोना में मामलों में बेतहाशा बढ़ोतरी हुई है. जबकि यूरोप और पूर्वी भूमध्य-सागरीय इलाकों में कोरोना से ज्यादा मौतें हो रही हैं. वहीं अफ्रीका और पश्चिमी प्रांत में स्थिति थोड़ी बेहतर है. डॉ. रेयान द्वारा चेतावनी भी दी गई है कि, चूंकि महामारी का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है इस कारण दुनिया अब पहले से ज्यादा संकट के दौर से गुजर रही है. उन्होने कहा कि सतर्कता बरतकर जरूर इस महामारी से जंग जीती जा सकती है. उन्होने जोर दिया कि लोगों को मास्क पहनना चाहिए और समाजिक दूरी का पूरा ध्यान रखना चाहिए ताकि जिंदगियों को बचाया जा सके.

डब्ल्यूएचओ द्वारा जांच को तेजी से बढ़ाने की जरूरत भी बताई गई है. इसके साथ ही कहा गया है कि लोगों को सही समय पर इलाज मिलना अत्यंत आवश्यक है तभी इस खतरनाक वायरस से निजात पाई जा सकती है.  वर्ल्डोमीटर के मुताबिक विश्व में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या साढ़े तीन करोड़ से अधिक हो चुकी है जबकि मृतकों की संख्या 10 लाख से अधिक है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
Xप्लेन: US के 27 राज्यों में कैंडिडा ऑरिस का प्रकोप, कितना खतरनाक है ये फंगस, क्या है लक्षण
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है, वे...', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा
'युद्ध जल्द खत्म होने वाला है', ईरान को लेकर ट्रंप का चौंकाने वाला दावा

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
भारत की पहली 'टॉप गन' भावना, नाम सुनते ही खौफ खाएगा पाकिस्तान
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
थाईलैंड के स्कूल में छात्र ने की फायरिंग, शिक्षक की मौत, चार घायल
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
'सच्चा मुसलमान ऐसा कभी नहीं कर सकता', सावन में गोकशी पर बोले रामपुर SP अनिल कुमार
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget